चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल की शुरुआत से पहले रविवार को चेपॉक में ‘Roar 2026’ फैन इवेंट आयोजित किया. यह शाम CSK फैंस के लिए बेहद खास रही, जहां हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को करीब से देखा. इस इवेंट में सीएसके के पुराने दिग्गज भी शामिल हुए और उन्हें फैंस ने सालों बाद मैदान पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते देखा.
धोनी को देखते ही बेकाबू हुए फैंस
जैसे ही कप्तान MS Dhoni मैदान पर उतरे, पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा. धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब थे. इसी दौरान एक महिला फैन उन्हें लाइव देखकर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाई और रोने लगी. यह नजारा सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया.
यह भी पढ़ें: IPL से पहले CSK का रियूनियन, ‘Roar 26’ इवेंट में धोनी ने लूटी महफिल, VIDEO
क्या यह धोनी का आखिरी IPL?
धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अब वह अपने करियर के आखिरी दौर में हैं. भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा का मानना है कि IPL 2026, धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है.
कप्तानी को लेकर क्या बोले उथप्पा?
उथप्पा ने कहा कि CSK को कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के पास ही रहने देनी चाहिए, भले ही टीम में अब संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी मौजूद हों. गौरतलब है कि CSK ने संजू सैमसन को Rajasthan Royals से ट्रेड किया है. बदले में रवींद्र जडेजा और सैम करन ने सीएसके का साथ छोड़ा था.
यह भी पढ़ें: 14 करोड़ी खिलाड़ी के फैन बने धोनी, ताबड़तोड़ बैटिंग देख दिया ऐसा रिएक्शन, VIDEO
उथप्पा ने कहा, CSK को कप्तानी संजू सैमसन को नहीं देनी चाहिए. ऋतुराज गायकवाड़ को समय देना होगा. वह 2024 से टीम को लीड कर रहे हैं और धीरे-धीरे धोनी की छाया से बाहर आ रहे हैं.
धोनी निभा सकते हैं नया रोल
उथप्पा के मुताबिक, इस सीजन में धोनी का रोल थोड़ा अलग हो सकता है.
* वह मेंटर-कम-प्लेयर की भूमिका में दिख सकते हैं
* बैटिंग ऑर्डर में नीचे (नंबर 7 की बजाय नंबर 8) आ सकते हैं
* टीम में कम दखल देकर गायकवाड़ को खुलकर लीड करने देंगे.
aajtak.in