कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन है! वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर टीम इंड‍िया के मैनेजमेंट का स्टैंड क्या है?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 शनिवार को मैनचेस्टर में है. पहले मैच के रद्द होने के बाद अब सबसे बड़ी चर्चा वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर है. संजू सैमसन और तिलक वर्मा की खराब फॉर्म ने उनकी जगह पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
वैभव का डेब्यू या फिर इंतजार? संजू-तिलक की फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन (Photo: instagram@/vaibhav_sooryavanshi09) वैभव का डेब्यू या फिर इंतजार? संजू-तिलक की फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन (Photo: instagram@/vaibhav_sooryavanshi09)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मैनचेस्टर ,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (4 जुलाई) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा. यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और टॉस उससे आधा घंटा पहले यानी 6:30 पर होगा.

पहला टी20 बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था, लेकिन उस मुकाबले के बाद अब सबसे बड़ी चर्चा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर है. सवाल यही है कि क्या टीम मैनेजमेंट उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका देगा या फिर उन्हें अभी और इंतजार करना होगा.

Advertisement

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने शुक्रवार को संकेत दिया कि टीम प्रबंधन 15 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के टीम के दरवाजे पर दस्तक देने के बावजूद सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को आसानी से बाहर नहीं करेगा.

कुल म‍िलाकर वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी ने सबसे ज्यादा दबाव विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर बढ़ा दिया है. पहले टी20 में संजू सिर्फ 1 रन बना सके. उन्होंने 7 गेंदें खेलीं, लेकिन पूरी पारी में सहज नजर नहीं आए.

सिर्फ पहले मैच की बात नहीं है. हाल के मुकाबलों में भी संजू लगातार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं. उनके करियर की सबसे बड़ी समस्या यही रही है कि एक-दो बड़ी पारियों के बीच लगातार कम स्कोर आते रहे हैं. तेज गेंदबाजी और सीम मूवमेंट के खिलाफ उनकी तकनीक पर भी सवाल उठते रहे हैं. आयरलैंड के गेंदबाज जय मूंदड़ा ने हालिया मुकाबलों में उनकी कमजोरी उजागर की थी.

Advertisement

वैभव की दस्तक से बदल गया समीकरण
अगर वैभव टीम में नहीं होते तो शायद संजू के पास खुद को साबित करने के लिए ज्यादा समय होता. लेकिन भारतीय क्रिकेट को 15 साल का नया प्रतिभाशाली बल्लेबाज मिल चुका है और इसी वजह से अब संजू की गलती की गुंजाइश काफी कम हो गई है.

सिर्फ संजू नहीं, तिलक भी सवालों के घेरे में
टीम इंडिया की चिंता सिर्फ संजू सैमसन नहीं हैं. म‍िड‍िल ऑर्डर में तिलक वर्मा का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ रन गति बढ़ाने में तिलक लगातार संघर्ष कर रहे हैं.

2026 में खेले 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने सिर्फ 12 छक्के लगाए हैं. यानी औसतन एक मैच में एक छक्का. फिनिशर की भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज के लिए यह आंकड़ा प्रभावशाली नहीं माना जा सकता. यही वजह है कि अगर टीम कोई बड़ा बदलाव करती है तो चर्चा सिर्फ संजू ही नहीं, तिलक वर्मा को लेकर भी हो रही है.

गेंदबाजी में बदलाव की उम्मीद कम
ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है. ऐसे में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव की उम्मीद कम है. दिलचस्प बात यह है कि ओल्ड ट्रैफर्ड में किसी भी टी20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड कुलदीप यादव के नाम है, लेकिन वह इस दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं.

Advertisement

इंग्लैंड की बल्लेबाजी भी बड़ी चुनौती
इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक कर रहे हैं. उनके अलावा फिल सॉल्ट, जोस बटलर और टॉम बैंटन जैसे आक्रामक बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने बड़ी चुनौती पेश करेंगे.

अगर टीम मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को मौका देने का फैसला करता है तो बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि बाहर कौन होगा, संजू सैमसन या तिलक वर्मा.

भारत का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, वरुण चक्रवर्ती. 

इंग्लैंड का स्क्वॉड: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, सोनी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, जोफ्रा आर्चर, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »