ढोंगी बाबा या तुक्कामैन! T20 वर्ल्ड कप कौन जीतेगा? मोहम्मद आम‍िर ने फ‍िर की बेतुकी भव‍िष्यवाणी, ये 2 PAK द‍िग्गज भारत के सपोर्ट में

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में मैच होना है . ऐसे में इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान के 3 पूर्व ख‍िलाड़‍ियों मोहम्मद आम‍िर, राश‍िद लतीफ और अहमद शहजाद ने जो कहा उसका वीड‍ियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
 T20 World Cup 2026 कौन जीतेगा, इसे लेकर 'बाबा' मोहम्मद आम‍िर फ‍िर नास्त्रेदमस बन गए हैं (Photo: AFP) T20 World Cup 2026 कौन जीतेगा, इसे लेकर 'बाबा' मोहम्मद आम‍िर फ‍िर नास्त्रेदमस बन गए हैं (Photo: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:37 AM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज (8 मार्च) भारत और न्यूजीलैंड के बीच है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. दोनों टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. 

वहीं इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान में खूब चर्चा हो रही है. वहां के पूर्व ख‍िलाड़ी भी इस मुकाबले को लेकर तमाम दावे कर रहे हैं. अपनी सारी पूर्व भव‍िष्यवाणी को लेकर ट्रोल हो चुके मोहम्मद आम‍िर ने भी इस मुकाबले को लेकर एक बार फ‍िर भव‍िष्यवाणी की है. 

यह भी पढ़ें:  अहमदाबाद में इस बार इस्तेमाल होगी 'हाइब्र‍िड प‍िच', जानें फाइनल में क्या सरप्राइज मिलेगा?

Advertisement

जियो न्यूज के शो 'हंसना मना है' होस्ट ताबिश हाशमी मोहम्मद आमिर, अहमद शहजाद, राशिद लतीफ से पूछ र‍हे थे कि आख‍िर भारत और न्यूजीलैंड में से कौन जीतेगा.

वहीं होस्ट ने यह भी कहा कि खबर है कि वहां म‍िक्स्ड सॉइल (हाइब्र‍िड प‍िच ) बनाई जा रही है. ऐसे में अगर जे भी टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी करेगा. ऐसे में टॉस का क‍िरदार अहम होगा. 
देखें वीड‍ियो 

होस्ट ने पूछा भारत पहले गेंदबाजी करता है या भारत पहले बल्लेबाजी करता है तब कौन जीतेगा. इस पर मोहम्मद आम‍िर ने दोनों ही कंडीशन में कहा- न्यूजीलैंड. वहीं राश‍िद लतीफ और अहमद शहजाद में एक सुर में कहा- इंड‍िया.
यह भी पढ़ें: 'भारत T20 वर्ल्ड कप फाइनल नहीं खेलेगा...', फ‍िर 'नास्त्रेदमस' बना पाकिस्तानी ख‍िलाड़ी... हजम नहीं हुई जीत, VIDEO

मोहम्मद आम‍िर ने अपने तर्क के पीछे कहा कि दोनों की बल्लेबाजी लगभग ऐसी है, लेकिन न्यूजीलैंड की गेंदबाजी ज्यादा बेहतर और फॉर्म में है. क्योंकि भारत की तरफ से गेंदबाजी में केवल बुमराह फॉर्म में हैं. 
यह भी पढ़ें: 'मोहम्मद आमिर ढोंगी बाबा है...', पाकिस्तानी क्रिकेटर पर बरस पड़े नवजोत सिंह सिद्धू, VIDEO

Advertisement

वहीं इसी शो के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक और वीड‍ियो शेयर किया गया, जहां फ‍िर से मोहम्मद आम‍िर से पूछा गया कि वर्ल्ड कप कौन जीतेगा. इस पर आम‍िर ने कहा-इंड‍िया जीतेगा. 

देखें वीड‍ियो 

ध्यान रहे मोहम्मद आम‍िर अपनी पहले के भव‍िष्यवाणी के लिए ट्रोल हो चुके हैं और उनको नवजोत सिंह स‍िद्धू तो उनको 'ढोंगी बाबा' तक कह दिया था. आमिर ने भविष्यवाणी की थी कि टीम इंड‍िया के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचना मुश्किल होगा और बाद में उन्होंने इंग्लैंड की जीत की भविष्यवाणी भी की थी. 

हालांकि टीम इंड‍िया की जीत के बाद आमिर ने कहा कि इंग्लैंड मैच जीत सकता था, लेकिन एक अहम कैच छूटने की वजह से मुकाबला हाथ से निकल गया. आमिर के मुताबिक, अगर हैरी ब्रूक ने संजू सैमसन का कैच पकड़ लिया होता तो इंग्लैंड टारगेट हासिल कर सकता था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement