CSK के लिए गले की हड्डी बने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, फ्लॉप ओपनर का लगा टैग, फॉर्म भी गायब

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ अपनी टीम के लिए मुसीबत बन गए हैं, उनका बल्ला मौजूदा आईपीएल में एकदम शांत रहा है और अब सवाल उठ रहे हैं. अब सवाल है चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ इसमें सुधार कैसे करते हैं. मुंबई के ख‍िलाफ 23 अप्रैल को हुए मुकाबले के बाद उनके प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement
MI vs CSK मैच में ऋतुराज फिर फेल, आंकड़ों ने खोली पूरी पोल (Photo: PTI) MI vs CSK मैच में ऋतुराज फिर फेल, आंकड़ों ने खोली पूरी पोल (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मुंबई ,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST

इंड‍ियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का प्रदर्शन अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है. चेन्नई सुपर किंग्स के इस स्टार ओपनर का औसत मौजूदा सीजन में सभी ओपनर्स के बीच सबसे कम है. मुंबई के ख‍िलाफ गुरुवार को भले ही चेन्नई को जीत मिली हो, पर गायकवाड़ का फॉर्म अब टीम के लिए टेंशन बन गया है. 

Advertisement

गुरुवार को वानखेड़े स्टेड‍ियम में मुंबई इंड‍ियंस के ख‍िलाफ हुए मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ ने 14 गेंदों में 3 चौके और  1 छक्का जड़ा और 22 रन बनाए. वह अच्छी लय में लग रहे थे, लेकिन अल्लाह गजनफर की गेंद पर त‍िलक वर्मा के हाथों लपके गए. 

यह भी पढ़ें: MI vs CSK: 10 चौके, 6 छक्के और 101 रन... वानखेड़े में संजू सैमसन का तूफान, बनाया ये यून‍िक र‍िकॉर्ड

ऋतुराज ने अब तक 7 पारियों में सिर्फ 104 रन बनाए हैं, जिसमें उनका एवरेज 14.85 और स्ट्राइक रेट 119.54 का रहा है. उनके स्कोर 6(11), 28(22), 7(3), 15(18), 7(6), 19(13), 22(14) रहे हैं. इन आंकड़ों से साफ है कि वह ना तो बड़ी पारी खेल पा रहे हैं और ना ही टीम को तेज शुरुआत दे पा रहे हैं. अगर IPL 2026 के अन्य ओपनर्स से तुलना करें तो तस्वीर और भी चिंताजनक दिखती है. तो उनका एवरेज और भी खराब है. 

Advertisement

14.8- ऋतुराज (104 रन)
16.2- फिन एलन (81 रन)
22.5- साई सुदर्शन (135 रन)
22.7- पथुम निसंका (136 रन)
24.8- अजिंक्य रहाणे (124 रन)

यानी ऋतुराज इस लिस्ट में सबसे नीचे हैं. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए MI vs CSK मुकाबले में भी उनका संघर्ष जारी रहा. CSK के लिए यह चिंता की बात है क्योंकि ऋतुराज लंबे समय से टीम के भरोसेमंद ओपनर रहे हैं. लेकिन IPL 2026 में उनका मौजूदा फॉर्म टीम की रणनीति पर बड़ा असर डाल रहा है.
यह भी पढ़ें: MI vs CSK, IPL 2026 Highlights: संजू सैमसन का शतक, अकील हुसैन का 'चौका'... CSK ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

मैच की बात करें तो गुरुवार को हुए मुकाबले में चेन्नई की ओर से संजू सैमसन ने नाबाद 101 रन बनाकर CSK को 207/6 तक पहुंचाया. जवाब में MI की टीम 104 रन पर सिमट गई, जो उनकी IPL इतिहास की सबसे बड़ी हार बनी. अकील हुसैन (4/17) और नूर अहमद (2/23) ने शानदार गेंदबाजी की. त‍िलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव की कोशिश नाकाफी रही.

मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI : क्विंटन ड‍िकॉक (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स: विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, मयंक मार्कंडेय 

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील हुसैन, उर्विल पटेल

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement