कोहली-बुमराह OUT, शमी IN... रहाणे की ऑलटाइम इंडिया टेस्ट XI ने चौंकाया, धोनी को सौंपी कप्तानी

अजिंक्य रहाणे ने इस टीम में अपने पुराने साथियों और करियर के अलग-अलग दौर में साथ खेलने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी है. लेकिन विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नामों को बाहर रखने के फैसले पर बहस होना तय है.

Advertisement
रहाणे की टेस्ट टीम में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को जगह नहीं (Photo: BCCI) रहाणे की टेस्ट टीम में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को जगह नहीं (Photo: BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने अपनी ऑलटाइम इंडिया टेस्ट इलेवन चुनी है. लेकिन उनकी टीम में दो बड़े नामों की गैरमौजूदगी ने क्रिकेट फैन्स को हैरान कर दिया. विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को जगह नहीं मिलने पर सवाल उठ रहे हैं. खास बात यह है कि रहाणे ने अपने साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने वाले खिलाड़ियों में से इस टीम का चयन किया है.

Advertisement

अजिंक्य रहाणे ने अपने करियर में भारतीय टेस्ट टीम के कई दौर देखे हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों के साथ खेला और चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर टेस्ट क्रिकेट में भारत की बल्लेबाजी को मजबूती दी. हालांकि, उनकी चुनी टीम में कोहली और बुमराह का नाम नहीं होना सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है.

टीम में भुवनेश्वर-शमी भी शामिल
अजिंक्य रहाणे की टीम में मुरली विजय और शिखर धवन को बतौर ओपनर जिम्मेदारी मिली है. तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ और चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर को रखा गया है. रहाणे ने खुद को पांचवें नंबर के लिए चुना है. विकेटकीपर और कप्तान की भूमिका महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी गई है. स्पिन विभाग में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा शामिल हैं, जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा को दी गई है.

Advertisement

विराट कोहली को टीम में जगह नहीं मिलने की एक वजह बल्लेबाजी क्रम हो सकता है. अजिंक्य रहाणे ने चौथे नंबर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को चुना है, जबकि किंग कोहली भी टेस्ट क्रिकेट में इसी क्रम पर बल्लेबाजी करते थे. हालांकि, इस चयन के पीछे रहाणे की ओर से कोई खास वजह स्पष्ट नहीं किया गया.

बूम बूम बुमराह को बाहर रखना भी चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है. अपनी तेज रफ्तार और सटीक गेंदबाजी से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत को कुछ यादगार जीत दिलाई हैं. इसके बावजूद अजिंक्य रहाणे ने तेज गेंदबाजी के लिए भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा को चुना.

अजिंक्य रहाणे की ऑलटाइम इंडिया टेस्ट XI: मुरली विजय, शिखर धवन, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »