आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 24वां मैच शनिवार को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत हासिल की. कप्तान एडन मार्करम ने नाबाद 86 रनों की पारी खेली. ग्रुप डी के इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना था. न्यूजीलैंड ने 175 रन बनाए थे. जिसे साउथ अफ्रीका ने 18वें ओवर में ही चेज कर लिया.
ऐसी रही साउथ अफ्रीका की बैटिंग
176 रनों के जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद शानदार रही. मार्करम और डिकॉक के बीच पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई. 5वें ओवर में डिकॉक का विकेट गिरा. लेकिन कप्तान मार्करम ने शानदार फिफ्टी लगाई. वहीं, रयान रिकेल्टन और डेवाल्ड ब्रेविस ने भी 21-21 रनों का पारी खेली. जिसके दम पर साउथ अफ्रीका ने ये मुकाबला 18वें ओवर में 7 विकेट से जीत लिया. मार्करम ने 44 गेंद में नाबाद 86 रन बनाए. अपनी पारी में मार्करम ने 8 चौके और 4 छक्के जड़े.
ऐसी रही न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत ठीक ठीक रही. पहला विकेट टिम सीफर्ट का 33 के स्कोर पर गिरा. सीफर्ट के बल्ले से 13 रन आए. इस मैच में भी रचिन रविंद्र का बल्ला खामोश रहा. वह भी केवल 13 रन बनाकर आउट हो गए. ग्लेन फिलिप्स भी सस्ते में निपट गए. लेकिन मार्क चैपमैन ने 48 रन बनाए. वहीं डेरिल मिचेल के बल्ले से भी 32 रन आए. इसके दम पर न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के सामने 175 रन बनाए.
दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में एक बदलाव किया था और जॉर्ज लिंडे की जगह तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश को शामिल किया था, जबकि न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था.
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.
दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.
क्या है अंक तालिका का हाल
अंक तालिका पर अगर गौर करें तो ये दोनों टीमें ग्रुप डी का हिस्सा हैं. न्यूजीलैंड ने अबतक 3 मैच खेले हैं और दो में उसे जीत मिली है. वहीं, साउथ अफ्रीका ने भी 3 मैच खेले हैं और तीनों में उसे जीत मिली है. अब न्यूजीलैंड इस ग्रुप की टॉपर है. तीसरे नंबर पर यूएई है जबकि चौथे पर अफगानिस्तान और पांचवे परर कनाडा की टीम है.
aajtak.in