Advertisement

साइंस न्यूज़

150 KM की रफ्तार से चली हवाएं, समुद्र ने निगली सड़कें, घर भी टूटे… तस्वीरों में देखें साइक्लोन अर्नब की तबाही

आजतक साइंस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:13 PM IST
  • 1/7

साइक्लोन अर्नब 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यनम के तट पर पहुंचा. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे रही और झोंके 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचे. काकीनाडा, यनम और आसपास के इलाकों में समुद्र की ऊंची लहरों और भारी बारिश का असर देखने को मिला. Photo: AP

  • 2/7

ओडिशा के गंजाम जिले के गोपालपुर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. गजपति समेत कुछ इलाकों में पेड़ गिरने की खबरें आईं. बचाव टीमों ने गिरे हुए पेड़ों को हटाकर रास्ते खोलने का काम किया. प्रशासन ने खतरे को देखेते हुए तटीय इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पाबंदियां लगाईं और NDRF और ODRAF की टीमों को तैयार रखा. Photo: AP

  • 3/7

तूफान के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश में बड़े स्तर पर लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया. 27 अक्टूबर की आज तक की रिपोर्ट में करीब 89 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और 30 हजार मछली पकड़ने वाली नौकाओं को सुरक्षित करने की जानकारी दी गई थी. ओडिशा में भी राहत शिविर तैयार किए गए और संवेदनशील इलाकों में लोगों को हटाने की तैयारी की गई. Photo: AP

Advertisement
  • 4/7

काकीनाडा के उप्पाडा तट से सामने आई तस्वीरों में समुद्र की लहरों के कारण सड़कों को हुए नुकसान और किनारे की जमीन के कटाव का असर साफ देका जा सकता है. तेज लहरों के साथ भारी बारिश ने तटीय इलाकों में हालात और मुश्किल कर दिए. समुद्र के लगातार किनारे से टकराने के कारण तटीय सड़कें भी प्रभावित हुईं. Photo: AP

  • 5/7

तूफान के चलते कई इलाकों में पेड़, बिजली के खंभे और तार गिर गए, जिससे कई जगहों पर बिजली ठप होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. वहीं तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भी समुद्र की ऊंची लहरें सड़क तक पहुंच गईं. पानी भरने से कार, बस, ऑटो और बाइक की आवाजाही प्रभावित हुई. समुद्र के पास रहने वाले लोगों के लिए हालात चुनौतीपूर्ण बने रहे. Photo: AP

  • 6/7

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में आए साइक्लोन अर्नब ने कई घर उजाड़ दिए. जानकारी के मुताबिक, तूफान से अब तक तीन लोगों की मौत हुई है, 30 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 714 गांव प्रभावित हुए हैं. घरों को छोड़ कर लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है. इसके अलावा लगातार बारिश भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. Photo: AP

 

Advertisement
  • 7/7

अर्नब तूफान से तटीय सड़कों, बिजली व्यवस्था और घरों को नुकसान पहुंचा है, जिससे सामान्य जन-जीवन प्रभावित हुआ है. अब प्रभावित इलाकों में रास्ते साफ करने, बिजली बहाल करने और राहत केंद्रों में जरूरी सुविधाएं बनाए रखने पर जोर है. तस्वीरें दिखाती हैं कि तूफान से निपटने की तैयारी जितनी जरूरी है, उसके बाद लोगों को सामान्य जीवन में लौटाना भी उतनी ही बड़ी चुनौती है. Photo: AP

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement