मैं पिछले कुछ समय से Haier का HRF-5252BGK-N फ्रिज यूज कर रहा हूं. इसे कंपनी ने हाल ही में इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है. देखने में ये मॉडर्न लगता है और इसे आप मॉड्यूलर किचन या लिविंग रूम में रखेंगे तो ये ऐस्थेटिक के हिसाब से भी सही रहेगा. अच्छी बात ये है कि इसे बिना इलेक्ट्रिसिटी के भी चलाया जा सकता है, क्योंकि इसमें सोलर सपोर्ट भी दिया गया है.
डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी
सबसे पहले इसके लुक की बात कर लेते हैं. ये ग्रेफाइट ब्लैक कलर में आता है और दिखने में काफी प्रीमियम लगता है. ऐसा नहीं लगता कि कोई सस्ता या बेसिक फ्रिज है.
किचन में रखते ही थोड़ा रिच फील देता है. इसकी बॉडी मैट फिनिश वाली है, तो हर बार हाथ लगने के बाद गंदा-गंदा नहीं दिखता, जो कि डेली यूज में बहुत काम की चीज है.
यह भी पढ़ें: Google Pixel 10a का असली टेस्ट, क्यों यह फोन चुपचाप सबको पीछे छोड़ रहा है, फुल रिव्यू
साइज बड़ा है, करीब 1850 मिमी ऊंचाई और लगभग 70 सेंटीमीटर चौड़ाई, तो अगर किचन छोटा है तो शायद मुश्किल हो सकती है. इस फ्रिज की हाइट का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि मैं 6.2ft का हूं और ये फ्रिज मेरे से भी थोड़ा उंचा लगता है.
चूंकि फ्रिज बड़ा है और मूव करने में मुश्किल हो सकती है, इसे आसान बनाने के लिए इसके बॉटम में व्हील्स दिए गए हैं. इसे आप थोड़़ा सा एफर्ट में मूव करके कहीं भी रख सकते हैं. ये बेहद प्रैक्टिकल फीचर है.
फ्रिज के अंदर क्या है?
अब अंदर चलते हैं, क्योंकि असली खेल वहीं है. 475 लीटर का मतलब ये है कि अगर आपका परिवार बड़ा है या आप बार-बार सब्जी लेने नहीं जाना चाहते, तो ये फ्रिज बहुत राहत देता है.
यह भी पढ़ें: iPhone 17e Review: Apple का सबसे सस्ता iPhone, देखें पूरी परफॉर्मेंस रिपोर्ट
मैंने इसमें एक साथ काफी सामान रखा है, जिसमें सब्जी, फल, दूध, बचा हुआ खाना, कोल्ड ड्रिंक्स सब कुछ आराम से फिट हो जाता है. अंदर जो ग्लास शेल्फ दिए गए हैं वो काफी मजबूत हैं, भारी बर्तन भी रख दें तो कुछ नहीं होता. शेल्फ काफी स्टर्डी है.
डुअल मैजिक जोन
इसमें एक चीज जो मुझे बहुत काम की लगी वो है इसका डुअल मैजिक जोन. ये बेसिकली दो अलग हिस्से होते हैं जिनका टेंप्रेचर आप अलग रख सकते हैं. मैंने क्या किया कि एक में दूध, दही और पनीर रखा और दूसरे में कोल्ड ड्रिंक्स और बाकी चीजें.
फायदा ये हुआ कि सब चीजें अपनी-अपनी हालत में ज्यादा समय तक ठीक रहीं. सबसे बड़ी बात ये कि स्मेल मिक्स नहीं होती. अगर आपने कभी फ्रिज में फिश और स्वीट्स साथ रखी है तो समझ जाएंगे ये फीचर कितना काम का है. क्योंकि आम तौर पर नॉर्मल फ्रिज में दो अलग अलग तरह के खानों की स्मेल एक दूसरे में मिक्स हो जाती है. इसमें वो प्रॉब्लम नहीं है.
कूलिंग कितनी है?
अब कूलिंग की बात करते हैं. कंपनी बोलती है कि इसमें चारों तरफ बराबर ठंडक मिलती है और सच बताऊं तो मेरे यूज में ये बात काफी हद तक सही लगी. मैंने फ्रिज के पिछले हिस्से में भी चीजें रखीं और अगले हिस्से में भी, लेकिन ठंडक में ज्यादा फर्क नहीं दिखा. हालांकि बार बार डोर ओपन करने दिक्कत तो होगी.
यह भी पढ़ें: Eureka Forbes रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर रिव्यू: मॉपिंग से लेकर क्लीनिंग तक, खुद से करेगा सबकुछ
कई बार ऐसा होता है कि आप बार-बार दरवाजा खोलते हैं, लेकिन ये फ्रिज जल्दी से वापस ठंडा हो जाता है. ये चीज डेली लाइफ में बहुत काम आती है, खासकर गर्मियों में.
3S Eco Zone
इसमें 3S Eco Zone नाम का भी एक फीचर दिया गया है. इसका मतलब ये है कि फ्रिज अपने हिसाब से बिजली की खपत को थोड़ा मैनेज करता है. अब ये कोई जादू नहीं है कि बिल आधा हो जाएगा, लेकिन इतना जरूर है कि जरूरत से ज्यादा बिजली नहीं खाता.
ये फ्रिज दो स्टार रेटिंग वाला है, तो अगर आप सिर्फ बिजली बचाने के लिए फ्रिज ले रहे हो तो शायद ये आपके लिए नहीं है, लेकिन इसके साइज और फीचर्स के हिसाब से ये ठीक-ठाक बैलेंस बना लेता है.
2 स्टार रेटिंग - डाउनसाइड है, लेकिन कंपनी का लॉजिक ससझें
कंपनी से जब मैने पूछा कि ये सिर्फ 2 स्टार रेटिंग के साथ क्यों आता है 4 या 5 स्टार रेटिंग के साथ क्यों नहीं? कंपनी ने बताया कि इस मॉडल का डिजाइन इस तरह बनाया गया है कि इसकी कीमत कम रहे और ज्यादा लोग इसे खरीद सकें, इसलिए इसमें 2 स्टार रेटिंग दी गई है. अगर इसे 3 स्टार बनाना होता, तो इसमें एक एक्स्ट्रा पैनल जोड़ना पड़ता, जिससे इसकी कीमत बढ़ जाती.
इन्वर्टर कंप्रेशर
एक और काम की चीज है इसका इन्वर्टर कंप्रेसर. इसका फायदा ये होता है कि फ्रिज हमेशा एक ही स्पीड पर नहीं चलता, जरूरत के हिसाब से खुद को एडजस्ट करता है. इससे आवाज कम आती है और अंदर का तापमान भी ज्यादा स्टेबल रहता है. मेरे यूज में ये फ्रिज काफी शांत रहा है. रात में भी कोई खास आवाज नहीं आती.
वेजिटेबल बॉक्स: प्रैक्टिकल अप्रोच
अब बात करते हैं अंदर की छोटी-छोटी चीजों की, जो असल में रोज काम आती हैं. इसमें जो वेजिटेबल बॉक्स है वो अच्छा खासा बड़ा है, मतलब आप एक-दो दिन का नहीं, कई दिन का सामान रख सकते हो.
यह भी पढ़ें: क्या ये AI चश्मा आपकी प्राइवेसी चुरा लेगा? Meta Ray-Ban 2 रिव्यू में जानें पूरी सच्चाई
दरवाजे में जो जगह दी गई है उसमें बड़ी बोतलें आराम से आ जाती हैं. पानी की 2 लीटर वाली बोतल भी बिना जुगाड़ के फिट हो जाती है. ये छोटी चीज लगती है, लेकिन डेली यूज में बहुत फर्क डालती है.
इसके अंदर लाइट भी काफी ब्राइट है, तो रात में भी कुछ ढूंढना हो तो दिक्कत नहीं होती. कई फ्रिज में लाइट बस नाम की होती है, लेकिन इसमें ठीक-ठाक काम की है.
सोलर सपोर्ट - जिसे मैने यूज नहीं किया
अब एक फीचर जो थोड़ा अलग है, वो है इसका सोलर सपोर्ट. मतलब अगर आपके घर में सोलर सिस्टम लगा है या बिजली की इश्यू रहती है, तो ये फ्रिज उस पर भी चल सकता है. इंडिया में बहुत जगह ये चीज काम आ सकती है. आम तौर पर हर फ्रिज में ये फीचर नहीं होता. सोलर सिस्टम से इसे चलाने में आपको इश्यू नहीं आएगी.
इसके अलावा इसमें स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन भी है, मतलब वोल्टेज ऊपर-नीचे हो तो भी फ्रिज को अलग से स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं पड़ती.
अब यूजेब्लिटी की बात करें तो ये फ्रिज काफी सिंपल है. इसमें कुछ भी मुश्किल नहीं है. आप खोलो, सामान रखो, और काम खत्म. अंदर की डिजाइन ऐसी है कि आपको बार-बार एडजस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती. साफ करना भी आसान है. शेल्फ निकालो, धो लो और वापस लगा दो.
एक चीज जो मुझे अच्छी लगी वो ये कि इसमें स्मेल कंट्रोल अच्छा है. अगर आप अलग-अलग तरह का खाना रखते हो तो भी अंदर बदबू जल्दी नहीं आती. ये रोज के इस्तेमाल में बहुत काम की चीज है.
अब अगर मैं अपने पूरे एक्सपीरिएंस को एक लाइन में बोलूं तो ये फ्रिज उन लोगों के लिए है जिन्हें स्पेस चाहिए, सुविधा चाहिए और बार-बार एडजस्ट करने का झंझट नहीं चाहिए. ये वो फ्रिज नहीं है जो आप सिर्फ बिजली बचाने के लिए लें, ये वो फ्रिज है जो आपकी लाइफ आसान करने के लिए बना है.
अगर आपका परिवार छोटा है या आप कम सामान रखते हो तो ये थोड़ा ज्यादा लग सकता है, लेकिन अगर आप फुल यूज लेते हैं, तो इसकी कीमत वसूल हो जाती है. खासकर इसका डुअल मैजिक जोन और बड़ा स्टोरेज इसे अलग बनाता है.
मेरे हिसाब से अगर आप एक बड़ा, भरोसेमंद और फीचर वाला फ्रिज ढूंढ रहे हो जो लंबे समय तक बिना टेंशन के काम करे, तो Haier HRF-5252BGK-N एक शानदार ऑप्शन है. एक बार यूज करने की आदत पड़ गई तो फिर छोटा फ्रिज वापिस लेना मुश्किल हो जाएगा.
मुन्ज़िर अहमद