IPL (इंडियन प्रीमियर लीग)2026 का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. IPL में CSK अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी, जहां एमएस धोनी और संजू सैमसन की जोड़ी पहली बार मैदान पर साथ दिख सकती है.
वहीं इस दौरान सवाल भी रहेगा कि दोनों ही खिलाड़ी विकेटकीपर्स हैं, ऐसे में प्राइमरी विकेटकीपर कौन होगा, यह बड़ा सवाल है. क्या धोनी इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेलेंगे, इन सारे सवालों के ऊपर से पर्दा जल्द उठ जाएगा. लेकिन यह तय है कि धोनी और सैमसन की जोड़ी को देख फैन्स का जोश डबल हो जाएगा. वैसे इसे लेकर खबर के अंत में एक पोल भी है, जहां आप अपनी राय दे सकते हैं.
CSK ने IPL शुरू होने से पहले कैम्प में एक खास पल ने फैन्स का दिल जीत लिया. टीम के नए खिलाड़ी संजू सैमसन और दिग्गज कप्तान रहे एमएस धोनी के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
गुरुवार (19 मार्च) को सामने आए इस वीडियो में सैमसन और धोनी हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते नजर आए. दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी, जिसने फैन्स को 'थाला-चेट्टन (चेट्टा)' कनेक्शन की झलक दे दी.
सैमसन IPL से पहले CSK में एक बड़े ट्रेड के जरिए शामिल हुए हैं. इस डील में रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स में भेजा गया. इस ट्रांसफर ने पहले ही काफी सुर्खियां बटोरी थीं.
T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद सैमसन सीधे चेन्नई कैम्प से जुड़े. उन्होंने टूर्नामेंट में पांच मैचों में 321 रन बनाए और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे. कुछ दिनों के आराम के बाद वह टीम के साथ ट्रेनिंग में शामिल हुए.
इस खास मुलाकात ने CSK फैन्स को और उत्साहित कर दिया है, जो IPL 2026 में धोनी और सैमसन को साथ खेलते देखने के लिए बेताब हैं.
कुल मिलाकर संजू धोनी की मुलाकात ने फैन्स को भावुक भी किया और उत्साहित भी. किसी ने इसे मेहनत के बाद मिला बड़ा मौका बताया, तो किसी ने कहा कि जो सपना कभी दूर था, अब वो हकीकत बन चुका है. कई फैंस मान रहे हैं कि संजू का CSK में आना पहले से तय था.
कुछ फैन्स इस नई जोड़ी को मैदान पर देखने के लिए बेताब हैं. उनका कहना है कि धोनी विकेटकीपिंग करें और संजू स्लिप में खड़े हों, तो यह नजारा खास होगा. वहीं, कई लोगों ने इस जोड़ी को विरोधी टीम के लिए खतरनाक बताया.
एक फैन ने इस पल को एक स्टूडेंट के सपने से जोड़ते हुए कहा कि जैसे कोई अपने ड्रीम कॉलेज में पहुंचता है, वैसे ही संजू इस मौके को जी रहे हैं. कुल मिलाकर, फैन्स का मानना है कि संजू सही जगह पर पहुंचे हैं और यह जोड़ी IPL 2026 में धमाल मचा सकती है.
धोनी के साथ खेलने को लेकर क्या बोले सैमसन?
सैमसन ने कहा कि वह धोनी के साथ पूरा सीजन बिताने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे सीखने का बड़ा मौका मानते हैं. उन्होंने कहा-मैंने माही भाई से काफी बात की है और टीम इंडिया में भी उनसे मिला हूं, लेकिन पहली बार हम दो महीने एक साथ बिताएंगे, जो काफी खास होगा. सैमसन ने PTI से बातचीत में कहा- जब भी वह मुझसे बात करते हैं, हमेशा पॉजिटिव ऊर्जा मिलती है. उनके साथ रहकर खेल को समझना और सीखना मेरे लिए बड़ी बात है.
aajtak.in