पॉप स्टार रिहाना हाल ही में अंबानी परिवार के घर एंटीलिया लंच पर पहुंचीं. इस दौरान अंबानी फैमिली ने रिहाना का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जिसमें भारतीय नृत्य, संस्कृति और कला भी देखने मिली. लेकिन इन सबके बीच सारी लाइमलाइट ईशा अंबानी ने लूट ली. अरबों की संपत्ति और ग्लोबल आइकन होने के बावजूद ईशा यहां एक सिंपल 'देसी' मां के अवतार में दिखीं. हाथ में पूजा की थाली और गोद में अपनी लाडली बेटी आदिया को लिए ईशा जिस सादगी से रिहाना संग घूमती नजर आईं, उसने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है.
(Photo: Instagram/VarinderChawla)
एंटीलिया में रिहाना का शाही स्वागत
अंबानी परिवार के मुंबई स्थित घर 'एंटीलिया' में रिहाना के लिए खास लंच रखा गया. फोटोज में रिहाना और अंबानी परिवार के बीच की गहरी बॉन्डिंग साफ झलक रही है.
(Photo: Instagram/VarinderChawla)
ईशा अंबानी का 'मदरली' अवतार
फोटोज में सबसे ज्यादा चर्चा ईशा अंबानी की हो रही है. ईशा अपनी बेटी आदिया को गोद में लेकर मेहमानों के साथ सहजता से बातचीत करती नजर आईं.
(Photo: Instagram/VarinderChawla)
लाल ड्रेस में ईशा की सादगी
ईशा ने इस मौके पर सुर्ख लाल रंग की इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनी थी. उनकी ये ड्रेस Chanel लेवल की स्प्रिंग/समर 2026 से थी. लेयर्ड और प्लीटेड फैब्रिक वाली इस ड्रेस में ईशा बेहद ग्रेसफुल लग रही थीं.
(Photo: Instagram/VarinderChawla)
रिहाना का ग्रेसफुल लुक
ग्लोबल आइकॉन रिहाना यहां ऑलिव ग्रीन सैटिन गाउन में दिखीं. उन्होंने अपने लुक को डायमंड नेकलेस और खुले बालों के साथ बेहद एलिगेंट और क्लासी रखा था.
(Photo: Instagram/VarinderChawla)
आदिया शक्ति की क्यूटनेस
ईशा की गोद में नन्हीं आदिया सफेद टी-शर्ट और हार्ट प्रिंट वाली पैंट में बेहद क्यूट लग रही थीं. आदिया की मौजूदगी ने इस मुलाकात को और खास बनाया.
(Photo: Instagram/VarinderChawla)
राधिका और श्लोका का खास अंदाज
आने वाली बहू राधिका मर्चेंट व्हाइट एम्ब्रॉयडरी वाली शर्ट और फ्लेयर्ड स्कर्ट में दिखीं, वहीं श्लोका अंबानी ने व्हाइट शर्ट और प्रिंटेड लॉन्ग स्कर्ट के साथ सिंपल लुक में दिखीं.
(Photo: Instagram/VarinderChawla)
मंदिर में आरती और फूलों की होली
फोटोज में दिख रहा है कि रिहाना को मंदिर में आरती करते और एक-दूसरे पर फूल बरसाते देखा जा सकता है. रिहाना भी भारतीय संस्कृति के इन रंगों में पूरी तरह डूबी दिखीं.
(Photo: Instagram/VarinderChawla)
ग्लोबल स्टार संग बॉन्डिंग
अनंत अंबानी भी इस दौरान रिहाना को घर की खास चीजें दिखाते नजर आए. ये फोटोज बताती हैं कि अंबानी परिवार अपने मेहमानों की खातिरदारी में कोई कसर नहीं छोड़ता.
(Photo: Instagram/VarinderChawla)