Advertisement

लाइफस्टाइल न्यूज़

अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन के गृहप्रवेश के लिए सजा सचिन का 100 करोड़ का आलीशान बंगला, अंदर की तस्वीरें कर देंगी हैरान, PHOTOS

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST
  • 1/10

मैदान पर अपने चौके-छक्कों से लोगों को सचिन-सचिन चिल्लाने पर मजबूर करने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इन दिनों अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की तैयारियों में जुटे हैं. अर्जुन आज यानी (5 मार्च 2026) को सानिया चंडोक से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. ऐसे में सचिन और अंजलि तेंदुलकर अपनी बहूरानी के गृहप्रवेश की तैयारियों में लगे हैं. मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा स्थित उनका आलीशान बंगला भी बहूरानी के स्वागत के लिए फूलों से सज चुका है.

सचिन का घर बाहर से शाही और अंदर से बेहद सुकूनभरा है. ये घर 1920 के दौर की खूबसूरती और आज की मॉडर्न सुविधाओं का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. कहते हैं कि इस घर की हर दीवार सचिन के सफर और उनकी सादगी की कहानी सुनाती है. यही वो घर है जहां सचिन अपनी पत्नी अंजलि, बेटे अर्जुन और बेटी सारा के साथ रहते हैं. अब इस 100 करोड़ के शाही आशियाने में जल्द ही नई बहू की एंट्री होने वाली है. ऐसे में हम आपको सचिन के घर की कुछ शानदार इनसाइड इमेज दिखाने वाले हैं.

Photo: ITG

  • 2/10

1926 के पारसी आर्किटेक्चर और मॉडर्न लग्जरी कॉम्बिनेशन
मुंबई के बांद्रा इलाके में बना ये बंगला 1926 के दौर के पारसी आर्किटेक्चर और आधुनिक सुख-सुविधाओं का शानदार कॉम्बिनेशन है. पुराने दौर की क्लासिक बनावट को बरकरार रखते हुए इसे मॉडर्न स्टाइल में डिजाइन किया गया है, जो इसे और भी खास बनाता है. सचिन ने ये बंगला साल 2007 में खरीदा था. उस समय इसकी कीमत करीब 39 करोड़ रुपये बताई जाती है, जो अब बढ़कर 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो चुकी है.

(Photo: Instagram/@sachintendulkar)

  • 3/10

मॉर्डन लुक देने में लगे 4 साल
इस घर को पूरी तरह नए अंदाज में तैयार करने में सचिन को करीब चार साल का समय लगा था. लंबे रेनोवेशन के बाद वो साल 2011 में अपने परिवार के साथ इस बंगले में शिफ्ट हुए थे. सचिन-अंजलि का सुंदर आशियाना उन लोगों के लिए एक बेहतरीन इंस्पिरेशन है, जो अपने घर में पुराने दौर की खूबसूरती और आधुनिक सुविधाओं का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं.

(Photo: Instagram/@sachintendulkar)

Advertisement
  • 4/10

नक्काशीदार लकड़ी से सजा मेन गेट
सचिन तेंदुलकर का ये आलीशान घर कई मंजिलों में फैला हुआ है, जिसमें दो बेसमेंट और ऊपर एक खूबसूरत छत भी शामिल है. घर का मेन गेट डार्क कलर की लकड़ी से बना है, जिस पर बेहद बारीक और आकर्षक नक्काशी की गई है, जो इसकी शाही खूबसूरती को और बढ़ा देती है. घर के अंदर एंट्री करने से पहले ही इसकी भव्यता नजर आने लगती है. दरवाजे के दोनों ओर काले संगमरमर का चमकदार फर्श बिछा है. इसके साथ ही बराबर में सजे फूलों के गमले पूरे एंट्रेंस को और भी सुकूनभरा और सुंदर बना देते हैं.

(Photo: Instagram/@sachintendulkar)

  • 5/10

सुकून और शान से भरा लिविंग एरिया
सचिन तेंदुलकर के घर का लिविंग रूम काफी बड़ा और बेहद सुकूनभरा है. इसे सफेद और भूरे रंगों के कॉम्बिनेशन से सजाया गया है, जिससे पूरे कमरे में एक क्लासी और शांत माहौल महसूस होता है. लिविंग एरिया में बैठने के लिए बड़े और आरामदायक सोफे लगाए गए हैं, जिन पर रंग-बिरंगे कुशन रखे हैं. ये कुशन कमरे की सादगी में हल्का सा रंग और खूबसूरती जोड़ते हैं. फर्श पर क्रीम कलर का चमकदार मार्बल लगाया गया है, जो इसे रॉयल लुक देता है. वहीं कमरे के एक कोने में बड़ी कुर्सी और उसके साथ आइवरी रंग के खूबसूरत लैंप रखे हैं, जो पूरे स्पेस को और भी एलिगेंट बना देते हैं.

(Photo: Instagram/@sachintendulkar)

  • 6/10

रंगीन मॉडर्न आर्ट से सजी दीवार
घर को बड़ी-बड़ी पेंटिंग्स से सजाया गया है. दीवार पर लगी बड़ी और रंगीन मॉडर्न आर्ट पेंटिंग किसी का भी दिल चुरा सकती हैं. ये पेंटिंग पूरे लिविंग एरिया को एक आर्ट गैलरी जैसा लुक देती है और कमरे की सादगी में अलग ही आकर्षण जोड़ती है. यहीं पर महोगनी ब्राउन रंग की शानदार डाइनिंग टेबल भी रखी है, जो घर के डाइनिंग सेक्शन को खास बनाती है. इसकी क्लासिक डिजाइन पूरे इंटीरियर के साथ खूबसूरती से मेल खाती है. सफेद दीवारों और भूरे रंग के फर्नीचर का कॉम्बिनेशन पूरे स्पेस को शांत और सुकूनभरा माहौल देता है, जिससे घर का यह हिस्सा और भी खास महसूस होता है.

(Photo: Instagram/@sachintendulkar)

Advertisement
  • 7/10

मंदिर भी आलीशान
सचिन तेंदुलकर के घर में बना मंदिर का हिस्सा उनकी गहरी श्रद्धा और सादगी को दर्शाता है. यहां दीवारों पर देवी-देवताओं की सुंदर तस्वीरें और मूर्तियां सजी हैं, जिन्हें फूलों की मालाओं से सजाया गया है. मंदिर के इस कोने में लकड़ी की नक्काशीदार अलमारियां और शांत वातावरण घर की पारंपरिक शैली को पूरा करते हैं. सफेद संगमरमर का फर्श और सादा डेकोर इस जगह को बेहद पवित्र और सुकून देने वाला बना देता है.

(Photo: Instagram/@sachintendulkar)

  • 8/10

लकड़ी की सीढ़ियों से मिलता क्लासिक टच
घर में लकड़ी की खूबसूरत सीढ़ियां पूरे इंटीरियर को क्लासिक और एलिगेंट लुक देती हैं. इन सीढ़ियों के साथ छत पर लगे लकड़ी के पैनल भी घर की सजावट को और खास बनाते हैं, जिससे पूरे एरिया में वॉर्म और रॉयल फील आता है. इस जगह को खास मौकों और त्योहारों के दौरान ताजे फूलों और सुंदर मालाओं से सजाया जाता है.

(Photo: Instagram/@sachintendulkar)

  • 9/10

खूबसूरत है बालकनी और छत
सचिन तेंदुलकर के घर की बालकनी और छत पर चारों ओर हरियाली है. यहां पर घने पौधे लगे हैं, जो इसे घर के बीचों-बीच एक शांत और सुकूनभरा कोना बना देते हैं. इस एरिया का फर्श ग्रे रंग के पत्थरों से तैयार किया गया है, जो पूरे स्पेस को मॉडर्न और एलिगेंट लुक देता है. हरियाली के साथ इसका कॉम्बिनेशन इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देता है. बालकनी में लगे कांच के जंगले इसे खुला और मॉर्डन लुक देते हैं. यही वजह है कि ये जगह सचिन के लिए योग और कसरत करने का पसंदीदा स्पॉट भी मानी जाती है.

(Photo: Instagram/@sachintendulkar)

Advertisement
  • 10/10

हरियाली से घिरा खूबसूरत गार्डन
सचिन तेंदुलकर के घर का गार्डन घने पेड़ों, हरी-भरी घास और तरह-तरह के खूबसूरत पौधों से सजा हुआ है. ये हरा-भरा हिस्सा घर के माहौल को और भी ताजा और सुकूनभरा बना देता है. गार्डन के एक कोने में बैठने के लिए खास और आरामदायक जगह बनाई गई है, जहां परिवार के लोग सुकून से समय बिता सकते हैं.

(Photo: Instagram/@sachintendulkar)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement