लड़े और डटे रहे... अफगान‍िस्तान के पुछल्ले बल्लेबाजों ने किया खेला, बांग्लादेश की जीत की उम्मीदों पर फेरा पानी

अफगान‍िस्तान और बांग्लादेश के बीच अबू धाबी में खेला गया एकमात्र टेस्ट ड्रॉ पर छूट गया है. इस मुकाबले में एक समय लग रहा था कि बांग्लादेश की टीम जीत जाएगी पर अफगान‍िस्तान टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों ने अपने करामाती खेल से मैच का नतीजा पलट दिया.

Advertisement
अफगान‍िस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया टेस्ट ड्रॉ रहा (Photo: X/@ACBofficials) अफगान‍िस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया टेस्ट ड्रॉ रहा (Photo: X/@ACBofficials)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • अबू धाबी ,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:58 PM IST

अफगान‍िस्तान और बांग्लादेश के बीच अबू धाबी में खेला गया एकमात्र टेस्ट ड्रॉ पर छूट गया है. 9 अक्टूबर को शुरू हुआ मुकाबला मंगलवार (13 अक्टूबर) को ड्रॉ पर खत्म हुआ. 

खास बात यह रही कि इस मुकाबले में एक समय ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश की टीम आसान से जीत लेगी, लेकिन अफगान‍िस्तान के पुछल्ले बल्लेबाजों  कैस अहमद (49 रन नाबाद, 80 गेंद) और यामीन अहमजई (19 रन, 85 गेंद) ने मैच ड्रॉ करवाने में अहम भूम‍िका न‍िभाई. 

Advertisement

दरअसल, एक समय बांग्लादेशी टीम ने एक समय अफगान‍िस्तान के 321 रनों पर 7 व‍िकेट ग‍िरा द‍िए थे. लेकिन इसी स्कोर कैस अहमद और यामीन अहमजई ने खेला कर दिया. हालांकि यामीन खेल के आख‍िरी पलों में आउट हो गए, पर इसके बाद आए ज‍िया उर रमान ने 12 गेंदें खेलकर अहम भूम‍िका न‍िभाई. 

इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहली पारी में 346 रन बनाए थे, जवाब में अफगान‍िस्तान टीम की पहली पारी 240 रनों पर स‍िमट गई. इसके बाद बांग्लादेश ने 7 व‍िकेट पर 372 रन बनाकर घोष‍ित कर दी थी. जिसके बाद अफगानी टीम के सामने 479 रनों का व‍िशाल टारगेट म‍िला था. लेकिन अफगान‍िस्तान की टीम ने दूसरी पारी में 142 ओवर खेले और 346/8 का स्कोर बनाकर मैच ड्रॉ करवा द‍िया. 

अफगानिस्तान की प्लेइंग XI: अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह (c), हशमतुल्लाह शाहिदी, इकराम अलीखिल (w), ज‍िया-उर-रहमान अकबर, शाहिदुल्लाह कमाल, यामिन अहमदजई, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफ़ी, इस्मत आलम

Advertisement

बांग्लादेश की प्लेइंग XI: शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (c), मुश्फ‍िकुर रहीम, लिटन दास (w), मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, हसन महमूद, तैजुल इस्लाम, इबादत हुसैन

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »