फ्रांस में हीटवेव ने ली लाखों मुर्गियों की जान, क्या अल-नीनो बढ़ा रहा है दुनिया की गर्मी?

यूरोप में पड़ रही रिकॉर्ड गर्मी अब पशुपालन पर भी असर दिखाने लगी है. फ्रांस में बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत के बाद विशेषज्ञ बढ़ते तापमान और मौसम में आ रहे बदलावों को लेकर चेतावनी दे रहे हैं.

Advertisement
फ्रांस के सेंट-आंद्रे-गॉल-दे-ओए में मौजूद पोल्ट्री फॉर्म में वाटर डिस्पेंसर से पानी पीती मुर्गी. (Photo: Reuters) फ्रांस के सेंट-आंद्रे-गॉल-दे-ओए में मौजूद पोल्ट्री फॉर्म में वाटर डिस्पेंसर से पानी पीती मुर्गी. (Photo: Reuters)

आजतक साइंस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:37 AM IST

फ्रांस में पड़ रही भीषण गर्मी ने पोल्ट्री फार्मों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. देश के कई हिस्सों में तापमान इतना बढ़ गया कि लाखों मुर्गियां गर्मी सहन नहीं कर सकीं और उनकी मौत हो गई. हालात ऐसे हैं कि मृत पक्षियों को उठाने वाली सेवाओं पर भी दबाव बढ़ गया है. वैज्ञानिकों का कहना है कि दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ रही ऐसी खतरनाक गर्मी के पीछे ग्लोबल वार्मिंग के साथ अल-नीनो जैसी मौसमी घटनाओं की भी भूमिका हो सकती है.

Advertisement

फ्रांस के दो बड़े पोल्ट्री उत्पादक क्षेत्र ब्रिटनी (Brittany) और पेज़ द ला लॉयर (Pays de la Loire) सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. ये दोनों इलाके मिलकर फ्रांस की करीब 60 फीसदी पोल्ट्री आबादी का उत्पादन करते हैं.

यह भी पढ़ें: अल-नीनो का असर, यूरोप और अमेरिका में फिर आने वाला है हीटवेव का कहर

पोल्ट्री संगठनों के अनुसार, अब तक कई लाख मुर्गियों की मौत हो चुकी है. हालांकि अंतिम आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है. कुछ किसानों का कहना है कि जहां सामान्य दिनों में एक-दो पक्षियों की मौत होती थी, वहीं इस गर्मी में कुछ ही दिनों के भीतर सैकड़ों मुर्गियां मर गईं.

मृत पक्षियों को हटाना भी बना चुनौती

आमतौर पर मृत पशु-पक्षियों को विशेष केंद्रों तक पहुंचाया जाता है, लेकिन इस बार मौतों की संख्या इतनी ज्यादा है कि पूरी व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है. कई जगहों पर मृत पक्षियों को उठाने वाली सेवाएं समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं.

Advertisement

कृषि संगठनों ने किसानों को सलाह दी है कि वे अस्थायी तौर पर बुरादा या लकड़ी के छोटे टुकड़ों का इस्तेमाल करें ताकि बदबू और दूसरी समस्याओं को कम किया जा सके. जरूरत पड़ने पर कुछ इलाकों में फार्म पर ही मृत पक्षियों को दफनाने की अनुमति भी दी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: अल-नीनो संकट के बीच भारत में सूखा प्रभावित इलाकों में 41 करोड़ बच्चों पर नया संकट, कुपोषण और परिवारों की आजीविका पर संकट, UNICEF का डेटा

सिर्फ मुर्गियां नहीं, गायें भी परेशान

गर्मी का असर डेयरी फार्मों पर भी दिखाई दे रहा है. ज्यादा तापमान की वजह से गायें कम चारा खा रही हैं और ज्यादा पानी पी रही हैं. इसका असर दूध उत्पादन पर पड़ रहा है. फ्रांस के कई डेयरी फार्मों में दूध उत्पादन 15 से 20 फीसदी तक घट गया है. किसान लगातार पंखे और वेंटिलेशन सिस्टम चला रहे हैं, लेकिन उससे भी ज्यादा राहत नहीं मिल रही.

अल-नीनो का इससे क्या संबंध है?

अल-नीनो को दुनिया में बढ़ती गर्मी की एक बड़ी वजह माना जाता है. यह प्रशांत महासागर में होने वाली एक प्राकृतिक मौसमी घटना है, जिसमें समुद्र का पानी सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है. इसका असर दुनिया के मौसम पर पड़ता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, अल-नीनो के दौरान दुनिया का औसत तापमान और बढ़ सकता है. जब इसका असर पहले से चल रही ग्लोबल वार्मिंग के साथ मिल जाता है, तो कई देशों में ज्यादा तेज और लंबी हीटवेव देखने को मिल सकती है.

Advertisement

यूरोप में इस समय पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने भी अल-नीनो और बढ़ते वैश्विक तापमान को लेकर चिंता बढ़ा दी है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में अगर धरती लगातार गर्म होती रही, तो ऐसी भीषण गर्मी की घटनाएं और आम हो सकती हैं. यही वजह है कि हाल के वर्षों में यूरोप, एशिया और अमेरिका के कई हिस्सों में बार-बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और खतरनाक हीटवेव देखने को मिल रही हैं.

यह भी पढ़ें: फूड, फॉरेस्ट और वाटर... किस-किस चीज पर अल-नीनो कैसे डालेगा असर?

दुनिया लगातार गर्म हो रही है

यूरोप इस समय रिकॉर्ड गर्मी का सामना कर रहा है. कई देशों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे ऊपर पहुंच गया है. हाल के वर्षों में वैज्ञानिक लगातार चेतावनी देते रहे हैं कि क्लाइमेट चेंज की वजह से हीटवेव पहले की तुलना में ज्यादा बार और ज्यादा तेज हो रही हैं.

यूनाइटेड नेशन और मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इंडस्ट्रियल दौर शुरू होने के बाद से पृथ्वी का औसत तापमान करीब 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है. बढ़ती गर्मी का असर अब सिर्फ लोगों तक सीमित नहीं है. खेती, पशुपालन और खाद्य उत्पादन पर भी इसका असर साफ दिखाई देने लगा है. फिलहाल फ्रांस के कई इलाकों में किसान भीषण गर्मी के असर से जूझ रहे हैं. सबसे ज्यादा नुकसान पोल्ट्री फार्मों को हुआ है, जहां बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत हुई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »