फरीदाबाद में 80 फीट बोरवेल में गिरी 2.5 साल की बच्ची का रेस्क्यू, NDRF ने सुरक्षित बाहर निकाला

फरीदाबाद के सीही गांव में बोरवेल में बच्ची के गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. NDRF समेत कई टीमें मौके पर जुटीं. कई घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

Advertisement
फरीदाबाद में बोरवेल से सुरक्षित निकाली गई बच्ची. (Photo: ITG) फरीदाबाद में बोरवेल से सुरक्षित निकाली गई बच्ची. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:57 AM IST

हरियाणा के फरीदाबाद के सीही गांव में 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बच्ची रविवार शाम बोरवेल में गिर गई थी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची NDRF समेत कई टीमों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. करीब 3:50 बजे बच्ची को बाहर निकाला गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए भेज दिया गया.

Advertisement

घटना की शुरुआत शाम करीब 6 बजे हुई. बच्ची के बोरवेल में गिरने की जानकारी NDRF के कंट्रोल रूम को 7:45 बजे मिली. NDRF की टीम रात 9:05 बजे मौके पर पहुंची. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. 

ऐसा बतया जा रहा है कि यह बोरवेल नगर निगम का था, जो करीब 10 साल से बंद पड़ा था. पहले इसके ऊपर ढक्कन लगा हुआ था, लेकिन कुछ दिन पहले ढक्कन गायब हो गया था. बच्ची के गिरने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलिस के पहुंचने के बाद बच्ची को बाहर निकालने की कोशिश शुरू हुई. बोरवेल के आसपास खुदाई समेत जरूरी काम किए गए. बच्ची तक ऑक्सीजन भी पहुंचाई जा रही थी, ताकि उसे सुरक्षित रखा जा सके. मौके पर फायर ब्रिगेड, एडवांस सपोर्ट एंबुलेंस, मेडिकल विभाग समेत कई टीमें मौजूद थीं. फरीदाबाद के सिविल सर्जन भी मौके पर रहे. बाद में NDRF के साथ हरियाणा SDRF, राज्य पुलिस, फायर सर्विस, गाजियाबाद की यूपी सिविल डिफेंस तथा नगर निगम की टीमें भी रेस्क्यू में जुट गईं.

Advertisement

फिलहाल बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. NDRF के डिप्टी कमांडेंट कुनाल तिवारी के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्ची को तड़के 3:50 बजे बाहर निकाला गया. इसके बाद उसे मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भेज दिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »