'हमें तो आदत है...', भारत से हारकर पाकिस्तान के LIVE टीवी शो में क्‍यों बजी ताल‍ियां, VIDEO

पाकिस्तान भारत के ख‍िलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में कोलंबो में हार गया. इस हार के बाद पड़ोसी मुल्क में मातम पसरा हुआ है. हालांकि एक टीवी शो में वहां मौजूद दर्शकों ने पाकिस्तान की हार पर ताल‍ियां बजाई.

Advertisement
“हमें तो आदत है…”, पाकिस्तानी शो में भारत से  हार पर ताली, बाबर-शादाब-शाहीन पर ताबिश का तीखा तंज (Photo: AP) “हमें तो आदत है…”, पाकिस्तानी शो में भारत से हार पर ताली, बाबर-शादाब-शाहीन पर ताबिश का तीखा तंज (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

भारत ने रव‍िवार (15 फरवरी) को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से हराया. ईशान किशन की 40 गेंदों पर 77 रन की विस्फोटक पारी से भारत ने 175/7 बनाए. जवाब में पाकिस्तान 114 रन पर सिमट गया.  बुमराह, अक्षर और वरुण की सटीक गेंदबाजी ने मैच एकतरफा कर दिया और भारत का ICC दबदबा फिर साबित हुआ 

वहीं इस हार के बाद पड़ोसी मुल्क में मातम पसर गया है, क्योंकि अब भारतीय टीम का टी0 वर्ल्ड कप में जीत हार का आंकड़ा 8-1 हो गया है. वहीं इस हार के बाद पाकिस्तानी टीवी चैनल के लाइव शो का वीडियो वायरल हो रहा है.  टीवी शो में पाक‍िस्तान की हार के बाद ताल‍ियां बजीं. पूरा माजरा क्या है तो वो समझ लीजिए...

Advertisement

यह वीडियो ज‍ियो न्यूज उर्दू द्वारा शेयर किया गया है. जहां पाकिस्तानी एंकर ताबिश हाशमी बाबर, शादाब और शाहीन को रोस्ट कर रहे हैं. ताब‍िश हाशमी कह रहे हैं- खबर वो होती है, जो अनहोनी होती है, जो चीज हर बार हो वो खबर नहीं होती है. आज (15 फरवरी) एक ऐसा ही द‍िन था, मोहम्मद आम‍िर, मोहम्मद रााश‍िद, अहमद शहजाद भी कह रहे थे. 

एक ओर अमेर‍िका ने नामीब‍िया को हराया, दूसरी ओर इंड‍िया और पाक‍िस्तान का मैच था, जहां इंड‍िया ने पाक‍िस्मान को श‍िकस्त दी. यह कहते ही एंकर ताब‍िश ने कहा- चलो इसी बात पर ताल‍ियां बजाओ. इस पर स्टूड‍ियो में मौजूद दर्शक ताल‍ियां बजाने लगते हैं. 

इस पर ताब‍िश ने ताल‍ियों का शोर कम होते ही कहा- देखो ताल‍ियां बजाकर हम बताना चाहते हैं कि आपको लगता होगा कि हमें गम है, लेकिन हमें आदत है. यह बात सुनते ही स्टूड‍ियो में मौजूद मोहम्मद आम‍िर हंसने लगे. 

Advertisement

एंकर इसके बाद भी नहीं रुका और आगे कहा-  कुछ नहीं हुआ हमें, कुछ नहीं हुआ. इस परफॉरमेंस पर शाहीन (शाह आफरीदी) के लिए ताली होनी चाहिए. स्टूड‍ियों में इसके बाद एक बार फ‍िर ताल‍ियां बजने लगीं. एंकर ताब‍िश ने फ‍िर कहा शादाब (खान) के लिए भी ताल‍ियां होनी चाहिए. 

और अहमद (शहजाद) भाई की तरफ से बाबर आजम के लिए ताल‍ियां होनी चाहिए. इसके बाद स्टूड‍ियो में बाबर-बाबर के नारे लगने लगे. एंकर ने इस दौरान शोर मचा रहे दर्शको से कहा- पर था कहां बाबर.... 

बाबर, शाहीन और शादाब ज‍िन तीन ख‍िलाड़‍ियों का एंकर ने नाम लिया, उनका प्रदर्शन इस मैच में बेहद न‍िराशा जनकर रहा. शाहीन ने 2 ओवर में  31 रन कुटवाकर     1 विकेट हास‍िल किया, वहीं शादाब खान ने 1 ओवर में 17 रन द‍िए. बाबर आजम 5 रन बनाकर आउट हो गए. शादाब ने बल्लेबाजी में 14 रन बनाए और वहीं शाहीन ने नाबाद 23 रन बनाए. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »