20 साल में कप्तान-कोच और प्लेयर सब बदले... लेकिन नहीं बदली तकदीर, हैरान करते पाकिस्तान के वर्ल्ड कप के ये आंकड़े

टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखा है. अब तक खेले गए 9 मुकाबलों में से 8 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक बार सफलता मिली. धोनी, रोहित और अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भी जीत का सिलसिला जारी है.

Advertisement
धोनी से रोहित और अब सूर्या - हर दौर में टीम इंडिया ने पाक को दी मात (Photo: ITG) धोनी से रोहित और अब सूर्या - हर दौर में टीम इंडिया ने पाक को दी मात (Photo: ITG)

अनुराग कश्यप

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:01 AM IST

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का टीम इंडिया से हारने का सिलसिला लगातार जारी है. साल 2007 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन 9 मैचों में से 8 बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक बार सफलता मिली है.

भारतीय टीम ने अलग-अलग दौर में अलग-अलग कप्तानों की अगुवाई में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेला है, लेकिन सभी ने पाक पर दबदबा बनाए रखा है. चाहे एमएस धोनी की कप्तानी रही हो, रोहित शर्मा का नेतृत्व हो या सूर्यकुमार यादव की कमान, हर दौर में पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी है और एक मुकाबले को छोड़ सबमें मात दी है. 

Advertisement

2007 से लेकर 2026 तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच तो बदले लेकिन तक़दीर नहीं बदली. 2007 में बॉब वूल्मर कप्तान थे. 2012 में डेव व्हाटमोर बन गए. फिर 2014 में मिसबाह-उल-हक कोच बने. 2016 में एक फिर से बदलाव देखने को मिला. 2016 पाक के कोच वाहाब रियाज रहे. 2021 में मिसबाह-उल-हक और 2022 में डेनियल विटोरी रहे. 2024 और 2026 में गैरी किर्स्टन कोच हैं. 

तो आइए अब उन आंकड़ों पर गौर कर लेते हैं जो बता रहे हैं कि टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान कहीं भी नहीं टिकता है. 

जब भारत ने जीता पहला टी-20 वर्ल्ड कप

2007 में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ. यह पहला टी-20 वर्ल्ड कप था. दुर्बन में खेले गए ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया की अगुवाई एमएस धोनी कर रहे थे और पाकिस्तान की शोएब मलिक. 

Advertisement

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 141 रन बनाए थे. पाकिस्तान ने भी 7 विकेट खोकर 20 ओवर में 141 रन बनाए. मैच ड्रॉ होने के बाद बॉल आउट से फैसला किया गया. बॉल आउट में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हरा दिया प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद आसिफ को मिला. 

इस टूर्नामेंट में फिर पाकिस्तान और टीम इंडिया का मुकाबला फ़ाइनल मैच में हुआ. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 157 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान 152 रनों पर सिमट गई. धोनी की अगुवाई में यह पहली टी-20 वर्ल्ड कप रही. प्लेयर ऑफ द मैच इरफ़ान पठान रहे.

2012 में एमएस धोनी ने जब मोहम्मद हफीज को धूल चटाया 

एमएस धोनी की ही अगुवाई में 2012 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मुकाबला खेला था. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद हफीज कप्तानी कर रहे थे. पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 129 रनों का लक्ष्य दिया था. टीम इंडिया ने ये लक्ष्य 3 ओवर रहते ही हासिल कर लिया. इस मैच में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच बने. कोहली ने नाबाद 78 रन बनाए थे. ये मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला गया था. ये ग्रुप स्टेज का मुकाबला था.

Advertisement

2014 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

2014 में पाकिस्तान और टीम इंडिया के कप्तान नहीं बदले. एक तरफ़ धोनी और एक तरफ़ हफ़ीज़. लेकिन नतीजा वही रहा, पाकिस्तान की हार. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खेले गए सुपर 10 के मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था. 

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 130 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने 18.3 ओवर में 131 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. प्लेयर ऑफ द मैच अमित मिश्रा बने. अमित ने चार ओवर में 22 रन देकर दो अहम विकेट लिए.

2016 में पाकिस्तान को भारत ने 6 विकेट से हराया

2016 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कोलकाता में खेला गया. टीम इंडिया की अगुवाई धोनी ही कर रहे थे. लेकिन, पाकिस्तान का कप्तान बदल गया. शोएब मलिक पाकिस्तान के कप्तान थे.

पाकिस्तान ने इच मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने 13 गेंद शेष रहते 6 विकटों से जीत हासिल कर लिया. प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली बने. कोहली ने 37 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए.

यह भी पढ़ें: 'बाबर आजम खुद को King समझता है, लेकिन विराट...', टीम इंडिया से मिली हार पर फूटा पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा

Advertisement

2021 में रोहित शर्मा की अगुवाई में पाकिस्तान को चटाई धूल 

2021 में टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का कप्तान बदल गया. अब एमएस धोनी की जगह रोहित शर्मा ने लिया. पाकिस्तान ने भी कप्तान बदला और बाबर आज़म की अगुवाई में मैच खेला. यह पाकिस्तान के लकी साबित हुई. ये मैच दुबई में खेला गया था.

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 17.5 ओवर में जीत हासिल कर ली. शाहीन अफरीदी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. अफरीदी ने 3 विकेट लेकर 31 रन दिए थे.

2022 में फिर टीम इंडिया ने मारी बाजी

2022 में मेलबर्न में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ. इस मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने पाकिस्तान से बदला ले लिया. बाबर से मिली हार का रोहित ने मुंहतोड़ जवाब दिया. 
 
इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर मैच जीता. विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच बने. कोहली ने 53 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए.

2024 में रोहित ने बाबर ब्रिगेड को 6 रन से हराया

टीम इंडिया एक बार फिर से पाकिस्तान के ख़िलाफ़ रोहित शर्मा की अगुवाई में उतरी. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 119 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना सका और टीम इंडिया 6 रनों से मैच जीत गई. 

Advertisement

जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की थी. 14 रन देकर 3 अहम विकेट लिए थे. बुमराह के गेंदबाजी से पाकिस्तान बल्लेबाजों ऐसे बिखरे की वो संभल न सके.

धोनी-रोहित के बाद आ गया सूर्या का दौर

एमएस धोनी की अगुवाई में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पांच मैचों में जीत हासिल की और रोहित के अगुवाई में तीन. अब दौर आ गया सूर्यकुमार यादव का.

सूर्यकुमार यादव ने भी धोनी-रोहित की तरह ही जीत का सिलसिला जारी रखा. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ श्रीलंका के कोलंबो में मैच खेला गया. 

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. वहीं, जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई. प्लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन बने. किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement