मुस्ताफिजुर रहमान का KKR से बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण, IPL चेयरमैन ने तोड़ी चुप्पी, क्यों द‍िया ऐसा बयान

मुस्ताफिजुर रहमान को KKR से BCCI के निर्देश पर बाहर किए जाने को IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया. ₹9.5 करोड़ में खरीदे गए इस खिलाड़ी की रिलीज के बाद विवाद बढ़ा और इसका असर 2026 T20 वर्ल्ड कप तक पहुंचा. धूमल ने इस पूरे घटनाक्रम पर बड़ा बयान द‍िया है.

Advertisement
₹9.5 करोड़ में खरीदे, फिर बाहर, मुस्ताफिजुर केस पर IPL चेयरमैन का बड़ा बयान  (Photo: ITG) ₹9.5 करोड़ में खरीदे, फिर बाहर, मुस्ताफिजुर केस पर IPL चेयरमैन का बड़ा बयान (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:33 PM IST

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफ‍िजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बाहर किए जाने पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चेयरमैन अरुण स‍िंह धूमल ने इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया है.

धूमल ने कहा कि कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं, जो खेल के दायरे से बाहर होते हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में 'बेहतर समझदारी' काम करेगी और ऐसे मामले दोबारा नहीं होंगे.

Advertisement

यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब KKR ने दिसंबर 2026 में हुए IPL ऑक्शन में मुस्तफिजुर को ₹9.5 करोड़ में खरीदा. हालांकि, इसके बाद घटनाओं की एक सीरीज चली, जिसमें KKR को BCCI के निर्देश पर उन्हें रिलीज करना पड़ा.

KKR ने जनवरी में जारी अपने बयान में साफ किया था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और IPL गवर्निंग काउंसिल के निर्देश के बाद ही मुस्तफिजुर को स्क्वॉड से बाहर किया गया.

यह भी पढ़ें: मुस्ताफ‍िजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
फ्रेंचाइजी ने कहा था कि यह फैसला पूरे प्रोसेस और सलाह-मशविरा के बाद लिया गया है और नियमों के अनुसार टीम को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी लेने की अनुमति दी जाएगी.

इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर KKR और टीम के सह-मालिक शाहरुख खान के खिलाफ नाराजगी भी देखने को मिली. मामला यहीं नहीं रुका. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विवाद के बाद हालात इतने बिगड़े कि 2026 T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया, जो कि भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होना था.

यह भी पढ़ें: IPL से निकाले जाने के बाद मुस्ताफ‍िजुर रहमान को बांग्लादेश में भड़काया? KKR के लिए हुई 'फील्ड‍िंग' सेट! फ‍िर क्या हुआ...

Advertisement

धूमल ने 'Financial Times' से बातचीत में कहा- मैं बस यही कहूंगा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे ज्यादा मुझे जानकारी नहीं है. लेकिन सरकार का क्रिकेट के रोजमर्रा के संचालन में कोई दखल नहीं होता.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश क्रिकेट में बदलाव की आंधी, सेलेक्शन स‍िस्टम पर चली नई चाबुक, ये द‍िग्गज बनेगा चीफ सेलेक्टर

उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार क्रिकेट को सपोर्ट जरूर करती है, लेकिन फैसलों में सीधे तौर पर शामिल नहीं होती. धूमल ने आगे कहा- कभी-कभी परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि फैसले लेने पड़ते हैं. मुझे भरोसा है कि आगे ऐसी स्थिति नहीं आएगी. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement