scorecardresearch
 

Nita-Isha Ambani Street Shopping: मिट्टी के दिये और रंग-बिरंगे कंदील! दिवाली के लिए स्ट्रीट शॉपिंग करती दिखीं नीता और ईशा अंबानी, साथ में दिखे छोटे कृष्णा और आदिया, VIDEO

नीता अंबानी और ईशा अंबानी सिर्फ शाही ठाठ-बाट ही नहीं बल्कि अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें नीता और ईशा स्ट्रीट शॉपिंग करते दिख रहे हैं.

Advertisement
X
नीता और ईशा ने की स्ट्रीट शॉपिंग (Photo: ITG)
नीता और ईशा ने की स्ट्रीट शॉपिंग (Photo: ITG)

देश के सबसे प्रतिष्ठित और अमीर परिवारों में शुमार अंबानी परिवार अपनी रॉयल और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में रहता है. लेकिन इसके साथ ही इस परिवार की सादगी और पारिवारिक जुड़ाव भी लोगों का दिल जीत लेता है. हाल ही में महाराष्ट्र के कर्जत में कुछ ऐसा ही खूबसूरत नजारा देखने को मिला, जब नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने अचानक अपनी गाड़ी रास्ते में रोकी और आम लोगों की तरह स्ट्रीट-शॉपिंग करते दिखे. 

इस दौरान उनके साथ ईशा के दोनों बच्चे आदिया और कृष्णा भी शॉपिंग का आनंद लेते नजर आए. परिवार का यह बेहद सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आम लोगों की तरह लिया स्ट्रीट-शॉपिंग का मजा

दरअसल नीता और ईशा अंबानी कर्जत में एक सेवा आश्रम का भूमि पूजन करने पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने रास्ते में अपनी गाड़ी रुकवाई और सड़क किनारे एक दुकान पर पहुंच गए. बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल्स और ब्रांडेड स्टोर्स से दूर नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने बच्चों के साथ कर्जत के स्थानीय बाजारों और स्ट्रीट स्टॉल्स का रुख किया तो हर कोई हैरान रह गया.

ईशा वहां रखी चीजों जैसे मिट्टी के दिये, रंगोली के सांचे और रंगोली के लिए रंग देखती नजर आईं जबकि नीता वहां टंगे कंदील और बाकी चीजों की खरीददारी करती दिखीं. 

Advertisement

बच्चों के साथ दिखी ईशा की खूबसूरत बॉन्डिंग

आदिया और कृष्णा अपनी दादी नीता अंबानी और मां ईशा अंबानी के साथ इस आउटिंग में बेहद खुश नजर आए. ईशा इस दौरान अपने बच्चों को चीजों के बारे में बताती भी दिखीं. 

बच्चों ने भी इस दौरान लोकल मार्केट की चीजों में काफी दिलचस्पी दिखाई और परिवार ने बहुत ही सहजता के साथ इस साधारण पल का आनंद लिया.

देश के सबसे बड़े बिजनेस घरानों से ताल्लुक रखने के बावजूद इस तरह बिना किसी दिखावे के आम गलियों में घूमना और लोकल वेंडर्स से जुड़ना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. इंटरनेट पर इस परिवार के इस सरल स्वभाव की खूब तारीफ हो रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement