ग्लूटेन-फ्री कुरकुरा ज्वार डोसा बनाने की ट्रिक... वजन घटाने और डायबिटीज कंट्रोल में भी बेस्ट

कुरकुरा ज्वार का डोसा न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि यह सेहत के लिए अच्छा साबित हो सकता है. यदि आप वजन कम करना चाहते हैं या ग्लूटेन-फ्री डाइट की तलाश में हैं, तो यह दक्षिण भारतीय डिश आपकी डाइट का अहम हिस्सा बन सकती है.

Advertisement
ज्वार से बने डोसे में ग्लूटेन नहीं होता. (Photo: AI Generated) ज्वार से बने डोसे में ग्लूटेन नहीं होता. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

Jowar sorghum dosa making trick: आज के समय में डाइजेशन संबंधी समस्याएं काफी कॉमन हैं जिनके कारण मोटापा और पाचन संबंधी कई समस्याएं आम हो गई हैं. ऐसे में लोग अब पारंपरिक अनाज यानी मिलेट्स खाने पर अधिक जोर दे रहे हैं. ज्वार न केवल ग्लूटेन-फ्री होता है बल्कि इसमें फाइबर की मात्रा भी बहुत अधिक होती है. ज्वार का डोसा इसी सेहतमंद अनाज से तैयार एक ऐसी डिश है जिसे आप सुबह के नाश्ते या रात के खाने में बेझिझक शामिल कर सकते हैं. यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो चावल के डोसे का हेल्दी विकल्प ढूंढ रहे हैं. तो आइए ज्वार का डोसा बनाने की विधि भी जान लीजिए.

Advertisement

डायबिटीज और हार्ट पेशेंट्स के लिए फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्वार में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो धीरे-धीरे पचते हैं और उससे ब्लड शुगर लेवल एकदम से नहीं बढ़ता. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये बहुत अच्छी मानी जाती है.

इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हार्ट हेल्थ को मैनेज करने में मदद मिलती है. WebMD का कहना है कि मिलेट्स को डाइट में शामिल करना चाहिए ताकि शरीर को जरूरी मिनरल्स मिल सकें.

ज्वार का डोसा बनाने की सामग्री:

  • ज्वार का आटा: 1 कप
  • चावल का आटा: 1/4 कप (क्रिस्पी बनाने के लिए)
  • सूजी (Optional): 2 बड़े चम्मच (बेहतर बनावट के लिए)
  • दही या छाछ: 1/2 कप (हल्का खट्टापन देने के लिए)
  • पानी: आवश्यकतानुसार (घोल को पतला रखने के लिए)

तड़के और टेस्ट के लिए

  • बारीक कटा प्याज: 1 मध्यम आकार का
  • हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई)
  • कटा हुआ अदरक: 1 इंच का टुकड़ा
  • करी पत्ता: 8-10 (बारीक कटे हुए)
  • हरा धनिया: मुट्ठी भर (बारीक कटा हुआ)
  • जीरा: 1 छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल या घी: डोसा सेकने के लिए

कैसे तैयार करें क्रिस्पी ज्वार डोसा?

ज्वार का डोसा बनाना बेहद आसान है. इसे बनाने के लिए आपको मुख्य रूप से ज्वार का आटा, थोड़ा सा चावल का आटा (कुरकुरेपन के लिए) और छाछ या दही की आवश्यकता होती है.

Advertisement

ज्वार के आटे को फर्मेंट करने के लिए इसे दही या छाछ के साथ मिलाकर कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ देना सबसे प्रभावी तरीका है क्योंकि दही के प्रोबायोटिक्स आटे में नेचुरल खमीर उठाने में मदद करते हैं. अगर आप पारंपरिक स्वाद चाहते हैं तो ज्वार के आटे को भीगी हुई उड़द दाल के पेस्ट के साथ मिलाकर रात भर (8-10 घंटे) के लिए छोड़ दें, जिससे बैटर अच्छी तरह फूल जाता है और डोसा जालीदार बनता है.

इसके बाद उस घोल में बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर इसके स्वाद को और बढ़ा सकते हैं. इसका बैटर पारंपरिक डोसे की तरह बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं रखा जाता, जिससे यह तवे पर आसानी से फैलता है और कम तेल में बहुत ही क्रिस्पी बनकर तैयार होता है.

इन बातों का भी रखें ख्याल

ज्वार का डोसा बनाते समय ध्यान रखें कि तवा अच्छी तरह गर्म हो. डोसे को धीमी आंच पर सेकने से यह अधिक कुरकुरा बनता है. इसे आप नारियल की चटनी या गरमा-गरम सांभर के साथ परोस सकते हैं. यह हल्का होता है इसलिए इसे खाने के बाद भारीपन महसूस नहीं होता और शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement