Optimist AC 1.4 Ton Review: बिजली बिल सेविंग से लेकर गैस लेवल मॉनिटर तक, वाकई स्मार्ट है ये एसी

Optimist AC 1.4 Ton Review: स्मार्ट एसी के नाम पर बाजार में कई ऑप्शन हैं. लेकिन ज्यादातर में स्मार्ट फीचर के नाम पर सिर्फ ऐप कनेक्टिविटी दी जाती है. लेकिन ये एसी अलग है. इसमें ऐप कनेक्टिविटी तो है, लेकिन साथ ही एनर्जी मॉनिटर, गैस लेवल इंडिकेटर सहित खुद से डायग्नोस करने वाले भी टूल्स हैं. रिव्यू में जानते हैं ये एसी खरीदने लायक है या नहीं.

Advertisement
Optimist 1.4 Ton AC Review Optimist 1.4 Ton AC Review

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:46 PM IST

पिछले कुछ समय में AC मार्केट में भी एक नया नाम तेजी से चर्चा में आया है, Optimist. इस कंपनी की शुरुआत अर्बन लैडर के को-फाउंडर आशीष गोयल ने की है. कंपनी का दावा है कि उसने भारत की गर्मी को ध्यान में रखकर ऐसा AC बनाया है जो सिर्फ कमरे को ठंडा नहीं करता, बल्कि आपको उसकी पूरी हेल्थ भी बताता है.

मैं पिछले कुछ समय से Optimist 1.4 Ton AC इस्तेमाल कर रहा हूं. इसे मैंने अपने लिविंग रूम में लगाया है. अगर आप इस AC खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मेरा फर्स्ट हैंड एक्सपीरियंस है. इससे आपको ये तय करने में आसानी होगी कि कौन सा एसी आपके लिए सही रहेगा. 

Advertisement

अब तक मैने जितने भी एआई बेस्ड स्मार्ट एयर कंडीशनर यूज किए हैं ये उनसे ज्यादा स्मार्ट है. ऐप का इंटरफेस आसान है और देखने में इंट्रैक्टिव लगता है. फीचर्स ऐसे हैं कि आपको ऐसा लगने लगेगा कि एक क्लिक में आप खुद ही एसी सर्विस कर लेंगे. गैस लेवल से लेकर बिजली कितनी खर्च हो रही है लाइव ट्रैक कर सकते हैं.

ये एसी उन तमाम एसी से ज्यादा स्मार्ट है जहां सिर्फ ऐप में आपको बेसिक फीचर्स मिलते हैं. लेकिन सिर्फ स्मार्ट होना एक बेहतर एसी का पैमाना नहीं है. इसिलए विस्तार से जानते हैं कि ये एसी के साथ हमारा ओवरऑल यूजर एक्सपीरिएंस कैसा रहा है. 

Optimist 1.4 Ton AC: डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी

ऑप्टिमिस्ट का डिजाइन मुझे काफी पसंद आया. कंपनी ने मिनिमल अप्रोच रखा है. आज भी ज्यादातर AC एक जैसे दिखते हैं, लेकिन इसमें थोड़ा अलग और प्रीमियम लुक मिलता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: कैसा है Vivo X300 Ultra फोन का कैमरा और ओवरऑल परफॉर्मेंस, देखें रिव्यू

इंडोर यूनिट पर फालतू डिजाइन या चमक-दमक नहीं है. पूरी बॉडी मिनिमल रखी गई है, जो मॉडर्न घरों में आसानी से फिट हो जाती है. घर की इंटीरियर डिजाइनिंग के साथ ये अच्छे से ब्लेंड होता है. 

इनडोर और आउटडोर दोनों ही यूनिट काफी सॉलिड हैं और ड्यूरेबल लगते हैं. रिमोट सिंपल है, बटन्स कम हैं और देखने में लग्जरी फील देता है. डायसन की तरह रिमोट है जो बेहतरीन और मॉडर्न लगता है.

बेहतरीन कूलिंग, ज्यादा एरिया कवरेज

AC की सबसे बड़ी कसौटी उसकी कूलिंग होती है. लिविंग रूम काफी बड़ा है और उससे किचन और दूसरा कमरा भी जुड़ा हुआ है, लेकिन बावजूद इसके ये एसी पूरे एरिया को बढ़िया तरीके से कूल करता है. 

जब सभी दरवाजे बंद होते हैं, तो करीब एक घंटे के अंदर यह AC सिर्फ लिविंग रूम ही नहीं, बल्कि आसपास के दो कमरे और किचन तक को आरामदायक बना देता है. ज्यादातर मैंने इस एसी को 24 डिग्री पर ही रख कर चलाया है. क्योंकि एसी को 24 पर चलाने से बिजली की बचत होती है और एसी पर लोड भी कम पड़ता है.

यह कोई लैब टेस्ट नहीं है, बल्कि रोजमर्रा के इस्तेमाल में मैंने महसूस किया है. हालांकि कंपनी ने आईआईटी दिल्ली के साथ मिल कर दिल्ली की पीक गर्मी में इसे टेस्ट किया है. 50 डिग्री में भी ये एसी फेल नहीं हुआ.

Advertisement

यह भी पढ़ें: AC बंद करने का ये है बेस्ट तरीका, कई साल तक नहीं होगा खराब

दिल्ली-एनसीआर की तेज गर्मी में भी इसकी कूलिंग लगातार अच्छी रही. कंपनी का दावा है कि यह AC 50 डिग्री सेल्सियस तक भी अपनी कूलिंग बनाए रख सकता है, हालांकि मुझे इसे इतने ज्यादा तापमान में टेस्ट करने का मौका नहीं मिला. 

Optimist AC 1.4 ton: स्मार्ट फीचर्स से लैस 

मार्केट में स्मार्ट एसी और AI एसी कई सारे हैं. लेकिन इस एसी में जिस लेवल के फीचर्स दिए गए हैं वो वाकई इसे स्मार्ट बनाते हैं. अगर आप सिर्फ एक AC खरीदना चाहते हैं, तो शायद यह फीचर आपके लिए उतना मायने न रखे. लेकिन अगर आपको अपने घर के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की पूरी जानकारी पसंद है, तो Optimist का ऐप काफी काम का है.

Live Energy Monitor: बिजली बिल का कंट्रोल आपके हाथ में

ऐप में आप देख सकते हैं कि AC इस समय कितनी बिजली इस्तेमाल कर रहा है. इसके साथ एक्सपेक्टेड मंथली बिजली खर्च भी दिखाई देता है. सबसे अच्छी बात यह लगी कि आप बिजली की खपत का एक लिमिट भी सेट कर सकते हैं. अगर खपत बढ़ती है तो ऐप आपको अलर्ट देता है.

यह भी पढ़ें: Wozoyo Pure Air PA6 Review: बेहतरीन डिजाइन, पावरफुल एयर प्यूरिफायर!

Advertisement

5 स्टार रेटिंग होने की वजह से इसकी बिजली खपत कम है और पिछले कुछ महीनों में मैंने अपने बिजली बिल में इसका असर भी महसूस किया. कंपनी का ISEER 6.05 का दावा इसे एनर्जी सेविंग AC की कैटिगरी में रखता है. 

Gas Level Indicator: टेक्निशियन बेवकूफ नहीं बना पाएंगे

यह शायद इस AC का सबसे यूनिक फीचर है. नॉर्मल किसी AC में गैस कम होने का पता तब चलता है जब कूलिंग कम होने लगती है और फिर सर्विस इंजीनियर बुलाना पड़ता है. सर्विस करने के दौरान कई बार टेक्निशियन गैस कम बता कर यूजर्स को गुमराह भी करते हैं. लेकिन इस फीचर की वजह से कम से कम ऑप्टिमिस्ट एसी के कस्टमर्स को टेक्निशियन गुमराह नहीं कर पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: Hisense Intelli Cool Pro AC Review: दमदार कूलिंग, सेल्फ क्लीनिंग फीचर से लैस, क्या पैसा वसूल है ये?

ऑप्टिमिस्ट ऐप गैस लेवल बताने की कोशिश करता है और अगर कोई समस्या दिखती है तो पहले ही अलर्ट दे देता है. कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम अलग-अलग सेंसर और एल्गोरिद्म की मदद से काम करता है.

मैंने अभी तक गैस से जुड़ी कोई समस्या नहीं देखी, इसलिए इसलिए ये कितना एक्यूरेट है नहीं बता सकता, लेकिन यह फीचर फ्यूचर में काम आ सकता है.

ऐप में मेंटेनेंस फीचर भी

Advertisement

अगर AC में कोई दिक्कत आती है तो ऐप शुरुआती स्तर पर उसकी जानकारी देने की कोशिश करता है. यानी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए हर बार सर्विस सेंटर पर निर्भर रहने की जरूरत कम हो सकती है. डायग्नोस्टिक चेक पर क्लिक करके आप प्रोब्लम डिटेक्ट कर सकते हैं. 

सेल्फ क्लीनिंग फीचर

इन दिनों सेल्फ क्लीनिंग फीचर काफी काम का है. हर कुछ महीनों में आप इसे चला सकते हैं. ये एसी में जमे डस्ट को ट्रैप करता है और डिफ्रॉस्ट हो कर वॉटर पाइप से बाहर निकल जाता है. आधे घंटे में पूूरा एसी अंदर से क्लीन हो जाता है. हालांकि फिल्टर आपको बाहर से खुद ही निकाल कर क्लीन करना होगा. 

Turbo+ मोड असर दिखाता है

Optimist का Turbo+ मोड सिर्फ फैन स्पीड नहीं बढ़ाता. कंपनी का दावा है कि जरूरत पड़ने पर यह अपनी कूलिंग क्षमता को 135% तक बढ़ा सकता है. डेली के इस्तेमाल में इतना तो कहना मुश्किल है कि यह कितना प्रतिशत बढ़ाता है, लेकिन इतना जरूर महसूस हुआ कि कमरे का टेंप्रेचर जल्दी नीचे आने लगता है.

यह भी पढ़ें: Haier 475L डबल डोर फ्रिज रिव्यू: डिजाइन और परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बो, LG-Samsung को मिलेगी टक्कर

इसमें ऑटो क्लीन  फीचर भी मिलता है. कुछ समय बाद इसे चलाने से इंडोर यूनिट के अंदर जमा नमी कम होती है और कॉइल साफ रखने में मदद मिलती है. लगभग सभी प्रीमियम AC में यह फीचर मिलने लगा है, लेकिन यहां इसे ऐप से भी कंट्रोल किया जा सकता है. 

Advertisement

ऐप से कंट्रोल करना आसान

अगर आप ऑफिस से निकल रहे हैं और चाहते हैं कि घर पहुंचने से पहले कमरा ठंडा हो जाए, तो ऐप से AC ऑन कर सकते हैं. शेड्यूल सेट करना, टाइमर लगाना और अलग-अलग मोड बदलना भी आसान है. 

आवाज कितनी आती है?

इंडोर यूनिट बेहद साइलेंट है. रात में स्लीप मोड के दौरान इसकी आवाज परेशान नहीं करती. ऐसे भी नॉर्मल मोड में भी ये शोर नहीं करता है. कंपनी के मुताबिक इसका नॉइज लेवल 32-46dB के बीच है और इस्तेमाल के दौरान भी यही महसूस हुआ. हालांकि आउटडोर यूनिट मेरे दूसरे किसी भी एसी के मुकाबले थोड़ा ज्यादा आवाज करता है. 

Optimist के इस मॉडल में डुअल रोटरी इन्वर्टर कंप्रेसर, R32 रेफ्रिजरेंट, इलेक्ट्रॉनिक एक्सपैंशन वॉल्व, माइक्रोचैनल हीट एक्सचेंजर जैसे फीचर्स मिलते हैं.  कंपनी 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी देती है. आम तौर पर दूसरी कंपनियां 5 साल तक की कॉम्प्रिहेंसिव वॉरंटी नहीं देती हैं. 

क्या कमी लगी?

कुछ बातें ऐसी भी हैं जिन पर कंपनी आगे और काम कर सकती है. सबसे पहली बात, यह नया ब्रांड है. इसलिए इसका सर्विस नेटवर्क अभी मौजूदा एसी कंपनियों के मुकाबले कम है. 

दूसरी बात, ऐप में काफी फीचर्स हैं लेकिन पहली बार इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए थोड़ा बेहतर ऑनबोर्डिंग या आसान एक्सप्लेनर हो सकता था. 

Advertisement

क्या आपको यह AC खरीदना चाहिए?

कुछ महीनों के इस्तेमाल के बाद मेरी राय यह है कि Optimist ने AC में सिर्फ कूलिंग पर नहीं, बल्कि पूरे ओनरशिप एक्सपीरियंस पर काम किया है. स्मार्ट एसी तो कई सारे हैं, लेकिन ये एसी वाकई स्मार्ट लगा. कंपनी लगातार सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए नए फीचर्स ऐड कर रही है. 

अगर आप ऐसा AC चाहते हैं जिसमें सिर्फ रिमोट से टेंप्रेचर बदलने के अलावा बिजली की खपत, गैस लेवल, सिस्टम हेल्थ, सेल्फ क्लीनिंग और स्मार्ट ऐप कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी मिलें, तो यह एक दिलचस्प ऑप्शन बनता है. 

आपको स्मार्ट फीचर्स से ज्यादा मतलब नहीं है तो आपके पास इस कीमत पर कई ऑप्शन मौजूद हैं. चूंकि ये कंपनी नई है इसलिए लोगों को ट्रस्ट इश्यू भी होगा जो जायज है. आफ्टर सेल सर्विस में अभी इस कंपनी को मार्केट में बने रह कर खुद को प्रूव करना होगा तभी लोगों का भरोसा जीता जा सकता है. इसलिए हमारी सलाह ये है कि आपको अगर स्मार्ट फीचर में कोई दिलचस्पी नहीं है तो कोई दूसरे ट्रस्टेड आफ्टर सेल सर्विस वाले ब्रांड का एसी ले सकते हैं. लेकिन स्मार्ट एसी असली वाला चाहिए तो ये ऑप्शन शानदार है. 

मेरे यूज में इसकी कूलिंग शानदार रही, बिजली की खपत कम लगी और ऐप के फीचर्स रोजमर्रा में काम आए. सबसे अलग फीचर मुझे Live Energy Monitor और Gas Level Indicator लगे. ये ऐसी चीजें हैं जो आज भी ज्यादातर बड़े ब्रांड्स में नहीं मिलतीं. भारत में शायद ही कोई दूसरा एसी ब्रांड इस तरह के फीचर्स ऑफर कर रहा है. 

आज तक रेटिंग: 9/10

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »