Advertisement

लाइफस्टाइल न्यूज़

18 लाख की स्कर्ट, 1.6 लाख के सैंडल...अंबानी फैमिली की छोटी बहू राधिका मर्चेंट का लग्जरी लुक छाया! PHOTOS

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:45 PM IST
  • 1/8

Radhika merchant luxury outfit: राधिका मर्चेंट का फैशन सेंस हमेशा क्लासिक और एलीगेंट होता है. हाल ही में जब पॉप सिंगर रिहाना एंटीलिया पहुंचीं तो राधिका का काफी सिंपल-सोबर लुक सामने आया. फोटोज में वह बेज और व्हाइट कलर के बेहद खूबसूरत को-ऑर्ड सेट में नजर आ रही थीं. लेकिन उनके सादगी भरे लुक की कीमत भी लाखों में थी.

(Photo: Instagram/Varinderchawla)

  • 2/8

मिउ मिउ फैशन ब्रांड 

राधिका ने लग्जरी इटालियन फैशन हाउस 'मिउ मिउ' का आउटफिट कैरी किया था. उनका यह लुक समर सीजन के मुताबिक काफी अच्छा लग रहा था. इस आउटफिट में उन्होंने न्यूट्रल कलर्स के साथ अपनी नैचुरल खूबसूरती को फ्लॉन्ट किया था.

(Photo: Instagram/Varinderchawla)

  • 3/8

सफेद एम्ब्रॉयडर्ड वेस्ट टॉप

स्कर्ट के साथ राधिका ने एक सफेद रंग की एम्ब्रॉयडरी वाली साइड-टाई शर्ट कैरी की थी इस पर भी बारीक फ्लोरल मोटिफ्स बने हैं. साइड टाय-अप डिटेल्स वाला यह टॉप उनके लुक को मॉडर्न और कूल वाइब दे रहा है.
 

Advertisement
  • 4/8

स्कर्ट की खासियत

राधिका का स्कर्ट सिंपल फैब्रिक से नहीं बना. इसे प्रीमियम कॉटन सैटिन फैब्रिक से बनाया गया है जिस पर हाथ से नाजुक फूलों की कढ़ाई की गई थी. इसमें सजे क्रिस्टल्स और बीड्स इसे एक लग्जरी और स्पार्कलिंग टच दे रहे थे.
 

  • 5/8

स्कर्ट की कीमत

MiuMiu की ऑफिशिअल वेबसाइट पर राधिका के इस एम्ब्रॉयडर-कॉटन सैटिन मिडी स्कर्ट (Embroidered cotton satin midi-skirt) की कीमत AED 71,000 है जो भारतीय रुपयों में करीब 18.21 लाख रुपये बैठती है.

(Photo: MiuMiu)

  • 6/8

स्टाइलिश एम्ब्रॉयडर्ड ड्रिल सैंडल्स

लुक को पूरा करने के लिए राधिका ने मैचिंग सैंडल्स पहने थे. ये भी मिउ मिउ ब्रांड के 'एम्ब्रॉयडर्ड ड्रिल सैंडल्स' हैं. इनका सैटिन फिनिश और फ्लोरल डिजाइन उनके ओवरऑल आउटफिट के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था.

(Photo: MiuMiu)

Advertisement
  • 7/8

सैंडल्स की कीमत भी काफी अधिक

MiuMiu की ऑफिशिअल वेबसाइट के मुताबिक, लग्जरी सैंडल्स की कीमत SAR 6,700 यानी भारतीय रुपयों में लगभग 1.68 लाख रुपये बैठती है. 

(Photo: MiuMiu)

  • 8/8

मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर

राधिका ने अपने इस महंगे लुक को बहुत ही सिंपल रखा. खुले बाल, कानों में स्टेटमेंट इयररिंग्स और न्यूड मेकअप रखा था.
 

(Photo: Instagram/Varinderchawla)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement