'प्रेमानंद दुखी...' विराट कोहली पर 5 करोड़ का दावा करने वाले संत ने मांगी माफी

प्रेमानंद महाराज और विराट कोहली पर विवादित बयान देने वाले दिनेश शर्मा फलाहारी महाराज भी बैकफुट पर आ गए हैं. फलाहारी महाराज ने दावा किया था कि प्रेमानंद के आश्रम बुलाने के लिए विराट कोहली को पांच करोड़ रुपए दिए गए थे. हालांकि अपने इस विवादित बयान के लिए अब उन्होंने माफी मांग ली है.

Advertisement
विराट कोहली के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी कर पहले ही इस दावे को खारिज कर दिया था. (Photo: ITG) विराट कोहली के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी कर पहले ही इस दावे को खारिज कर दिया था. (Photo: ITG)

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:23 PM IST

संत रसिक दुलारी की मौत के करीब 2 हफ्ते बाद प्रेमानंद महाराज केलि कुंज आश्रम वापस लौट आए हैं. इस बीच प्रेमानंद महाराज और विराट कोहली पर विवादित बयान देने वाले दिनेश शर्मा फलाहारी महाराज भी बैकफुट पर आ गए हैं. उन्होंने अपने बयान को लेकर प्रेमानंद महाराज से माफी मांगी है. मथुरा के संत दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रेमानंद महाराज उनके लिए भी पूजनीय हैं और अगर उनकी किसी बात से प्रेमानंद महाराज का मन दुखी हुआ है तो वह क्षमा मांगते हैं.

Advertisement

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा फलाहारी महाराज ने एक वीडियो जारी कर कहा, 'संत समाज की एक हालिया बैठक सभी परम संतों ने यह माना कि मुझसे अपराध हुआ है. इसलिए मैं सभी सनातनियों और संतों से ये कहना चाहता हूं कि मैंने प्रेमानंद महाराज के बारे में आज तक एक शब्द गलत नहीं बोला है. वो हमारे लिए पहले भी पूजनीय थे और आज भी पूजनीय हैं.'

फलाहारी महाराज ने आगे कहा, 'विराट कोहली के लिए जो द्वेष भावना बनी, उसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूं और पूज्य महाराज के चरणों में क्षमा याचना करता हूं. हमें वो माफ कर दें. हमारी वजह से उनका दिल दुखा है. मैं उनके सभी साधकों और अनुयायियों से भी माफी मांगता हूं. मेरा उद्देश्य किसी भी संत का दिल दुखाने का नहीं था. सभी साधु-संतों के सहयोग से ही हम श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए संघर्ष कर रहे हैं. आपके आशीर्वाद से ही हम इस कार्ये में जुटे हुए हैं. अपना आशीर्वाद हमेशा बनाए रखें.'

Advertisement

क्या है पूरा मामला?
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी ने  25 सितंबर को गुरु कृपा कुंज आश्रम की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि दीपक लोधी का प्राइवेट पार्ट भी कटा हुआ था. इसके बाद यह मामला और गहरा गया. प्रेमानंद महाराज और उनके आश्रम पर भी सवाल खड़े होने लगे. नतीजन प्रेमानंद महाराज अपने शिष्यों के साथ केलि कुंज छोड़कर बेलवन चले गए.

इस बीच हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा फलाहारी महाराज के बयान से बड़ा बवाल खड़ा हो गया. उन्होंने कहा था कि विराट कोहली को पांच करोड़ रुपए देकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम बुलाया गया था. हालांकि विराट कोहली के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी कर इस दावे को खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा कि विराट कोहली पर किया गया दावा निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत है.

फलाहारी महाराज ने यह भी कहा था कि प्रेमानंद महाराज के आश्रम में असली और नकली संतों के दो गुट बन गए हैं. नकली संतों का गुट प्रॉपर्टी और जमीनों का धंधा कर रहा है. इस नकली गुट ने करीब 15 आश्रमों पर कब्जा कर रखा है और प्रेमानंद इससे बहुत दुखी हैं. इसलिए प्रेमानंद केलि कुंज आश्रम को छोड़कर यहां से 20 किलोमीटर बेलवन आश्रम में चले गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »