महिला हो या पुरुष, हर कोई चाहता है कि वह खूबसूरत दिखे. इसके लिए मार्केट में तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी मौजूद हैं. लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर ब्यूटी प्रोडक्ट स्किन और बालों के लिए फायदेमंद ही हो. रोजाना इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें लंबे समय में नुकसान भी पहुंचा सकती हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि किन प्रोडक्ट्स से बचना चाहिए और उनकी जगह क्या इस्तेमाल किया जा सकता है.
(Photo- Getty Image)
बेंगलुरु के एस्टर सीएमआई हॉस्पिटल की सीनियर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. शिरीन फुर्तादो ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कुछ ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे में बताया है जो स्किन और बालों के लिए अच्छे नहीं माने जाते. साथ ही उन्होंने यह भी समझाया कि इन चीजों से क्यों बचना चाहिए और इनके बेहतर ऑप्शन क्या हो सकते हैं.
(Photo- Getty Image)
प्लास्टिक कंघी
प्लास्टिक की कंघी बालों में रगड़ (स्टैटिक) पैदा करती है, जिससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं और आसानी से टूटने लगते हैं. इसके नुकीले किनारे स्कैल्प को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. यही वजह है कि डर्मेटोलॉजिस्ट लकड़ी या कार्बन की चौड़े दांतों वाली कंघी इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं.
(Photo- Getty Image)
नोज स्ट्रिप्स
नोज स्ट्रिप्स ब्लैकहेड्स निकाल देती हैं लेकिन साथ ही स्किन से नेचुरल ऑयल भी एब्जॉर्ब कर लेती हैं. इसकी जगह सैलिसिलिक एसिड वाला फेस वॉश या क्ले मास्क बेहतर ऑप्शन है.
(Photo- Getty Image)
मेकअप वाइप्स
मेकअप वाइप्स भले ही दिखने में सिंपल लगते हैं लेकिन इनमें अल्कोहल और खुशबू होती है जो स्किन को ड्राई और इरिटेट कर सकती है. ये पोर्स को ठीक से साफ भी नहीं करते. डर्मेटोलॉजिस्ट इसकी जगह डबल क्लींजिंग या माइसेलर वॉटर को सेफ मानते हैं.
(Photo- Getty Image)
लूफा
लूफा देखने में भले ही अच्छा एक्सफोलिएटर लगे लेकिन इसमें बैक्टीरिया और डेड स्किन जमा हो जाती है. इससे पिंपल्स और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. यह स्किन की ऊपरी परत को भी नुकसान पहुंचाता है. इसकी जगह सॉफ्ट तौलिया, वॉश क्लॉथ या हल्के केमिकल एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
(Photo- Getty Image)
एंटी-हेयरफॉल शैंपू
कई एंटी-हेयरफॉल शैंपू में हार्श केमिकल होते हैं जो लंबे समय में बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए डर्मेटोलॉजिस्ट माइल्ड, सल्फेट-फ्री शैंपू इस्तेमाल करने के साथ-साथ सही डाइट और लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह देते हैं.
(Photo- Getty Image)