'60 साल तक खेल सकता हूं' धोनी ने IPL से संन्यास का प्लान कर दिया रिवील, VIDEO

आईपीएल 2026 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. इसी बीच, रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक इवेंट का आयोजन किया, जिसमें सीएसके के पूर्व और वर्तमान दिग्गज शरीक हुए. इस दौरान धोनी ने अपने रिटायरमेंट प्लान का भी खुलकर जिक्र किया.

Advertisement
चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Photo: ITG) चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:16 AM IST

आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक इवेंट का आयोजन किया. इस फैन इवेंट में एक बार फिर एमएस धोनी ने ऐसा बयान दिया, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा हो गया. 44 साल के धोनी ने मजाक-मजाक में कहा कि वह 60 साल तक IPL खेल सकते हैं. और बस, इतना सुनते ही पूरा चेपॉक गूंज उठा.

Advertisement

मुश्किल होगा… लेकिन कोशिश कर सकता हूं

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार को हुए CSK फैन इवेंट के दौरान एक्टर Sivakarthikeyan ने धोनी से मजाकिया अंदाज में कहा कि वह रिटायरमेंट की बातों को नजरअंदाज करें और लंबे समय तक खेलते रहें. इस पर धोनी ने हंसते हुए जवाब दिया, मुश्किल होगा… लेकिन कोशिश कर सकता हूं.”

बस फिर क्या था. स्टेडियम में बैठे हजारों फैंस खुशी से झूम उठे और ‘धोनी-धोनी’ के नारे गूंजने लगे. इस पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.


धोनी IPL इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं.

* 278 मैच
* 5439 रन
* 5 बार CSK को चैंपियन बनाया

वह IPL 2026 में अपना 19वां सीजन खेलने जा रहे हैं. हालांकि उन्होंने 2024 से पहले कप्तानी छोड़ दी थी और टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी.

Advertisement

क्या IPL 2026 होगा आखिरी सीजन?

धोनी के भविष्य को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं. CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने साफ किया है कि धोनी IPL 2026 में पूरा सीजन खेलेंगे, लेकिन उनका रोल पहले से थोड़ा अलग हो सकता है.


पिछले कुछ सीजन में धोनी की भूमिका में बदलाव साफ दिखा है:

यह भी पढ़ें: VIDEO: CSK की जर्सी में उतरे एमएस धोनी, फूटकर रोने लगी फैन, क्या ये माही का आखिरी IPL?

* अब वह कप्तान नहीं हैं
* फिनिशर के रोल में नीचे बल्लेबाजी करते हैं
* Impact Player नियम के कारण सीमित भूमिका

CSK ने इस बार संजू सैमसम जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है. ऐसे में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी भविष्य में शेयर या ट्रांसफर हो सकती है. फिर भी धोनी का अनुभव और मौजूदगी टीम के लिए बेहद अहम है, खासकर तब जब IPL 2025 में CSK पहली बार पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी.

यह भी पढ़ें: IPL से पहले CSK का रियूनियन, ‘Roar 26’ इवेंट में धोनी ने लूटी महफिल, VIDEO

नई शुरुआत या विदाई?

IPL 2026 CSK के लिए नई शुरुआत भी हो सकती है और धोनी के करियर का आखिरी अध्याय भी. फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि ‘माही’ एक बार फिर मैदान पर जादू दिखाएं. चाहे वह 60 साल तक खेलें या फिर इस सीजन के बाद अलविदा कह दें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement