आज ही के दिन यानी 6 अक्टूबर 2018 को भारतीय क्रिकेट टीम ने राजकोट टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन से हराकर इतिहास रचा था. यह मुकाबला महज तीन दिनों में खत्म हो गया था और उस समय यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत थी.
डेब्यू पर पृथ्वी शॉ का शतक
इस ऐतिहासिक जीत की सबसे बड़ी कहानी रहे थे 18 साल के पृथ्वी शॉ. टेस्ट डेब्यू कर रहे शॉ ने पहली ही पारी में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 134 रन बनाए थे.
वह टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बनने में कामयाब रहे. शॉ की पारी ने भारत को शानदार शुरुआत दी और उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट में बता दिया कि भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिल चुका है. हालांकि पृथ्वी का करियर जल्द ही पटरी से उतर गया और वो टीम इंडिया से बाहर हो गए.
💯👏🙌 Take a bow, @PrithviShaw #INDvWI https://t.co/3ttCamlAcl
— BCCI (@BCCI) October 4, 2018
कोहली-जडेजा ने भी ठोका शतक
पृथ्वी शॉ के अलावा रवींद्र जडेजा और विराट कोहली ने भी बल्ले से कमाल किया. कोहली ने 139 रनों की पारी खेली. जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया. भारत ने अपनी पहली पारी 649/9 के स्कोर पर घोषित की और इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी.
यह भी पढ़ें: पैड बांधे, बल्ला थामा... अनाया बांगड़ ने शुरू की क्रिकेट ट्रेनिंग, PHOTOS
तीन दिन में खत्म हुआ मुकाबला
भारत ने वेस्टइंडीज को दोनों पारियों में ऑलआउट कर दिया और मुकाबला सिर्फ तीन दिनों में खत्म हो गया. वेस्टइंडीज पहली पारी में 181 और दूसरी पारी में 196 रन ही बना सकी थी.
WHAT A DEBUT 👏 Prithvi Shaw brings up his maiden Test 💯. At 18 years 329 days, he has now become the youngest Indian to score a century on debut! 🔥 ➡️ https://t.co/SreOH45VXi https://t.co/7r8UFsPD5A
— ICC (@ICC) October 4, 2018
टीम इंडिया ने ये मुकाबला एक पारी और 272 रनों से अपने नाम किया. उस वक्त यह भारतीय टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत थी. पृथ्वी शॉ को उनके डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब मिला था.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली के बाद नंबर-3 संभालेगा ये स्टार! वसीम जाफर की बड़ी भविष्यवाणी
लेकिन अब रिकॉर्ड टूट चुका है
राजकोट की इस ऐतिहासिक जीत का रिकॉर्ड कई साल तक भारत के नाम रहा. हालांकि, 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की पारी और 300 रनों की बड़ी जीत ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क