बुमराह ने लपका हैरतअंगेज कैच, याद आया सूर्या का टी20 वर्ल्ड कप वाला ऐतिहासिक मोमेंट

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में जसप्रीत बुमराह ने बाउंड्री लाइन पर बेन डकेट का शानदार कैच लपका. इस कैच ने क्रिकेट फैन्स को 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सूर्यकुमार यादव के डेविड मिलर वाले ऐतिहासिक कैच की याद दिला दी. सोशल मीडिया पर बुमराह के इस कैच की जमकर चर्चा हो रही है.

Advertisement
जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट का जबरदस्त कैच पकड़ा (Photo:X/Screengrab) जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट का जबरदस्त कैच पकड़ा (Photo:X/Screengrab)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:33 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (14 जुलाई) को बर्मिंघम के एजबेस्टन के मैदान में खेला गया. 

मुकाबले में टॉस इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मैच के 12वें ओवर में गुरनूर बरार ने मैच का रुख बदल दिया और एक ही ओवर में इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों को चलता कर द‍िया. गुरनूर बरार की ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने ऐसा कैच लपका जिसने क्रिकेट फैन्स को दो साल पुरानी सबसे यादगार तस्वीर फिर से दिखा दी. 

Advertisement

इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट ने गुरनूर बरार की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बुमराह ने बाउंड्री लाइन पर जबरदस्त कैच लपक लिया. इस बेहतरीन कैच के साथ डकेट की 43 रन की पारी का अंत हुआ और भारत को अहम सफलता मिली.

बेन डकेट के आउट होते ही इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और 107 रनों पर 6 विकेट खो बैठी. इसके बाद जो रूट और लियाम डॉसन ने इंग्लैंड की पारी को संभालते हुए 121 रनों की साझेदारी करी.

इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा जो रूट (76* नाबाद)  और ल‍ियाम डॉसन (68) रन बनाए. भारतीय टीम की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 4 व‍िकेट झटके. इंग्लैंड की टीम  258 रन बनाकर (47.5 ओवर्स) ऑलआउट हो गई. 

यह भी पढ़ें: IND vs ENG, 1st ODI 2026 Live Score: एजबेस्टन में भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर, इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज ढेर

Advertisement

बुमराह का यह कैच देखते ही फैन्स को 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का वह ऐतिहासिक पल याद आ गया, जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव ने लॉन्ग-ऑफ बाउंड्री पर डेविड मिलर का मैच बदलने वाला कैच पकड़ा था.

उस कैच ने भारत को 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई थी. दोनों ही मौकों पर भारतीय खिलाड़ी ने असंभव दिखने वाले मौके को शानदार एथलेटिज्म से विकेट में बदल दिया.

एजबेस्टन में बुमराह का कैच भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैन्स ने इसे 'सूर्या मोमेंट पार्ट-2' कहना शुरू कर दिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »