Suji Mendu Wada Recipe: बारिश की हल्की फुहार हो, साथ में गर्मागर्म चाय और प्लेट में बाहर से हल्का कुरकुरा लेकिन अंदर से बेहद सॉफ्ट मेदू वड़ा. सोचकर ही मुंह में पानी आ जाता है. अगर आप भी रोज-रोज के पकौड़े या ब्रेड स्नैक्स से बोर हो चुके हैं, तो इस बार सूजी से बना इंस्टेंट मेदू वड़ा जरूर ट्राई करें. इसे बनाने के लिए न दाल भिगोने की जरूरत होती है और न ही घंटों इंतजार करना पड़ता है.
यह रेसिपी कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे हों या बड़े, हर कोई बार-बार खाने की फरमाइश करेगा. इसे आप बच्चों के स्कूल टिफिन में भी दे सकते हैं, इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे भी इसे मजे से खाते हैं. शाम को जब हल्की-हल्की भूख लगती है, उस समय तो इससे बढ़िया कुछ नहीं हो सकता है.
मेदू वड़ा दक्षिण भारत का एक बेहद पॉपुलर पारंपरिक डिश है, इसे खासतौर पर नाश्ते में सांभर और नारियल की चटनी के साथ वहां के लोग खाना पसंद करते हैं. पारंपरिक मेदू वड़ा उड़द दाल से बनाया जाता है, लेकिन सूजी वाला इंस्टेंट मेदू वड़ा भी स्वाद और टेक्सचर में किसी से कम नहीं होता.
नाश्ते के लिए बेस्ट हैं सूजी मेदू वड़ा
सूजी में कार्बोहाइड्रेट, थोड़ी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है, इसमें प्याज, दही और कुछ सब्जियां मिलाकर इसे थोड़ा और हेल्दी बनाया जा सकता है. हालांकि यह डीप फ्राई किया जाता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में खाना बेहतर रहता है. आप चाहें तो इसे एयर फ्रायर में भी तैयार किया जा सकता है.
आइए घर पर सूजी मेदू वड़ा बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं, जिसे फॉलो करते आप भी इस डिश को बना सकते हैं.
सूजी मेदू वड़ा बनाने के लिए सामग्री
सूजी मेदू वड़ा बनाने का आसान तरीका
परफेक्ट सूजी मेदू वड़ा बनाने के टिप्स
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क