scorecardresearch
 

आज ₹700000 करोड़ की कमाई, शेयर बाजार दिनभर बना रहा रॉकेट, रिलायंस का जलवा

Stock Market Investors Earning: शेयर बाजार में सोमवार को तूफानी तेजी के साथ कारोबार हुआ और बाजार बंद होते-होते निवेशकों ने करीब 7 लाख करोड़ रुपये की कमाई कर डाली.

Advertisement
X
शेयर बाजार क्रैश में भी निवेशकों की तगड़ी कमाई. (Photo: GettyImage)
शेयर बाजार क्रैश में भी निवेशकों की तगड़ी कमाई. (Photo: GettyImage)

शेयर बाजार में सोमवार को दिनभर तूफानी तेजी (Stock Market Rally) के साथ कारोबार हुआ. सेंसेक्स-निफ्टी ने तेज शुरुआत की और अंत तक इनकी रफ्तार बढ़ती चली गई. बाजार की तेजी में शेयर मार्केट निवेशकों ने करीब 7 लाख करोड़ रुपये छाप डाले. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 1233 अंकों की तगड़ी छलांग लगाकर 75,692 के लेवल पर बंद हुआ. तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने 388 अंक चढ़कर 23,440 पर क्लोजिंग की.

बाजार की तेजी में सबसे बड़ा रोल अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने निभाया, जो रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 11 फीसदी से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ. 

Sensex-Nifty में दिनभर तूफानी तेजी
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बीएसई के सेंसेक्स इंडेक्स ने अपने पिछले बंद 74,459 की तुलना में तेजी लेकर 75,178 पर कारोबार शुरू किया. इसके बाद इसकी चाल रॉकेट की तरह तेज होती चली गई और बाजार बंद होने पर BSE Sensex 1233.25 अंक या 1.66% उछलकर 75,692.78 के लेवल पर क्लोज हुआ. 

एनएसई के 50 शेयरों वाले निफ्टी इंडेक्स ने भी दिनभर गदर काटे रखा. NSE Nifty अपने पिछले शुक्रवार के बंद 23,053 की तुलना में उछलकर 23,222 पर ओपन हुआ और फिर सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए ये कारोबार के अंत में 388 अंक या 1.68% की तेजी लेकर 23,440.80 के स्तर पर बंद हुआ. 

Advertisement

निवेशकों ने छापे 7 लाख करोड़ रुपये
शेयर बाजार में आई इस जोरदार तेजी के बीच निवेशकों ने मोटी कमाई कर डाली. इसका अंदाजा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन यानी BSE MCap में आए उछाल को देखकर लगाया जा सकता है. दरअसल, बीते शुक्रवार को शेयर मार्केट बंद होने पर बीएसई मार्केट कैप 4.75,34,943.01 करोड़ रुपये रिकॉर्ड किया गया था, जो कि सोमवार को 4,82,34,006.43 पर पहुंच गया. इस हिसाब से निवेशकों ने एक ही दिन में 6,99,063.42 लाख करोड़ रुपये कमा डाले. 

रिलायंस के शेयर का दिनभर गदर 
Share Market Rally को सपोर्ट करने वाले बड़े शेयरों की बात करें, तो लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Reliance Share टॉप गेनर बनकर उभरा और ये 11.64% चढ़कर 1299 रुपये पर क्लोज हुआ. इसके अलावा Tata Steel Share (5.64%), SBI Share (2.71%), NTPC Share (2.37%), Maruti Share (2.16%), Bajaj Finance Share (2.02%) की तेजी लेकर क्लोज हुआ. 

मिडकैप कैटेगरी में देखें, तो Dixon Share (11.82%), NAL Share (4.13%), Suzlon Share (4.05%), Glenmark Share (3.74%), Phoenix Share (3.36%), AU Bank Share (2.91%) की तेजी लेकर बंद हुआ. स्मॉलकैप कैटेगरी में सबसे तेज उछलने वाले शेयरों में AFFLE Share (12.18), MSUMI Share (10.06%), NBCC Share (9.23%), Amber Share (6.18%) शामिल रहा. 

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement