UP: 'अखिलेश बौखलाए हुए हैं, चंदौली घटना के दोषियों पर होगी कार्रवाई', केशव मौर्य का पलटवार

चंदौली में सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव के रहने वाले गैंगस्टर और जिलाबदर अपराधी कन्हैया यादव के घर पुलिस 1 मई की शाम दबिश देने गई थी. पुलिस टीम पर घर में मौजूद दो युवतियों से मारपीट का आरोप है. मारपीट के दौरान एक युवती की मौत हो गई है. 

Advertisement
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो) डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी,
  • 04 मई 2022,
  • अपडेटेड 12:20 AM IST
  • बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल होने वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम
  • चंदौली की घटना पर दोषियों पर कार्रवाई का दिया भरोसा

हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस की पिटाई से उनकी बेटी की मौत के मामले में राजनीति तेज होती जा रही है. घटना पर अखिलेश यादव ने पुलिस को हत्यारा बताया है साथ ही घटना को प्रायोजित हत्या कहा है. इस पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश बौखला हुए हैं. कोई पुलिसवाला अगर गलत करेगा तो उसके ऊपर कार्रवाई होगी. डिप्टी सीएम ने वाराणसी में बीजेपी के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान मीडिया से बातचीत में यह टिप्पणी की. मालूम हो मामले में एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है. एसएचओ सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है.

Advertisement

मौत की जांच पूरी होने पर करेंगे कार्रवाई 

पुलिस की पिटाई से लड़की की मौत के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि आरोप संज्ञान में है. इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच हो रही है. जो भी रिपोर्ट आएगी उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल संबंधित थाने के इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है.

कोर्ट के आदेश पर दबिश देने गई थी पुलिस

कन्हैया पर पहले से अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए उसे पूर्व में जिला बदर किया गया था. साथ ही साथ उसके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी. कोर्ट ने कन्हैया यादव के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया था इसलिए पुलिस उसकी तलाश में दबिश देने गई थी. 

'मौत को आत्महत्या बनाने पर तुली पुलिस'

Advertisement

कन्हैया यादव और उनके परिजनों का आरोप है कि दबिश के दौरान घर पर निशा और गुंजा नाम की दो बहनें ही मौजूद थीं. पुलिस ने दबिश देने के दौरान पूछताछ के नाम पर दो बहनों के साथ मारपीट की. इससे बचने के लिए बड़ी बहन निशा पहली मंजिल पर चली गई. उसके पीछे महिला और पुलिस कांस्टेबल भी गए और उसके साथ मारपीट की. परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान निशा की मौत हो गई और पुलिसकर्मियों ने उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. इसके बाद पुलिसकर्मी वहां से फरार हो गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »