मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा अंदाज में 103 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. घरेलू मैदान पर खेल रही मुंबई की टीम पूरी तरह दबाव में नजर आई और मैच के किसी भी मोड़ पर वापसी नहीं कर सकी.
इस जीत की नींव चेन्नई के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने रखी, जिन्होंने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को 200 रन के पार पहुंचाया. उनकी पारी ने मैच का रुख पूरी तरह चेन्नई की ओर मोड़ दिया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही. पावरप्ले में ही दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए और टीम 6 ओवर में 29 रन पर 3 विकेट गंवा बैठी. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने की कोशिश की और एक छोटी साझेदारी भी की. हालांकि, जैसे ही यह साझेदारी टूटी, मुंबई की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई.
नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम लड़खड़ा गई. आखिरकार मुंबई इंडियंस की पूरी पारी बुरी तरह ढह गई और टीम को 103 रन से करारी हार झेलनी पड़ी. गेंदबाजी में चेन्नई के लिए अकील हुसैन सबसे बड़े हीरो साबित हुए, जिन्होंने चार विकेट लेकर मुंबई की कमर तोड़ दी. वहीं नूर अहमद ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए अहम विकेट झटके और विपक्षी टीम को दबाव में बनाए रखा. इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने न सिर्फ दो अहम अंक हासिल किए, बल्कि टूर्नामेंट में अपनी स्थिति भी मजबूत कर ली.
IPL में CSK की सबसे बड़ी जीत का अंतर (रनों के हिसाब से)
103 vs MI, वानखेड़े, 2026*
97 vs KXIP, चेन्नई, 2015
93 vs DD, अबू धाबी, 2014
92 vs RCB, ग्वालियर, 2009
91 vs DC, डीवाई पाटिल, 2022
IPL में MI की सबसे बड़ी हार का अंतर (रनों के हिसाब से)
103 vs CSK, वानखेड़े, 2026*
87 vs RR, जयपुर, 2013
85 vs विजाग, 2016
76 vs KXIP, मोहाली, 2011
66 vs KXIP, मोहाली, 2008
IPL में MI के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत
19 - CSK (40 मैच)*
18 - PBKS (35 मैच)
17 - DC (38 मैच)
16 - RCB (35 मैच)
15 - RR (31 मैच)
मुंबई की पारी की हाइलाइट्स
रनचेज में मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही, उसके 3 विकेट महज 11 रन पर ही गिर गए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने संभलकर खेलना शुरू किया. लेकिन तिलक वर्मा (37) 84 के स्कोर पर आउट हुए, जो मुंबई की टीम का चौथा विकेट रहा. इसके बाद हार्दिक पंड्या और शेरफेन रदरफोर्ड बैक टू बैक नूर अहमद की गेंद पर आउट हो गए; जिससे मुंबई का स्कोर 85/6 हो गया. इसके बाद अकील ने एक तरफ से डटे अकील हुसैन को भी 36 के स्कोर पर आउट कर चौथा विकेट लिया. सूर्या के आउट होते ही मुंबई का स्कोर 87/7 हो गया. इसके बाद मुंबई की पूरी टीम ढह गई.
चेन्नई की पारी की हाइलाइट्स
इस मुकाबले में चेन्नई की पारी की सबसे बड़े हाइलाइट संजू सैमसन रहे, जिन्होंने मैच में जमकर चेन्नई के गेंदबाजों की धुनाई की. उन्होंने आईपीएल करियर का पांचवां और मौजूदा आईपीएल का दूसरा शतक जड़ा. संजू का शतक पारी की आखिरी गेंद पर आया. संजू ने 101 रन नाबाद बनाए और महज 54 गेंदों में अपना शतक बनाया. उनकी पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. सैमसन अंत तक क्रीज पर टिके रहे और टीम को संभालकर बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की, क्योंकि दूसरी तरफ लगातार विकेट गिर रहे थे. उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए.
मुंबई की तरफ से अश्विनी कुमार एएम गजनफर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 1 विकेट लिया और 31 रन दिए.
मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI : क्विंटन डिकॉक (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स: विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, मयंक मार्कंडेय
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील हुसैन, उर्विल पटेल
मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड
कुल मैच 40
मुंबई जीता 21
चेन्नई जीता 19
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेट कीपर), रयान रिकल्टन (विकेट कीपर), रॉबिन मिंज (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, कृष भगत, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा.
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), कार्तिक शर्मा (विकेट कीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेट कीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फाउल्केस, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील होसेन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, आकाश मधवाल .
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क