हैंडशेक, उस्मान तारिक और कोलंबो की मिस्ट्री... भारत-पाक मैच से पहले कप्तान सूर्या ने दिया हर सवाल का जवाब

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले कहा कि टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए पहले से तैयार थी और श्रीलंका की परिस्थितियों से परिचित है. अभिषेक शर्मा को खिलाने पर उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में हामी भरी.

Advertisement
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Photo: ITG) भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:02 PM IST

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान कप्तान सूर्या ने इस मैच से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान कहा कि टीम किसी भी परिस्थिति के लिए पहले से तैयार थी और अब पूरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर है.

‘हम तैयार थे, फ्लाइट भी बुक थी’

Advertisement

मैच को लेकर चली चर्चाओं पर सूर्यकुमार ने कहा कि भारतीय टीम अपने तय कार्यक्रम के अनुसार तैयारी कर रही थी. उन्होंने कहा, हम शेड्यूल के हिसाब से तैयारी कर रहे थे. हमारी फ्लाइट्स बुक थीं. हम पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह तैयार थे.

कोलंबो पिच पर क्या बोले

उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका में टीम ने काफी द्विपक्षीय सीरीज खेली हैं, इसलिए यहां की परिस्थितियां नई नहीं हैं. सूर्या ने कहा कि हम यहां काफी क्रिकेट खेल चुके हैं, इसलिए हालात और पिच से अच्छी तरह वाकिफ हैं. दरअसल, पाकिस्तान की टीम करीब एक हफ्ते से श्रीलंका में है. इसलिए सवाल उठ रहे थे कि पाकिस्तान के पास तैयारियों के लिए ज्यादा मौका है.

अभिषेक शर्मा पर दिया साफ जवाब

पाकिस्तान के कप्तान की ओर से अभिषेक शर्मा को खिलाने की इच्छा जताए जाने पर सूर्यकुमार ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया. उन्होंने कहा, अगर पाकिस्तान चाहता है कि हम कल अभिषेक को खिलाएं, तो ठीक है हम उन्हें खिलाएंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कोलंबो में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? भारत-पाक मैच से पहले जान लें प्रेमदासा स्टेडियम से जुड़ा हर आंकड़ा

हैंडशेक पर क्या बोले सूर्या

मैच से पहले और बाद में हैंडशेक होगा या नहीं?  इस सवाल पर सूर्यकुमार ने माहौल हल्का कर दिया. उन्होंने कहा, इसे मैच के समय पर छोड़ दीजिए. आप आज अच्छी नींद लीजिए, कल देखिए क्या होता है. सूर्या ने ये बात हंसते हुए कही.

अतिरिक्त पेसर या स्पिनर? मुश्किल फैसला

प्लेइंग इलेवन को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि टीम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज उतारेगी या अतिरिक्त स्पिनर. इस पर कप्तान ने माना कि फैसला आसान नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारे पास क्वालिटी स्पिनर भी हैं और क्वालिटी पेसर भी. एक्स्ट्रा पेसर और एक्स्ट्रा स्पिनर के बीच चुनाव करना आसान नहीं है. यह बहुत मुश्किल फैसला है.

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के फिट होने की दुआ क्यों कर रहा पाकिस्तान? सलमान आगा ने भारत-पाक मैच से पहले बताई वजह

भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला ग्रुप की शीर्ष स्थिति तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है. ऐसे में टीम संयोजन और रणनीति दोनों ही निर्णायक होंगे. वहीं, सूर्या ने उस्मान तारिक को लेकर कहा कि हमारी टीम पूरी तरह से तैयार है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए उसकी तैयारी पूरी है.

Advertisement

पाक कप्तान ने क्या कहा

भारत-पाक मुकाबले को लेकर हमेशा रहने वाले दबाव और हाइप पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने कहा कि उनकी टीम मानसिक रूप से तैयार है. उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका में खेलना पाकिस्तान के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि टीम को यहां की परिस्थितियों और पिच को समझने का मौका मिला है.

‘इतिहास नहीं बदल सकते, लेकिन…’

विश्व कप में भारत के खिलाफ खराब रिकॉर्ड को कप्तान ने ईमानदारी से स्वीकार किया. उन्होंने कहा, स्पष्ट रूप से विश्व कप में भारत के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. हम इतिहास नहीं बदल सकते. लेकिन उम्मीद है कि कल हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलेंगे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement