Advertisement

साइंस न्यूज़

एक तूफान, दो बार लैंडफॉल! मेक्सिको की ओर बढ़ रहा पोलो, कैटेगरी-3 की ताकत से तट पर दस्तक का खतरा

आजतक साइंस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST
  • 1/10

मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया सुर की ओर हरिकेन पोलो तेजी से बढ़ रहा है. सोमवार शाम 5 बजे स्थानीय समय पर अमेरिकी नेशनल हरिकेन सेंटर (NHC) ने बताया कि पोलो के कैटेगरी-3 हरिकेन के रूप में तट से टकराने का अनुमान है. इसके बाद यह गल्फ ऑफ कैलिफोर्निया को पार करके मंगलवार सुबह साउथ  सोनोरा में दूसरी बार लैंडफॉल कर सकता है. इससे तेज हवाएं, भारी बारिश और अचानक बाढ़ आने का खतरा है. Photo: AFP

  • 2/10

तूफान की खबर मिलते ही इसके रास्ते में आने वाले इलाकों में लोगों ने जरूरी सामान खरीदना शुरू कर दिया. लोगों ने पानी, दूध, डायपर्स और दूसरी जरूरी चीजें जमा कीं. कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया. प्रशासन ने बीचेज बंद कर दिए हैं और कुछ समुद्री गतिविधियों पर भी रोक लगा दी है. लोगों के लिए टेंपरेरी शेल्टर्स भी बनाए गए हैं. Photo: AFP

  • 3/10

पोलो (सबसे दाहिने वाला सफेद चक्रवाती तूफान) का असर मेक्सिको के अलावा अमेरिका में भी दिख सकता है. तूफान के कमजोर होने के बाद इसकी ट्रॉपिकल मॉइस्चर अमेरिका के साउथवेस्ट इलाकों तक पहुंच सकती है. साउथ न्यू मैक्सिको और फार वेस्ट टेक्सास में तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. अमेरिका के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और फ्लडिंग का खतरा भी बताया गया है. Photo: AFP

Advertisement
  • 4/10

एनएचसी के मुताबिक, पोलो का पहला लैंडफॉल बाजा कैलिफोर्निया सुर के पैसिफिक कोस्ट पर हो सकता है. जिस इलाके में तूफान पहुंचने वाला है, वहां आबादी लॉस काबोस के मुकाबले कम है. फिर भी तेज हवाओं और समुद्र में ऊंची लहरों के कारण खतरा बना हुआ है. Photo: AP

  • 5/10

प्रशासन ने सोमवार को तट बंद कर दिए. ज्यादा खतरे वाले इलाकों में मैरिटाइम एक्टिविटी भी रोक दी गई. लोगों के लिए टेंपरेरी शेल्टर्स तैयार किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया जा सके. Photo: AP

  • 6/10

पहले लैंडफॉल के बाद पोलो गल्फ ऑफ कैलिफोर्निया को पार कर सकता है. इसके बाद मंगलवार सुबह इसके साउथ सोनोरा में दूसरी बार लैंडफॉल करने का अनुमान है. जमीन पर पहुंचने के बाद तूफान के तेजी से कमजोर होने की संभावना है. Photo: AP

Advertisement
  • 7/10

इसके बावजूद पोलो से आने वाली ट्रॉपिकल मॉइस्चर अमेरिका के कुछ हिस्सों में बारिश बढ़ा सकती है. एल पासो के नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, पोलो और इससे पहले आए पैसिफिक स्टॉर्म ओडालिस की नमी से अमेरिका के साउथवेस्ट और सेंट्रल स्टेट्स में कई दिनों तक बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर ज्यादा बारिश से फ्लडिंग भी हो सकती है. Photo: AP

  • 8/10

पोलो के पीछे ट्रॉपिकल स्टॉर्म रेचल भी मेक्सिको के साउथवेस्ट पैसिफिक कोस्ट के पास मौजूद है. सोमवार शाम रेचल अकापुल्को से करीब 400 किलोमीटर साउथवेस्ट और मंझानिलो से करीब 555 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में था. उस समय इसकी हवा की रफ्तार करीब 95 किलोमीटर प्रति घंटा थी. एनएचसी के मुताबिक, रेचल के भी आगे बढ़ते हुए मजबूत होने की संभावना है और यह हफ्ते के बीच तक हरिकेन बन सकता है. Photo: Reuters

  • 9/10

तूफान का असर कारोबार पर भी पड़ा है. जनरल मोटर्स ने मेक्सिको के कोआहुइला राज्य में मौजूद रामोस अरिजपे असेंबली प्लांट में सोमवार को प्रोडक्शन रोक दिया. कंपनी ने बताया कि मौसम से जुड़ी परेशानी के कारण यह फैसला लिया गया. मंगलवार से काम फिर शुरू होने की उम्मीद थी. Photo: Reuters

Advertisement
  • 10/10

फिलहाल पोलो के कारण बाजा कैलिफोर्निया सुर और साउथ सोनोरा में तेज हवाओं, भारी बारिश और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है. तूफान जमीन पर पहुंचने के बाद कमजोर हो सकता है, लेकिन इसकी नमी आगे अमेरिका के कई हिस्सों में भारी बारिश और फ्लडिंग करा सकती है. Photo: Reuters

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement