अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार (24 अक्टूबर) को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया.क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मैच में दो विकेट लेते ही अर्शदीप भारत की ओर से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. उन्होंने इस मामले में भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया. भारत ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया.
अर्शदीप ने साल 2026 में अब तक 38 टी20 इंटरनेशनल विकेट हासिल कर लिए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम था, जिन्होंने 2022 में 37 विकेट लिए थे. अर्शदीप ने 2024 में भी 36 विकेट झटके थे, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 2025 में इतने ही विकेट हासिल किए थे. अर्शदीप ने 2022 में भी 33 विकेट लिए थे. वहीं, अक्षर पटेल 2026 में अब तक 32 विकेट हासिल कर चुके हैं.
सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स को किया आउट
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने टिम सीफर्ट (7) और ग्लेन फिलिप्स (70) को अपना शिकार बनाया. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 33 रन देकर 2 विकेट लिए. फिलिप्स ने 70 रन बनाए, लेकिन अर्शदीप ने उनकी पारी का अंत किया.
भारत के सबसे सफल टी20 इंटरनेशनल गेंदबाज
अर्शदीप सिंह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं. उन्होंने अब तक 101 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 148 विकेट हासिल किए हैं. भारत की ओर से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने के मामले में अर्शदीप सिंह अब 38 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं. भुवनेश्वर कुमार 37 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. अर्शदीप और वरुण चक्रवर्ती ने क्रमशः 2024 और 2025 में 36-36 विकेट लिए थे.
T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में जोश लिटिल 2022 में 39 विकेट के साथ आगे हैं. वानिंदु हसरंगा ने 2024 में 38 विकेट लिए थे. अर्शदीप सिंह ने 2026 में 38 विकेट लेकर इस सूची में अपनी जगह बनाई है, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 2022 में 37 विकेट हासिल किए थे.
भारत की ओर से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I विकेट
38 विकेट- अर्शदीप सिंह (2026)
37 विकेट- भुवनेश्वर कुमार (2022)
36 विकेट- अर्शदीप सिंह (2024)
36 विकेट- वरुण चक्रवर्ती (2025)
33 विकेट- अर्शदीप सिंह (2022)
32 विकेट- अक्षर पटेल (2026)
T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट ( फुल मेंबर टीम)
39 विकेट- जोश लिटिल (2022)
38 विकेट- वानिंदु हसरंगा (2024)
38 विकेट- अर्शदीप सिंह (2026)
37 विकेट- भुवनेश्वर कुमार (2022)
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क