7 रन से जीत, 7 विकेट ग‍िरे… भारत की इंग्लैंड पर सेमीफाइनल जीत में ‘थाला कनेक्शन’? वानखेड़े में धोनी के होने से हुआ खेला!

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर 8 मार्च को होने वाले फाइनल में जगह बनाई. दिलचस्प बात यह रही कि मैच में कई संयोग '7' से जुड़े रहे.भारत की जीत का अंतर 7 रन रहा और इंग्लैंड के 7 विकेट गिरे. भारतीय टीम के भी मैच में 7 ही व‍िकेट ग‍िरे. इसी दौरान वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद महेंद्र सिंह धोनी का ‘नंबर 7’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

Advertisement
भारत ने इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 7 रनों से हराया (Photo: PTI) भारत ने इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 7 रनों से हराया (Photo: PTI)

aajtak.in

  • मुंबई ,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:51 AM IST

मुंबई के वानखेड़े स्टेड‍ियम में गुरुवार (5 मार्च) को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. मुकाबला जितना रोमांचक रहा, उतना ही दिलचस्प एक संयोग भी चर्चा में आ गया, और वह जुड़ा था भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के स्पेशल 7 नंबर से. 

Advertisement

यह खास मुकाबला देखने के लिए धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ साथ पहुंचे थे, धोनी की इस दौरान रोहित शर्मा से भी मुलाकात हुई. रोहित ने इस दौरान धोनी और साक्षी को गले भी लगाया.  

धोनी के लिए भी यह वानखेड़े स्टेड‍ियम बेहद खास है, क्योंकि यहीं उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2011 का वर्ल्ड कप जीता था. तब धोनी ने छक्का मारकर मैच फ‍िन‍िश किया था. 
यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल में भारत की जीत का क्या था टर्न‍िंग पॉइंट, किसने पलटा मैच? सूर्यकुमार यादव ने सब कुछ बताया

दरअसल, भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246/7 रन ही बना सकी. यानी मैच का नतीजा 7 रन से तय हुआ और इंग्लैंड के 7 विकेट गिरे.

Advertisement

बस यहीं से सोशल मीडिया पर ‘थाला कनेक्शन’ की चर्चा शुरू हो गई, क्योंकि धोनी का जर्सी नंबर 7 रहा है. धोनी का बर्थडे भी 7 जुलाई को होता है. मैच खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने एक पोस्ट धोनी के फोटो के साथ शेयर किया और लिखा- फॉर ए रीजन... मैच खत्म होते ही सोशल मीडिया पर ‘Thala for a reason’ ट्रेंड करने लगा. फैन्स ने स्कोरकार्ड के आंकड़ों को धोनी के नंबर 7 से जोड़ते हुए कई पोस्ट किए. कुछ यूजर्स ने लिखा कि धोनी स्टेडियम में थे, भारत 7 रन से जीता और 7 विकेट गिरे… यह सिर्फ संयोग नहीं.

यह भी पढ़ें: 34 छक्के, 39 चौके और 499 रन, भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में रिकॉर्ड्स की बारिश, संजू सैमसन रच गए खास कीर्तिमान

सेमीफाइनल देखने स्टेडियम पहुंचे थे धोनी
इस मुकाबले को देखने भी वानखेड़े पहुंचे थे. मैच के दौरान कैमरा कई बार उनकी ओर गया और वह स्टैंड में बैठकर मुकाबले का आनंद लेते नजर आए.जैसे ही भारत ने 7 रन से जीत दर्ज की, सोशल मीडिया पर फैन्स ने इसे धोनी के लकी नंबर से जोड़ दिया. कई यूजर्स ने लिखा कि थाला का नंबर फिर काम कर गया.

क्या है थाला फॉर अ रीजन फ्रेज?
'थाला फॉर अ रीज़न' एक पॉपुलर मीम फ्रेज़ है जिसका इस्तेमाल अक्सर खासकर MS धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) क्रिकेट फैन्स करते हैं. इसका इस्तेमाल धोनी, जिन्हें 'थाला' कहा जाता है, तमिल में 'लीडर' या 'बॉस' के लेजेंडरी स्टेटस को हाईलाइट करने के लिए किया जाता है. इसका मतलब है कि उनकी सक्सेस, लक और आइकॉनिक जर्सी नंबर 7 हमेशा किसी सिचुएशन को बचाने या डिफाइन करने के लिए मौजूद रहते हैं, अक्सर मजाकिया तौर पर किसी भी अच्छी घटना को नंबर सात से जोड़ दिया जाता है. 

Advertisement

हाईस्कोरिंग मुकाबले में भारत की 7 रन से जीत
सेमीफाइनल मुकाबला पूरी तरह बल्लेबाजों के नाम रहा. भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 250 से ज्यादा रन बना दिए. जवाब में इंग्लैंड ने भी जोरदार पलटवार किया और आखिरी ओवर तक मैच रोमांचक बना रहा.हालांकि अंत में भारतीय गेंदबाजों ने दबाव में शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को लक्ष्य से 7 रन दूर रोक दिया.

इस जीत के साथ भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है. 8 मार्च का अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में फाइनल खेलने उतरेगी. टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है और फैन्स को उम्मीद है कि भारत ट्रॉफी जीतकर इस शानदार अभियान को यादगार बना देगा.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement