CSK vs DC Highlights, IPL 2025: धोनी नहीं कर सके मैजिक... चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन तीसरा मैच गंवाया, दिल्ली कैपिटल्स की विनिंग हैट्रिक

आईपीेएल 2025 के 17वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन चार मैचों में ये तीसरी हार रही. जबकि दिल्ली की ये लगातार तीसरी जीत रही.

Advertisement
MS Dhoni (@Getty Images) MS Dhoni (@Getty Images)

aajtak.in

  • चेन्नई,
  • 05 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 11:09 PM IST

Chennai Super Kings (CSK) vs Delhi capitals (DC) Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-17 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) हुआ. 5 अप्रैल (शनिवार) को चेन्नई के एमए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 25 रनों से जीत हासिल की. दिल्ली ने मेजबान टीम को जीत के लिए 184 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वो 5 विकेट पर 158 रन ही बना सकी. इस मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने 15 साल बाद सीएसके को पराजित किया है.

Advertisement

धीमी पिच पर रन बनाने के लिए जूझी CSK

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने एक चौके और एक सिक्स की मदद से 26 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए. वहीं विजय शंकर ने नाबाद 69 रन बनाए. विजय शंकर ने 54 गेंदों की पारी में 5 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन चार मैचों में ये तीसरी हार रही. जबकि दिल्ली की ये लगातार तीसरी जीत रही.

टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 14 रनों के स्कोर तक अपने दो विकेट खो दिए. रचिन रवींद्र (3) को फास्ट बॉलर मुकेश कुमार ने चलता किया. वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (5) तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का शिकार बने. फिर विप्रज निगम ने दूसरे सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे (13) को भी सस्ते में पवेलियन रवाना कर दिया.

Advertisement

'इम्पैक्ट सब' के तौर पर उतरे शिवम दुबे ने आक्रामक रवैया अपनाने का प्रयास किया, लेकिन वो 18 रनों के निजी स्कोर पर स्पिनर विप्रज का शिकार बन गए. रवींद्र जडेजा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वो 2 रन बनाकर कुलदीप यादव की बॉल पर चलते बने. जडेजा के आउट होने के समय चेन्नई का स्कोर 5 विकेट पर 74 रन था. यहां से चेन्नई को जीत के लिए ताबड़तोड़ बैटिंग की जरूरत थी, लेकिन विजय शंकर और एमएस धोनी कुछ खास कमाल नहीं कर सके. दोनों के बीच 84 रनों की साझेदारी जरूर हुई.

चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोरकार्ड: (158/5, 20 ओवर)

बल्लेबाज विकेट रन
रचिन रवींद्र कॉट एंड बोल्ड मुकेश कुमार 3
डेवोन कॉन्वे कैच अक्षर, बोल्ड विप्रज निगम 13
ऋतुराज गायकवाड़ कैच फ्रेजर-मैकगर्क बोल्ड मिचेल स्टार्क 5
विजय शंकर नाबाद 69*
शिवम दुबे कैच स्टब्स, बोल्ड विप्रज निगम 18
रवींद्र जडेजा LBW कुलदीप यादव 2
महेंद्र सिंह धोनी नाबाद 30*

विकेट पतन: 14-1 (रचिन रवींद्र, 1.5 ओवर), 20-2 (ऋतुराज गायकवाड़, 2.3 ओवर), 41-3 (डेवोन कॉन्वे, 5.3 ओवर), 65-4 (शिवम दुबे, 9.2 ओवर), 74-5 (रवींद्र जडेजा, 10.4 ओवर)

केएल राहुल की दमदार पारी...
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपटल्स ने 6 विकेट पर 183 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही और उसने पहले ही ओवर जेक फ्रेजर-मैकगर्क का विकेट गंवा दिया. जेक अपना खाता भी नहीं खोल पाए और खलील अहमद का शिकार बने. इसके बाद अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़कर पारी को संभाला. स्पिनर रवींद्र जडेजा ने पोरेल को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. पोरेल ने 20 बॉल 33 रन बनाए, जिसमें 4 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा.

Advertisement

फिर चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल उतरे. अक्षर और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी हुई. अक्षर 21 रन बनाकर नूर अहमद की गेंद पर बोल्ड हुए. अक्षर के आउट होने के बाद समीर रिजवी ने केएल राहुल का बखूबी साथ निभाया. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई, जिसने दिल्ली को मोमेंटम प्रदान किया.

इस पार्टनरशिप के दौरान ही केएल राहुल ने 33 गेंदों परअपना अर्धशतक पूरा कर लिया. समीर रिजवी 20 रन बनाकर खलील अहमद का शिकार बने. रिजवी के बाद दिल्ली ने आखिरी ओवर में केएल राहुल और आशुतोष शर्मा (1) के विकेट खोए. राहुल ने 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 51 गेंदों पर 77 रन बनाए. चेन्नई की ओर से तेज गेंदबाज खलील अहमद ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोरकार्ड: (183/6, 20 ओवर)

बल्लेबाज विकेट रन
जेक फ्रेजर-मैकगर्क कैच अश्विन, बोल्ड खलील अहमद 0
केएल राहुल कैच धोनी, मथीशा पथिराना 77
अभिषेक पोरेल कैच पथिराना, बोल्ड रवींद्र जडेजा 33
अक्षर पटेल बोल्ड नूर अहमद 21
समीर रिजवी कैच जडेजा, बोल्ड खलील अहमद 20
ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद 24*
आशुतोष शर्मा रनआउट 1
विप्रज निगम नाबाद 1*

विकेट पतन: 0-1 (जेक फ्रेजर-मैकगर्क, 0.5 ओवर), 54-2 (अभिषेक पोरेल, 6.5 ओवर), 90-3 (अक्षर पटेल, 10.4 ओवर), 146-4 (समीर रिजवी, 16.1 ओवर), 179-5 (केएल राहुल, 19.2 ओवर), 180-6 (आशुतोष शर्मा, 19.3 ओवर)

Advertisement

इस मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में दो बदलाव हुए. डेवोन कॉन्वे और मुकेश चौधरी इस मुकाबले में खेलने उतरे. कॉन्वे को जेमी ओवर्टन और मुकेश को राहुल त्रिपाठी की जगह इस मैच में मौका मिला. वहीं फाफ डु प्लेसिस बीमार होने के चलते दिल्ली की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बने. समीर रिजवी ने प्लेइंग-11 में डु प्लेसिस की जगह ली.

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (डब्ल्यू), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना.
इम्पैक्ट सब: शिवम दुबे.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेट कीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा.
इम्पैक्ट सब: मुकेश कुमार.

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मुकाबले जीते. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को 12 मैचों में जीत हासिल हुई. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसमें दिल्ली ने 20 रनों से जीत हासिल की थी.

चेन्नई-दिल्ली के बीच IPL में H2H
कुल मैच: 31
चेन्नई जीता: 19
दिल्ली जीता: 12

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड: रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), जेमी ओवर्टन, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, डेवोन कॉन्वे, शेख रशीद, सैम करन, कमलेश नागरकोटी, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी, दीपक हुड्डा.

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »