IPL 2027 मिनी ऑक्शन की डेट आई सामने, खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा, आखिर कब और कहां लगेगी बोली?

तीन साल के लंबे इंतजार बाद एक बार फिर देश की सरजमीं पर आईपीएल मिनी ऑक्शन की तैयारी शुरू हो चुकी है. मिनी ऑक्शन की तारीख और वेन्यू पर मुहर लग गई है, जिससे सभी दस फ्रेंचाइजी और करोड़ों क्रिकेट फैन्स की धड़कनें तेज हो गई हैं.

Advertisement
मिनी ऑक्शन की डेट आई सामने. (PHOTO: PTI) मिनी ऑक्शन की डेट आई सामने. (PHOTO: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST

आईपीएल फैन्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. आईपीएल 2027 सीजन के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन की तारीख और वेन्यू तय हो गए हैं. बीसीसीआई की लॉजिस्टिक्स टीम की तरफ से सामने आई जानकारी के मुताबिक इस बार खिलाड़ियों की बोली देश में ही लगेगी और इसका आयोजन गोवा में किया जाएगा.

क्रिकबज की रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2027 का यह मिनी ऑक्शन इस साल 16 दिसंबर को गोवा के मशहूर आईटीसी ग्रैंड होटल में किया जाएगा. हालांकि, फ्रेंचाइजी मालिकों और सीईओ को अभी तक कोई औपचारिक ईमेल नहीं भेजा गया है. 

Advertisement

बीसीसीआई की लॉजिस्टिक्स टीम ने टीमों को ट्रैवल और लॉजिस्टिक्स की बुकिंग के लिए व्हाट्सएप मैसेज के जरिए इसकी जानकारी दे दी है. इसके साथ ही ऑक्शन से ठीक एक दिन पहले यानी 15 दिसंबर को उसी वेन्यू पर एक विशेष ऑक्शन ब्रीफिंग का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि सभी फ्रेंचाइजी अपनी तैयारी पुख्ता कर सकें.

सबसे खास बात यह है कि आईपीएल का ऑक्शन पूरे तीन साल के लंबे अंतराल के बाद वापस भारत की जमीन पर लौट रहा है. इससे पहले साल 2023 के ऑक्शन की मेजबानी भारत ने की थी. इसके बाद लगातार तीन साल तक ऑक्शन विदेश में ही आयोजित किए गए थे. साल 2024 में दुबई, 2025 में जेद्दा (मेगा ऑक्शन) और 2026 में आबू धाबी ने इसकी मेजबानी संभाली थी.

आरसीबी ने जीती थी ट्रॉफी

Advertisement

आपको बता दें कि रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय डिफेंडिंग चैम्पियन है, जिन्होंने लगातार दो साल (2025 और 2026) का खिताब अपने नाम किया है. अब देखना यह है कि 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले इस मिनी ऑक्शन में कौन सी टीम किस बड़े खिलाड़ी पर दांव लगाकर अपनी टीम को मजबूत करती है.

दिलचस्प बात यह है कि ऑक्शन की यह तारीख उसी दिन पड़ रही है जिस दिन बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मैच खेला जाना तय है. शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और कई अन्य सीनियर स्टार खिलाड़ी मैदान पर देश के लिए पसीना बहा रहे होंगे और दूसरी तरफ गोवा में उनकी फ्रेंचाइजी उनके भविष्य और टीम कॉम्बिनेशन पर दांव लगा रही होंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »