इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क बुचर ने जो रूट को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाए जाने के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है. उनका मानना है कि यह फैसला इंग्लैंड क्रिकेट द्वारा पिछले चार सालों में टेस्ट क्रिकेट की नई पहचान बनाने की पूरी कोशिश को पीछे धकेल देगा.
मार्क बुचर ने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, 'जिस तरह हमने पिछले चार साल में टेस्ट क्रिकेट खेलने के तरीके में बदलाव किया है, अगर अब फिर से जो रूट को कप्तान बनाया जाता है तो यह सब बेकार हो जाएगा.'
यह भी पढ़ें: सचिन का 'महारिकॉर्ड' खतरे में! जो रूट हर टेस्ट के साथ पहुंच रहे हैं और करीब
उन्होंने आगे कहा कि वह जो रूट को इंग्लैंड के महानतम बल्लेबाजों में से एक मानते हैं, लेकिन कप्तानी के लिए उन्हें सही विकल्प नहीं मानते हैं. बुचर ने कहा, 'जो रूट शानदार बल्लेबाज हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें दोबारा कप्तानी के करीब भी होना चाहिए.'
35 साल के रूट ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 166 टेस्ट मैच खेलकर 14,114 रन बना लिए हैं और वह टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं.
यह भी पढ़ें: CWG में महासंग्राम! नीरज चोपड़ा को गोल्ड चाहिए तो अरशद, पीटर्स और पथिरागे को हराना ही होगा
बुचर ने रूट के कप्तानी रिकॉर्ड का भी हवाला दिया. उनके अनुसार, रूट ने 65 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की, जिसमें टीम ने 27 मैच जीते, 27 हारे और 11 ड्रॉ रहे.
यह भी पढ़ें: बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद फिर इंग्लैंड की कमान संभालेंगे जो रूट, 4 साल बाद बनेंगे कप्तान
वहीं एशेज में उनका रिकॉर्ड भी निराशाजनक रहा है, जहां 15 टेस्ट में इंग्लैंड को सिर्फ 2 जीत मिली जबकि 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा और 3 ड्रॉ रहे.
गौरतलब है कि बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने जो रूट को 4 साल बाद दोबारा टेस्ट टीम की कमान सौंपी है. उनके साथ न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को नया टेस्ट हेड कोच भी नियुक्त किया गया है.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क