scorecardresearch
 
Advertisement

उमर अब्दुल्ला सरकार से क्या समर्थन वापस लेंगे 25 विधायक? जानें क्या है मामला

उमर अब्दुल्ला सरकार से क्या समर्थन वापस लेंगे 25 विधायक? जानें क्या है मामला

जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार की मुश्किलें लगातार बढ़ती दिख रही हैं. खबर है कि मंत्रिमंडल के गठन और फेरबदल के बाद कई विधायक सख्त नाराज हैं. पार्टी के 25 असंतुष्ट विधायकों के एक गुट ने पार्टी नेतृत्व और सरकार को 14 दिनों का अल्टीमेटम दे दिया है. सूत्रों के अनुसार इन बागी विधायकों ने सरकार में बड़े स्तर पर बदलाव की मांग रखी है. उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे सरकार से अपना समर्थन वापस ले सकते हैं.

Advertisement
Advertisement