मुस्ताफ‍िजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

Advertisement
ब्लेसिंग मुजारबानी आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते द‍िखेंगे (Photo: AFP) ब्लेसिंग मुजारबानी आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते द‍िखेंगे (Photo: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:45 AM IST

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कैम्प में नई एनर्जी देखने को मिल रही है. टीम के नए हेड कोच ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेस‍िंग मुजारबानी (Blessing Muzarabani) को blessing in disguise (एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके अच्छे नतीजे होते हैं) बताते हुए साफ कर दिया है कि टीम का लक्ष्य इस सीजन चौथा खिताब जीतना है.

Advertisement

ईडन गार्डन्स में पहली ट्रेनिंग सेशन के दौरान नायर ने मुजारबानी का इसी खास अंदाज में स्वागत किया. नायर ने यह भी कहा कि वह KKR के इतिहास के सबसे लंबे खिलाड़ी हैं और टीम को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं.

दरअसल, KKR ने पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफ‍िजुर रहमान को 9.2 करोड़ रुपये में बैकअप ओवरसीज पेसर के रूप में साइन किया था, लेकिन BCCI के निर्देशों और भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव के चलते उन्हें रिलीज करना पड़ा. ऐसे में मुजारबानी को 75 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया, जिन्होंने PSL छोड़कर KKR जॉइन किया.

मुजारबानी हाल ही में T20 वर्ल्ड कप में 13 विकेट लेकर संयुक्त रूप से दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4/17 का मैच जिताऊ प्रदर्शन भी किया था. 200 से ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने अब तक IPL डेब्यू नहीं किया है, हालांकि 2025 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़े थे.
यह भी पढ़ें: बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन

Advertisement

KKR के लिए पिछला सीजन बेहद खराब रहा था, जहां टीम 8वें स्थान पर रही. इसके बाद टीम मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया गया और नायर को हेड कोच बनाया गया. उनके साथ शेन वॉटसन असिस्टेंट कोच और ट‍िम साउदी बॉलिंग कोच की भूमिका में हैं, जबकि ड्वेन ब्रावो मेंटर बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें: Mustafizur Rahman: IPL में बवाल के बाद KKR ने छोड़ा, हंड्रेड में इस बांग्लादेशी क्रिकेटर को मिली ये टीम

नायर ने टीम को साफ संदेश दिया कि स्किल नहीं, बल्कि मानसिकता बदलने की जरूरत है. उन्होंने कहा- अगले 10 दिनों में स्किल नहीं बदलेगी, लेकिन हमारी सोच बदल सकती है. हमें हर हाल में जीतना है और चौथा स्टार हासिल करना है.

ध्यान रहे अज‍िंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR टीम 29 मार्च को मुंबई इंड‍ियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement