Advertisement

लाइफस्टाइल न्यूज़

चौथे बेटे का यूट्यूबर ने रखा 'शिव' से जुड़ा नाम, आप भी अपने लाडले के लिए चुनें ये महादेव से जुड़े ट्रेंडी Baby Names

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST
  • 1/8

सोशल मीडिया की दुनिया के पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है, जहां उनके आंगन में पांचवीं बार नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजी है और इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की ओर से बधाइयों का तांता लग गया है.

अरमान की पहली पत्नी पायल ने एक बार फिर बेटे को जन्म दिया है, पहले से उनके दो बेटे और एक बेटी है. अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका का भी एक बेटा है और अब इस फैमिली में 5वां बच्चे ने कदम रखा है. सोशल मीडिया पर यूट्यूबर लगातार अपने न्यूबोर्न बेबी की फोटोज और वीडियो शेयर कर रहे हैं, उन्होंने बेबी के नाम का भी खुलासा कर दिया है.

(Photo: Instagram@armaan__malik9)
 

  • 2/8

अरमान-पायल ने बेटे का रखा ये नाम

यूट्यूबर अरमान मलिक की वाइफ पायल ने बेटे को जन्म दिया है और इस खबर ने पूरी मलिक फैमिली में खुशियां भर दी है. अरमान और पायल ने अपने बेटे के नाम के लिए व्लॉग में लोगों से राय मांगी थी, अब उन्होंने बेबी बॉय के नाम से पर्दा उठा दिया है. अरमान मलिक और पायल मलिक ने अपने बेटे का नाम रूद्र मलिक रखा है, जो भगवान शिव के नाम रुद्र से प्रेरित है. 

(Photo: Instagram@armaan__malik9)
 

  • 3/8

रुद्र नाम का क्या होता है अर्थ

यूट्यूबर अरमान मलिक ने बेटे का नाम रूद्र रखा है, जो न केवल सुनने में शक्तिशाली लगता है बल्कि गहरा आध्यात्मिक अर्थ भी अपने भीतर समेटे हुए है. भगवान शिव के रुद्र नाम का अर्थ होता है शक्तिशाली, तेजस्वी और बुराइयों का नाश करने वाला है. यह नाम साहस, ऊर्जा और दिव्यता का प्रतीक माना जाता है.

(Photo: Instagram@armaan__malik9)
 

Advertisement
  • 4/8

अरमान मलिक ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने बच्चो के नाम भगवान से प्रेरित रखे हैं. अगर आप भी अपने घर आए नन्हे राजकुमार के लिए किसी ऐसे नाम की तलाश में हैं तो महादेव के अनंत नामों से प्रेरित ये बेबी नेम्स आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. 

(Photo: Instagram@armaan__malik9)
 

  • 5/8

शिवांश

शिवांश नाम भगवान भगवान शिव से प्रेरित है, जिसका अर्थ है शिव का अंश. यह नाम दिव्यता, शांति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इस नाम वाले व्यक्ति में नेतृत्व, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा के गुण होते हैं, जो जीवन में सफलता दिलाते हैं. 

(Photo: Pexels)

  • 6/8

शिवाय 

आप अपने बेटे को शिवाय नाम भी दे सकते हैं, जिसका अर्थ है शिव से संबंधित या पवित्र. यह नाम ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र से प्रेरित है, यह शांति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. 

(Photo: Pexels)

Advertisement
  • 7/8

ओंकार

बच्चे के लिए ओंकार नाम भी अच्छा है, जिसका अर्थ है ॐ का स्वरूप, जो भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है. यह नाम सृष्टि की शुरुआत और ब्रह्मांडीय एनर्जी को दर्शाता है, यह आध्यात्मिक, शांत और गूढ़ अर्थ वाला नाम है, जो सुनने में भी बहुत प्यारा लगता है.

(Photo: Pexels)

  • 8/8

ईशान

ईशान का अर्थ है उत्तर-पूर्व दिशा का देव और भगवान शिव का एक रूप. यह नाम ज्ञान, शक्ति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसलिए न्यूबोर्न बेबी को आप यह नाम दे सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि इस नाम वाले व्यक्ति में नेतृत्व और बुद्धिमत्ता के गुण होते हैं, यह नाम मॉडर्न और स्टाइलिश भी है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement