640 फीट नीचे बोरवेल में 39 घंटे फंसा रहा मासूम, बाहर निकाला तो थम चुकी थी सांसें

मासूम 39 घंटे तक बोरवेल में फंसा रहा. इस दौरान बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीमों ने पूरी ताकत झोंक दी. आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बच्चा बाहर आया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
बोरवेल से निकालने के बाद मासूम की जान जा चुकी थी (Photo-ITG) बोरवेल से निकालने के बाद मासूम की जान जा चुकी थी (Photo-ITG)

aajtak.in

  • जोधपुर,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST

राजस्थान के जोधपुर में बोरवेल में गिरा 9 साल का मासूम 39 घंटे की जद्दोजहद के बाद मौत से जंग हार गया. शुक्रवार देर रात बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. बाहर निकालने के बाद मासूम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस खबर के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिवार में मातम छा गया. मामला जोधपुर के फलोदी इलाके के नौसर गांव का है.

Advertisement

15 अक्टूबर को करीब दोपहर 1 बजे 9 साल का भोमाराम खेत में खेलते-खेलते खुले बोरवेल में गिर गया था. उस समय उसके पिता पचाराम खेत में खराब पानी के पंप की मरम्मत करा रहे थे. पंप के पाइप निकालने के दौरान बच्चा वहां पहुंचा और अचानक बोरवेल में गिर गया. 

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं. बच्चे को बाहर निकालने के लिए जोधपुर की SDRF और अजमेर से NDRF की टीम को लगाया गया. बोरवेल में कैमरा उतारकर बच्चे की स्थिति पर नजर रखी जा रही थी और उसे ऑक्सीजन भी पहुंचाई जा रही थी.

यह भी पढ़ें: फरीदाबाद में 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची की मौत, करीब 10 घंटे बाद निकाला गया शव 

1500 फीट थी बोरवेल की गहराई

बोरवेल की गहराई करीब 1050 फीट थी, जिसमें बच्चा लगभग 640 फीट की गहराई में फंसा था. रेस्क्यू टीमों के सामने सबसे बड़ी मुश्किल बोरवेल के अंदर फंसा पत्थर था,जिसकी वजह से बचाव उपकरण नीचे पहुंचाने में परेशानी आ रही थी.टीमों ने रात-दिन लगातार काम किया. 39 घंटे बाद जब भोमाराम को बाहर निकाला गया तो उम्मीद की आखिरी डोर भी टूट गई.  

Advertisement

मासूम को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके. लंबे इंतजार के बाद परिवार को उम्मीद थी कि उनका बच्चा जिंदगी की जंग जीतकर लौटेगा. लेकिन लंबी जद्दोजहद के बाद आई यह खबर पूरे परिवार के लिए सबसे बड़ा सदमा बन गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »