Wozoyo Pure Air PA6 Review: बेहतरीन डिजाइन, पावरफुल एयर प्यूरिफायर!

एयर प्यूरिफायर रिव्यू: ये एयर प्यूरिफायर मिड रेंज सेग्मेंट में आता है और इसमें एक बड़ा फिल्टर दिया गया है. ज्यादा बड़े कमरे या लिविंग रूम में इसे यूज किया जा सकता है. यूज करने के बाद ये कैसा लगा, आइए इस रिव्यू में जानते हैं.

Advertisement
Wozoyo Pure Air PA6 Air Purifier Review (Photo: ITG) Wozoyo Pure Air PA6 Air Purifier Review (Photo: ITG)

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST

भारती मार्केट में एक नया एयर प्यूरिफायर हाल ही में लॉन्च किया गया है. पिछले करीब 2–3 महीनों से Wozoyo Pure Air PA6 Air Purifier यूज करने के बाद ये हमें कैसा लगा, आपको पूरा एक्सपीरिंएंस इस रिव्यू में बताएंगे. 

रिव्यू के दौरान मैंने इसे अलग-अलग हालात में टेस्ट किया है. चाहे वो दिल्ली-NCR की खराब हवा हो, धूल भरा कमरा हो या फिर किचन से निकलता हुआ धुंआ. इस रिव्यू में मैं आपको वही बताऊंगा जो मैंने खुद महसूस किया है, ना कि सिर्फ कंपनी के दावे.

Advertisement

Wozoyo Pure Air PA6 Air Purifier: डिजाइन और बिल्ड क्वॉ़लिटी

सबसे पहले बात इसके डिजाइन और बिल्ड की. Pure Air PA6 देखने में काफी क्लीन और मॉडर्न लगता है. इसका फ्रंट पैनल सिंपल है, जहां एक डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है जो लगातार PM2.5, TVOC, तापमान और ह्यूमिडिटी की जानकारी दिखाता रहता है. ये लिविंग रूमें कॉन्वर्सेशन स्टार्टर की तरह है, क्योंकि इसमें दी गई स्क्रीन बेहतरीन लगती है.

पहली नजर में यह एक प्रीमियम प्रोडक्ट जैसा फील देता है. इसका साइज ऐसा है कि यह कमरे में आसानी से फिट हो जाता है, और लगभग 9.8 किलो वजन होने की वजह से यह स्टेबल भी रहता है, बार-बार हिलता नहीं है.

हवा साफ करने के लिए 4 In 1 फिल्टर

अब आते हैं इसकी सबसे अहम चीज पर, एयर प्यूरिफिकेशन. इस एयर प्यूरीफायर में 4-इन-1 फिल्टर सिस्टम दिया गया है, जिसमें प्री-फिल्टर, नैनो सिल्वर एंटी-बैक्टीरियल लेयर, HEPA H13 फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर शामिल है.

Advertisement

इसका मतलब यह है कि यह सिर्फ धूल नहीं, बल्कि बहुत छोटे कण, बैक्टीरिया और बदबू तक को पकड़ने की कोशिश करता है. मेरे एक्सपीरिएंस में, जब कमरे में बाहर की धूल आती थी या खिड़की खुली होती थी, तो कुछ ही मिनटों में PM2.5 का लेवल नीचे आना शुरू हो जाता था.

लिविंग रूम के लिए बेहतरीन ऑप्शन

इसका CADR करीब 700 m³/h है, जो कि इस प्राइस और साइज के हिसाब से काफी मजबूत माना जाता है. कंपनी दावा करती है कि यह लगभग 2915 स्क्वायर फीट तक का एरिया कवर कर सकता है. मैंने इसे इतने बड़े एरिया में तो टेस्ट नहीं किया, लेकिन 200–300 स्क्वायर फीट के कमरे में यह बहुत तेजी से काम करता है.

एक चीज जो मुझे बहुत काम की लगी, वो है इसका ऑटो मोड. जैसे ही हवा खराब होती है, यह अपने आप फैन स्पीड बढ़ा देता है और जब हवा साफ हो जाती है, तो स्पीड कम कर देता है.

एयर प्यूरिफायर का कंट्रोल ऊपर की तरफ है

आपको बार-बार सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. इसके अलावा इसमें टर्बो मोड भी है, जो तुरंत हवा साफ करने के लिए फैन को मैक्स स्पीड पर ले जाता है. जब मैंने कमरे में धूल साफ की या अगरबत्ती जलाई, तब टर्बो मोड ने जल्दी असर दिखाया.

Advertisement

कलर इंडिकेटर से एयर पॉल्यूशन पर नजर

रात के इस्तेमाल के लिए इसमें स्लीप मोड दिया गया है, जिसमें फैन लो स्पीड पर चलता है और लाइट्स लगभग बंद हो जाती हैं. इस मोड में नॉइज बहुत कम हो जाता है. लो स्पीड पर इसका साउंड करीब 22dB तक रहता है, जो कि लगभग सुनाई नहीं देता. हाई स्पीड पर यह करीब 59dB तक जाता है, जो थोड़ा सुनाई देता है लेकिन डिस्टर्बिंग नहीं लगता.

इसके डिस्प्ले की बात करें तो यह सिर्फ नंबर नहीं दिखाता, बल्कि एक कलर इंडिकेटर भी देता है, ग्रीन, येलो और रेड. इससे आपको एक नजर में समझ आ जाता है कि हवा कितनी खराब है. खास बात यह है कि यह PM2.5 और TVOC दोनों को मॉनिटर करता है और जो ज्यादा खराब होता है, उसी के हिसाब से कलर बदलता है.

इसमें एक स्मार्ट फीचर भी है, आप इसे ऐप के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं. मैंने इसे कुछ दिनों तक ऐप से कंट्रोल किया, जिसमें आप ऑन/ऑफ, मोड और टाइमर सेट कर सकते हैं. हालांकि, मेरी रोजमर्रा की लाइफ में ऑटो मोड इतना अच्छा काम करता है कि ऐप की जरूरत कम ही पड़ती है.

टाइमर फीचर भी काम का है, जिसमें आप 1, 2, 4 या 8 घंटे के लिए इसे सेट कर सकते हैं. अगर आप सोने से पहले इसे ऑन करते हैं, तो यह खुद बंद हो जाता है. इसके अलावा इसमें चाइल्ड लॉक भी है, जो घर में बच्चों के होने पर काम आता है.

Advertisement

कितनी हवा साफ कर पाता है? 

अब बात करते हैं इसके रियल लाइफ इम्पैक्ट की. मैंने नोटिस किया कि जब यह कुछ घंटों तक चलता है, तो कमरे की हवा हल्की और साफ लगने लगती है. भारत में विंटर सीजन में सबसे ज्यादा पॉल्यूशन बढ़ता है. लेकिन घर के अंदर के एयर पॉल्यूशन पर कोई ध्यान नहीं देता. कई बार बाहर का AQI 100 होता है तो अंदर का AQI उसी दौरान 150 या 200. 

जिन लोगों को ऐसा लगता कि एयर प्यूरिफायर दिल्ली-एनसीआर में सिर्फ विंटर्स में यूज करना चाहिए तो वो गलत हैं. इस बार दिल्ली-एनसीआर में समर सीजन में भी एयर पॉल्यूशन बढ़ा है. खास तौर पर इनडोर एयर पॉल्यूशन को समझना ज्यादा जरूरी है. 

मेंटेनेंस के मामले में भी यह ज्यादा झंझट वाला नहीं है. फिल्टर को समय-समय पर साफ करना पड़ता है और कुछ समय बाद बदलना भी पड़ सकता है. यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह के माहौल में इसे इस्तेमाल कर रहे हैं. अच्छी बात यह है कि इसमें फिल्टर रीसेट फीचर भी दिया गया है, जिससे आपको पता चलता रहता है कि कब बदलाव जरूरी है.

पावर कंजम्प्शन करीब 70W है, जो कि एक एयर प्यूरीफायर के लिए ठीक माना जा सकता है. मैंने इसे कई बार पूरे दिन चलाया है और बिजली बिल में कोई बड़ा फर्क नहीं दिखा.

Advertisement

अब अगर कमियों की बात करूं, तो यह कहना जरूरी है कि यह कोई मैजिक डिवाइस नहीं है. अगर आपका कमरा खुला रहता है या बहुत ज्यादा पॉल्यूशन है, तो यह अकेले सब कुछ कंट्रोल नहीं कर सकता. इसके अलावा, हाई स्पीड पर आवाज थोड़ी सुनाई देती है, जो कुछ लोगों को परेशान कर सकती है.

मेरे एक्सपीरिएंस में Wozoyo Pure Air PA6 एक भरोसेमंद और असरदार एयर प्यूरीफायर है. यह दिखने में अच्छा है, इस्तेमाल में आसान है और सबसे जरूरी, यह अपना काम ठीक से करता है. अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां हवा की क्वालिटी खराब रहती है, तो यह एक अच्छा इन्वेस्टमेंट साबित हो सकता है.

आज तक रेटिंग: 8/10

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »