IPL 2027: हार्दिक पंड्या के लिए IPL फ्रेंचाइजियों में महायुद्ध, CSK भी रेस में शामिल

आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड मार्केट में हार्दिक पंड्या सबसे चर्चित खिलाड़ी बन गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) समेत सात फ्रेंचाइजियों ने स्टार ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल करने में रुचि दिखाई है. हालांकि अभी तक किसी भी ट्रेड की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हार्दिक के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Advertisement
हार्दिक पंड्या आईपीेल 2027 के लिए किस टीम में होंगे शामिल (Photo: Getty) हार्दिक पंड्या आईपीेल 2027 के लिए किस टीम में होंगे शामिल (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST

आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड विंडो में सबसे बड़ा धमाका देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या फ्रेंचाइजी छोड़ सकते हैं और उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए सात आईपीएल टीमें मैदान में उतर चुकी हैं. 

सबसे ताजा एंट्री चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मानी जा रही है, जिसने इस हाई-प्रोफाइल ट्रेड की रेस को और रोमांचक बना दिया है. सूत्रों के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) पहले से ही हार्दिक को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में हैं.

Advertisement

वहीं CSK भी अब गंभीरता से विकल्प तलाश रही है. माना जा रहा है कि एमएस धोनी के बाद के दौर में हार्दिक टीम को संतुलन और नेतृत्व दोनों दे सकते हैं. हालांकि, उन्हें कप्तानी मिलेगी या नहीं, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के 'घर' से पुजारा को मिला सबसे बड़ा सम्मान, MCC की लाइफ मेंबरशिप हासिल

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि MI, CSK और KKR के बीच बातचीत के रास्ते खुले हुए हैं और अलग-अलग ट्रेड विकल्पों पर चर्चा चल रही है. हालांकि, अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

इस पूरे ट्रेड की सबसे अहम कड़ी खुद हार्दिक पंड्या की सहमति होगी. आईपीएल नियमों के तहत खिलाड़ी की मंजूरी के बिना ट्रेड संभव नहीं है. साथ ही यह भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या हार्दिक ऐसी टीम में जाना चाहेंगे, जहां उन्हें कप्तानी न मिले.

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या ये अहंकार है? वैभव सूर्यवंशी पर कप्तान श्रेयस अय्यर की 'वर्ल्ड कप विजेता' वाली दलील क्यों नहीं टिकती

अगर यह ट्रेड पूरा होता है, तो यह आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े और चर्चित खिलाड़ी ट्रांसफरों में से एक साबित हो सकता है. फिलहाल सभी की निगाहें मुंबई इंडियंस के अगले कदम और हार्दिक पंड्या के फैसले पर टिकी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »