सवाल: इंडिया जीत गया, प्रीडक्शन (पूर्वानमान ) गलत हो गया है... क्या कहेंगे?
मोहम्मद आमिर: जीत गए हैं, बस ठीक है, कप अपने घर लेकर जाएंगे, मेरे घर पर थोड़े ही लेकर आएंगे, वेल डन...
टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन बन गई. रविवार (8 मार्च) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. इस तरह भारतीय टीम तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन बन गई.
भारत की हार से कुछ कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर चिढ़ गए हैं, खासकर मोहम्मद आमिर. मोहम्मद आमिर ने ऊपर दिया गया यह जवाब बेहद झल्लाते हुए टीवी शो में दिया. कुल मिलाकर वह यह जवाब देते हुए नाराज दिख रहे थे.
आमिर ने कहा- भारतीय टीम वेस्टइंडीज, इंग्लैंड के मैच की तुलना में फाइनल में डॉमिनेट करके खेली. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ तो वो टूट पड़े. वहीं अहमद शहजाद ने मोहम्मद आमिर के पूर्वानुमान के ट्रोल होने को लेकर उनका बचाव किया और कहा कि वो अपने क्रिकेटिंग स्किल्स के हिसाब से भारत की हार की बातें कहीं थी.
मोहम्मद आमिर ने की थी कई फर्जी भविष्यवाणी
ध्यान रहे ये ही आमिर हैं, जिन्होंने 'फर्जी ढोंगी बाबा', 'तुक्कामैन' और 'फर्जी नास्त्रेदमस' बनकर भारत की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल और उससे पहले सेमीफाइनल में हार की भविष्यवाणी की थी.
यह भी पढ़ें: 'मोहम्मद आमिर ढोंगी बाबा है...', पाकिस्तानी क्रिकेटर पर बरस पड़े नवजोत सिंह सिद्धू, VIDEO
मोहम्मद आमिर अपनी पहले के भविष्यवाणी के लिए ट्रोल हुए थे, उनको नवजोत सिंह सिद्धू तो उनको 'ढोंगी बाबा' तक कह दिया था. आमिर ने भविष्यवाणी की थी कि टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचना मुश्किल होगा और बाद में उन्होंने इंग्लैंड की जीत की भविष्यवाणी भी की थी.
यह भी पढ़ें: ढोंगी बाबा या तुक्कामैन! T20 वर्ल्ड कप कौन जीतेगा? मोहम्मद आमिर ने फिर की बेतुकी भविष्यवाणी, ये 2 PAK दिग्गज भारत के सपोर्ट में
हालांकि टीम इंडिया की जीत के बाद आमिर ने कहा कि इंग्लैंड मैच जीत सकता था, लेकिन एक अहम कैच छूटने की वजह से मुकाबला हाथ से निकल गया. आमिर के मुताबिक, अगर हैरी ब्रूक ने संजू सैमसन का कैच पकड़ लिया होता तो इंग्लैंड टारगेट हासिल कर सकता था.
फाइनल को लेकर मोहम्मद आमिर ने क्या कहा था?
पाकिस्तान के जियो न्यूज के शो 'हंसना मना है' होस्ट ताबिश हाशमी ने मोहम्मद आमिर, अहमद शहजाद, राशिद लतीफ से पूछा था आखिर भारत और न्यूजीलैंड में से कौन जीतेगा.
यह भी पढ़ें: 'भारत T20 वर्ल्ड कप फाइनल नहीं खेलेगा...', फिर 'नास्त्रेदमस' बना पाकिस्तानी खिलाड़ी... हजम नहीं हुई जीत, VIDEO
होस्ट ने यह भी पूछा था रत पहले गेंदबाजी करता है या भारत पहले बल्लेबाजी करता है तब कौन जीतेगा. इस पर मोहम्मद आमिर ने दोनों ही कंडीशन में कहा- न्यूजीलैंड. वहीं राशिद लतीफ और अहमद शहजाद में एक सुर में भारत का नाम लिया था.
aajtak.in