इंग्लैंड टीम को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ ये तेज गेंदबाज दूसरे टेस्ट से बाहर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 17 जून को खेले जाने वाले ओवल टेस्ट से पहले बड़ा झटका लग गया है. तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं.

Advertisement
ओली रॉबिन्सन चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर (Photo: Reuters) ओली रॉबिन्सन चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन दाएं घुटने में दर्द (सोरनेस) के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं.

यह खबर इंग्लैंड के लिए काफी निराशाजनक है, क्योंकि रॉबिन्सन ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी की थी. 32 वर्षीय रॉबिन्सन ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में दो साल से अधिक समय बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी की थी. 

Advertisement

उन्होंने वापसी मैच को यादगार बनाते हुए कुल 7 विकेट चटकाए थे. मैच के शुरुआती ओवर में ही तीन विकेट लेकर उन्होंने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी. 

उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 115 रन से जीता था और रॉबिन्सन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था. हालांकि, दूसरे टेस्ट से पहले आई चोट ने उनकी वापसी की रफ्तार पर फिर से ब्रेक लगा दिया है.

यह भी पढ़ें: कमबैक हो तो ऐसा! लॉर्ड्स टेस्ट में छा गया ये अंग्रेज गेंदबाज, कीवी टीम तितर-बितर

इससे एक बार फिर उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे हैं. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पुष्टि की है कि रॉबिन्सन टीम के साथ बने रहेंगे और अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे. टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वह 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट तक फिट हो सकते हैं.

Advertisement

इंग्लैंड की मुश्किलें सिर्फ रॉबिन्सन तक सीमित नहीं हैं. कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन भी उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में टीम चयन को लेकर इंग्लैंड के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.

इन परिस्थितियों में स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की टेस्ट टीम में वापसी की संभावना बढ़ गई है. आईपीएल 2026 में अपना अभियान पूरा करने के बाद आर्चर इंग्लैंड टीम से जुड़ चुके हैं और ओवल में टीम के साथ अभ्यास भी किया. ऐसे में दूसरे टेस्ट में उन्हें मौका मिल सकता है.

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 17 जून से लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा. इंग्लैंड की कोशिश सीरीज में अपनी बढ़त को मजबूत करने की होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »