सर्दियों का नाम सुनते ही रजाई, गरम चाय और धूप याद आती है, लेकिन इसके साथ ही एक ऐसा काम भी सामने आ जाता है जिससे हर कोई बचना चाहता है. अब आप सोच रहे होंगे कि वो काम क्या है? तो बता दें, वो काम बर्तन धोना है. नल से गिरता बर्फ जैसा ठंडा पानी, हाथों में चुभन के साथ ही पूरे शरीर में सिहरन पैदा करता है. ये एहसास ऐसा होता है कि कुछ ही सेकंड में उंगलियां सुन्न हो जाती हैं..और आपकी हालत खराब.
(Photo: Pexels)
यूं तो आज कल ज्यादातर अपने घरों की रसोई में गीजर लगवाकर रखते हैं, लेकिन हर घर में गीजर नहीं होता, ऐसे में रोजाना बर्तनों का ढेर धोना किसी बड़े टास्क से कम नहीं लगता. कई बार तो मन करता है कि काश हमने खाना ही ना खाया होता, तो बर्तन धोने ही नहीं पड़ते हैं. अगर आपका हाल भी कुछ ऐसा ही होता है तो घबराने की जरूरत नहीं है. अगर आप कुछ आसान और स्मार्ट घरेलू तरीके अपना लें, तो सर्दियों में भी बिना ठिठुरे और बिना हाथ खराब किए आराम से बर्तन धो सकते हैं.
(Photo: Pexels)
बर्तन धोते समय जरूर पहनें दस्ताने
सर्दियों में ठंडे पानी से बर्तन धोने का सबसे आसान तरीका डिशवॉशिंग ग्लव्स पहनना है. इससे हाथ सीधे ठंडे पानी के कॉनटेक्ट में नहीं आते और हाथ गर्म रहते हैं. इसे पहनने से हाथों में ठंड भी नहीं लगती है और साबुन की वजह से आपके हाथ भी ड्राय नहीं होते हैं.
(Photo: Pexels)
ठंडे पानी की जगह गुनगुना पानी करें इस्तेमाल
अगर बहुत ठंड लग रही हो तो पूरी तरह ठंडे पानी से बर्तन धोने से बचें. थोड़ा सा गर्म पानी ठंडे पानी में मिलाकर गुनगुना पानी बना लें. इससे ना केवल आपके हाथ बचे रहेंगे, बल्कि बर्तनों पर जमी चिकनाई भी जल्दी निकल जाती है. बर्तन कम समय में साफ हो जाते हैं. अगर गीजर नहीं है तो गैस पर थोड़ा पानी गर्म करके किसी कटोरे में रख लें.
(Photo: Pexels)
हाथों की जगह ब्रश का करें इस्तेमाल
अगर ठंड ज्यादा हो तो हाथों की बजाय हैंडल वाला ब्रश या स्क्रबर इस्तेमाल करें. इससे हाथ पानी में कम जाते हैं और काम भी जल्दी हो जाता है.
(Photo: Pexels)
बर्तन धोने के बाद हाथों की देखभाल जरूरी
सर्दियों में साबुन और ठंडा पानी हाथों को रूखा बना देता है. इसलिए बर्तन धोने के बाद हाथ अच्छे से पोंछें. इसके बाद इन पर नारियल तेल, सरसों तेल या हैंड क्रीम लगाएं. इससे हाथ फटने और ड्राय होने से बचे रहेंगे.
(Photo: Pexels)
एक साथ ना धोएं सारे बर्तन
एक साथ ढेर सारे बर्तन धोने से हाथ ज्यादा देर तक पानी में रहते हैं. बेहतर है कि पहले बड़े बर्तन धो लें, फिर छोटे बर्तन, काम को दो हिस्सों में बांट लें. इससे थकान भी कम होगी और ठंड भी कम लगेगी.
(Photo: Pexels)