Hisense Intelli Cool Pro AC Review: दमदार कूलिंग, सेल्फ क्लीनिंग फीचर से लैस, क्या पैसा वसूल है ये?

हाइसेंस के इस लेटेस्ट AC का हमने करीब 1 महीने तक इस्तेमाल किया है, जिसकी कीमत मार्केट में कीमत डिस्काउंट के बाद 32 हजार रुपये है. यूं तो इस AC को लेकर कंपनी के ढेरों दावे किए हैं.

Advertisement
Hisense AC में वाईफाई का सपोर्ट है. (Photo: ITG) Hisense AC में वाईफाई का सपोर्ट है. (Photo: ITG)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:49 PM IST

गर्मी का मौसम है और बहुत से लोग अपने लिए एक बेस्ट एयर कंडीशनर (AC) खरीदना चाहते हैं. AC खरीदने वाले लोग अब सिर्फ Ton और स्टार रेटिंग नहीं देखते हैं. आज कस्टमर पावर सेविंग, बेहतर कूलिंग और स्मार्ट फीचर आदि की भी चाहत रखते हैं. हाइसेंस ने आज के समय की डिमांड को देखते हुए न्यू AC रेंज को भारत में पेश किया है, जिसका नाम Hisense Intelli Cool Pro AC सीरीज है. 

Advertisement

हाइसेंस AC का इस्तेमाल करीब 1 महीने तक किया है, जिसकी कीमत मार्केट में डिस्काउंट के बाद 32 हजार रुपये है. यूं तो इस AC को लेकर कंपनी ने ढेरों दावे किए हैं, जिसको चेक किया.  

कंपनी का दावा है कि यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर आसानी और बेहतर तरीके से कूलिंग करने का काबिलियत रखता है. साथ ही यह 150 स्क्वेयर फीट एरिया में अच्छे से कूलिंग कर कर सकता है. साथ ही इसमें क्विक चिल कूलिंग, AI स्मार्ट मोड, 5 इन 1 कन्वर्टेबल कूलिंग मोड और वाईफाई कनेक्टिविटी है. 

हाइसेंस AC देगा बेहतर कूलिंग और एयर फ्लो. (Photo: Hisense)

कागजी बातों से हटकर अब इसके रिव्यू पर लौटते हैं. मेरा एक्सपीरियंस इस AC के साथ कैसा रहा है. डिजाइन को लेकर बता देते हैं कि यह अन्य ब्रांड के AC की तुलना में कर्व्ड थीम के साथ आता है, जो कई लोगों को पसंद भी आ सकता है. 

Advertisement

हाइसेंस के AC को हमने करीब 12 X 14 फीट के डाइमेंशन वाले रूम में इस्तेमाल किया. दोपहर की तेज धूप के बावजूद यह AC रूम को काफी जल्दी ठंडा कर देता है. एक बार कूलिंग करने के बाद यह उस कूलिंग को मेंटेन भी रखता है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह तरीका बिजली बचाता है. 

हाइसेंस के AC में Auto Mode में इन्वर्टर कंप्रेसर काफी बैलेंस तरीके से काम करता है. एक बार रूम टेम्प्रेचर तय तापमान पर पहुंचने के बाद इन्वर्टर टेक्नोलॉजी उसको मेंटेन करने का काम करती है. 

बेहद खास है एयरफ्लो टेक्नोलॉजी 

हाइसेंस के AC में 4-वे स्विंग और 3D एयरफ्लो टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसकी मदद से कमरे के सभी कोने में कूलिंग पहुंचती है. 

5-in-1 कन्वर्टेबल मोड भी काफी यूजफुल है. रूम में कम लोग होने पर उसकी कैपिसिटी को कम किया जा सकता है, जिससे बिजली की बचत होती है. अगर कमरे में ज्यादा लोग हैं तो कैपिसिटी को बढ़ा भी सकते हैं. 

AI स्मार्ट मोड

हाइसेंस AC में AI स्मार्ट मोड भी अच्छे से काम करता है. यह खुद ही तापमान और फैन स्पीड को बैलेंस करता है. ऐसे में बार-बार रिमोट से कुछ कंट्रोल करने की जरूरत नहीं है. 

AC के साथ सेल्फ क्लीनिंग फीचर मिलता है

Advertisement

हाइसेंस के इस AC के अंदर Frost Self-Clean फीचर भी मिलता है, जो यूनिट के अंदर जमा नमी और गंदगी को साफ कर सकता है. ऐसे में यह फीचर आपके AC को लॉन्ग लाइफ दे सकता है. हालांकि ये फीचर उतना कारगर साबित नहीं है. 

रिव्यू के लिए हमें 3 स्टार रेटिंग यूनिट मिला, 5 स्टार की तुलना में यह ज्यादा बिजली की खपत करता है. हालांकि मार्केट में आपको 5 स्टार रेटिंग के कई और ऑप्शन मिलते हैं, जो बेहतर इलेक्ट्रिसिटी सेविंग में मदद करते हैं. 

हाइसेंस कंपनी का दावा है कि यह  4.40 ISEER रेटिंग के साथ आता है. कंपनी के मुताबिक, ये AC सालभर में बिजली की खपत 897 यूनिट की करता है. हालांकि आपका फोकस सीधा बिजली बचाने पर है तो हम सलाह देते हैं कि 5 स्टार रेटिंग वाले AC ही खरीदें. 

टर्बो मोड की मदद से तुरंत कूलिंग मिलती है. (Photo: Hisense)

Hisense Intelli Cool Pro AC में स्मार्ट फीचर्स 

हाइसेंस के AC के साथ वाईफाई सपोर्ट और कनेक्ट लाइफ ऐप की सुविधा दी गई है. मोबाइल ऐप के जरिए इसको स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है. घर पहुंचने से पहले AC को ऑन भी कर सकते हैं. मैं इसको कई बार घर पहुंचने से 10 मिनट पहले ऑन किया और घर पहुंचते ही बेहतर कूलिंग एक्सपीरियंस मिला. 

Advertisement

Hisense Intelli Cool Pro AC की खामी 

Hisense Intelli Cool Pro AC का डिजाइन काफी बाउंसी है, जिसकी से ये आपको थोड़ा अजीब भी लग सकता है. हालांकि कंपनी ने बेहतर एयर फ्लो के लिए ऐसा डिजाइन दिया है. मुझे व्यक्तिगत यह डिजाइन थोड़ा बाउंसी लगा. 

बॉटम लाइन  

Hisense Intelli Cool Pro ढेरों स्मार्ट फीचर्स और IoT के साथ आता है. ऐसे में जो लोग कम कीमत में स्मार्ट फीचर्स वाला AC खरीदना चाहते हैं, उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन साबित होगा. हर एक यूजर्स की जरूरत के लिए इसमें फीचर दिया गया है. 

बेहतर कूलिंग के लिए क्विक चिल मोड, बिजली बचाने के लिए स्मार्ट मोड, इनवर्टर AC सिस्टम, 3D एयरफ्लो, कन्वर्टेबल सिस्टम, 3D एयरफ्लो फीचर दिया गया है. Wi-Fi कनेक्टिविटी और AI Smart Mode जैसे फीचर्स इसकी वैल्यू को जिस्टिफाई करते है. 

रेटिंगः 8/10

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »