बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित अपने यूनीक ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वाइब्रेंट लेमन येलो पैंट-सूट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. माधुरी इस स्टाइलिश आउटफिट में पावर ड्रेसिंग और ग्रेस का एक शानदार कॉम्बिनेशन कैरी किया है. खास बात यह है कि उनका यह हाई-प्रोफाइल लुक बेहद किफायती है. आइए उनके इस लेटेस्ट फैशन स्टेटमेंट को डिकोड करते हैं और जानते हैं ड्रेस की कीमत.
(Photo: Instagram/MadhuriDixit)
माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर जो अपनी फोटोज शेयर की हैं उसमें उन्होंने लेमन येलो कलर के ब्लेजर सेट कैरी किया है जिसमें बेहद खूबसूरत और कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं.
(Photo: Instagram/MadhuriDixit)
कैसा है आउटफिट?
माधुरी का यह थ्री-पीस सेट 'Iris' लेबल का है. इसमें एक शार्प टेलर्ड ब्लेजर, मैचिंग ट्राउजर और अंदर एक को-ऑर्ड टॉप शामिल है जो उन्हें एक परफेक्ट प्रोफेशनल लुक दे रहा है.
(Photo: Instagram/MadhuriDixit)
3D फ्लॉवर डिटेलिंग
इस आउटफिट की सबसे बड़ी खासियत ब्लेजर पर लगा बड़ा सा 3D फ्लॉवर है. यह हाथ से बना हुआ फैब्रिक फूल साधारण से दिखने वाले ब्लेजर को डिजाइनर और रॉयल टच देता है.
(Photo: Instagram/MadhuriDixit)
काफी सस्ता है ये सेट
बॉलीवुड दीवा होने के बावजूद माधुरी ने यह बजट-फ्रेंडली ड्रेस चुनी है. ऑफिशिअल वेबसाइट के अनुसार, इस पूरे सेट की कीमत मात्र 15,900 रुपये है, जो सेलिब्रिटी फैशन के हिसाब से काफी कम है.
(Photo: Instagram/MadhuriDixit)
मेकअप और ग्लो
मेकअप की बात करें तो माधुरी ने सटल बेस के साथ न्यूड लिपस्टिक और सॉफ्ट स्मोकी आइज चुनी हैं. उनके गालों पर हल्का सा पिंक ब्लश उनके नैचुरल ग्लो को और बढ़ा रहा है.
(Photo: Instagram/MadhuriDixit)
हेयरस्टाइल और एसेसरीज
माधुरी ने अपने बालों को वेवी स्टाइल में खुला रखा है. एक्सेसरीज के लिए उन्होंने स्टेटमेंट गोल्ड और स्टोन ईयररिंग्स और उंगलियों में रिंग्स पहनी हैं जो उनके फॉर्मल लुक को बैलेंस कर रही हैं.
(Photo: Instagram/MadhuriDixit)
समर फैशन इंस्पिरेशन
यह लुक समर ब्रंच या किसी कॉर्पोरेट ईवेंट के लिए बेहतरीन प्रेरणा है. पीले रंग की फ्रेश और मिनिमल ज्वेलरी के साथ माधुरी ने एक बार फिर साबित किया कि सादगी ही असली सुंदरता है.
(Photo: Instagram/MadhuriDixit)