बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कपड़ा कारखानों के मजदूरों ने न्यूनतम वेतन 30,000 टका करने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया. मीरपुर और गाजीपुर जैसे इलाकों में मजदूरों ने सड़कें और हाईवे जाम कर दिए. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और मजदूरों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें उग्र भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी और पथराव किया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.