MI vs PBKS: 'ज‍िम्मेदारी तो लेनी होगी', पंजाब किंग्स से हारकर हार्द‍िक पंड्या भड़के, त‍िलक-बुमराह-सूर्या मुंबई इंड‍ियंस से नपेंगे?

मुंबई इंडियंस को IPL 2026 में लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी जब पंजाब किंग्स ने 195 रन का लक्ष्य 16.3 ओवर में हासिल कर लिया. क्विंटन डिकॉक का शतक बेकार गया, जबकि प्रब्सिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर की शानदार पारियों ने मैच पलट दिया. हार के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम की कमियों पर गंभीर सवाल उठाए.

Advertisement
MI की चौथी लगातार चौथी हार, हार्द‍िक पंड्या ने द‍िए बदलाव के संकेत (Photo) MI की चौथी लगातार चौथी हार, हार्द‍िक पंड्या ने द‍िए बदलाव के संकेत (Photo)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मुंबई ,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:05 AM IST

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है. गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई को सात विकेट से हराकर उसकी चौथी लगातार हार दर्ज करा दी. इस हार के बाद कप्तान हार्द‍िक पंड्या ने साफ कहा कि टीम को अब 'कुछ कठिन सवालों के जवाब' ढूंढने होंगे और जिम्मेदारी लेनी होगी.

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन बनाए. क्व‍िंटन ड‍िकॉक (Quinton de Kock) ने शानदार नाबाद 112 रन (60 गेंद) की पारी खेली, लेकिन उनका यह शतक टीम को जीत नहीं दिला सका. उन्होंने नमन धीर (50) के साथ 68 गेंदों में 122 रन की साझेदारी की, जबकि कप्तान पांड्या (14) के साथ 23 गेंदों में 41 रन जोड़े.

गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 3/22 के शानदार आंकड़े दर्ज किए, जबकि शशांक सिंह ने एक विकेट लिया.

जवाब में पंजाब किंग्स ने लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया. प्रभस‍िमरन सिंह (80* रन 39 गेंद) और कप्तान श्रेयस अय्यर (66 रन 35 गेंद) ने तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 139 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की और टीम को 16.3 ओवर में जीत दिला दी. अल्लाह गजनफर ने MI के लिए दो विकेट लिए, लेकिन वह नाकाफी साबित हुआ.

Advertisement

मैच के बाद हार से निराश पांड्या ने कहा- हमें देखना होगा कि क्या हमें कुछ कठिन फैसले लेने की जरूरत है या हम इसी तरह आगे बढ़ते रहें. ये ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब हमें देना होगा और जिम्मेदारी भी लेनी होगी. हमें ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा और समझना होगा कि कमी कहां है, व्यक्तिगत स्तर पर, टीम के तौर पर या हमारी प्लानिंग में. 

हालांकि पंड्या ने विरोधी टीम की तारीफ करते हुए माना कि PBKS ने हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा- उन्होंने हमसे बेहतर गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग की. यही हमारे हार की वजह बनी.

हार्दिक पंड्या के इस बयान के बाद संकेत मिल रहे हैं कि बुमराह, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव में से कोई एक या दो खिलाड़ी अगले मैच से बाहर हो सकते हैं. पंजाब के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार शून्य पर आउट हुए, तिलक वर्मा ने आठ रन बनाए, जबकि बुमराह ने चार ओवर में 41 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया. यही कारण है कि मुंबई इंडियंस की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और अगर आने वाले एक या दो मैचों में वापसी नहीं हुई तो प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल हो जाएगी.

तो मुंबई इंड‍ियंस से हार्द‍िक किसे करेंगे बाहर?
मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में बड़े नाम उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं. सूर्यकुमार यादव पंजाब के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो गए, यानी गोल्डन डक का शिकार बने. अब तक खेले पांच मैचों में उनके नाम सिर्फ 106 रन हैं, जो उनकी काबिलियत के मुकाबले काफी कम माने जा रहे हैं.

Advertisement

वहीं, जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन भी टीम के लिए चिंता का कारण बना हुआ है. इस सीजन में उन्होंने 19 ओवर गेंदबाजी कर ली है, लेकिन अभी तक एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके हैं. उनकी यह फॉर्म मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ती दिख रही है.

सिर्फ यही नहीं, त‍िलक वर्मा भी खराब दौर से गुजर रहे हैं. भारतीय टीम के लिए हाल ही में टी20 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तिलक आईपीएल 2026 में अब तक असर छोड़ने में नाकाम रहे हैं. पांच मुकाबलों में उनके बल्ले से महज 43 रन ही निकले हैं.

इन लगातार निराशाजनक प्रदर्शनों के बाद कप्तान हार्द‍िक पंड्या के बयान से संकेत मिल रहे हैं कि टीम मैनेजमेंट कुछ कड़े फैसले ले सकता है. आने वाले मैचों में बुमराह, तिलक वर्मा या सूर्यकुमार यादव में से एक-दो खिलाड़ियों को बाहर बैठाया जा सकता है.

पंजाब के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार शून्य पर आउट हुए, तिलक ने सिर्फ 8 रन बनाए, जबकि बुमराह ने चार ओवर में 41 रन लुटाए और विकेट नहीं ले सके. यही वजह है कि मुंबई इंडियंस लगातार चार मैच हार चुकी है. अगर अगले एक-दो मैचों में टीम वापसी नहीं करती, तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना लगभग तय हो सकता है.

Advertisement

श्रेयस अय्यर ने पंजाब की जीत पर क्या कहा? 
वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम के आत्मविश्वास की तारीफ की. उन्होंने कहा; हम जिस तरह खेल रहे हैं, उससे हम आत्मविश्वास से भरे हैं. हमने जमीन से जुड़े रहकर अपने प्लान्स को सही तरीके से लागू किया.

अय्यर ने प्रभस‍िमर सिंह की भी जमकर सराहना की और कहा कि वह इस सीजन में पहले से ज्यादा मैच्योर नजर आ रहे हैं. वहीं प्रभस‍िमरन सिंह ने अपनी पारी को लेकर कहा- पावरप्ले में मुझे ज्यादा गेंदें खेलने को नहीं मिलीं, लेकिन मैंने खुद पर भरोसा रखा. मुझे विश्वास था कि मैं लंबा खेल सकता हूं और मैंने वही किया. 

इस हार के साथ MI पांच मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर खिसक गई है, जिससे टीम की प्लेऑफ की राह मुश्किल होती जा रही है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement